लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन

सूची पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन (पहले मुग़ल सराय जंक्शन) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह वाराणसी से लगभग ४ मील की दूरी पर स्थित है। मुगलसराय स्टेशन का निर्माण १८६२ में उस समय हुआ था, जब ईस्ट इंडिया कंपनी हावड़ा और दिल्ली को रेल मार्ग से जोड़ रही थी। यह पूर्वमध्य रेलवे, जिसका मुख्यालय हाजीपुर है, के सबसे व्यस्त एवं प्रमुख स्टेशनों में से गिना जाता है भारत रेलवे की बड़ी लाइन के लिये यह एक विशाल रेलवे स्टेशन है। एशिया के सबसे बड़े रेलवे मार्शलिंग यार्ड और भारतीय रेलवे का 'क्लास-ए' जंक्शन, मुग़लसराय में है। .

5 संबंधों: भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची, मुग़लसराय, लाल किला एक्स्प्रेस 3111, वाराणसी, उद्यान आभा तूफ़ान एक्स्प्रेस ३००७

भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची

श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन और भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची · और देखें »

मुग़लसराय

मुग़लसराय (अब पंडित दीनदयाल नगर) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का एक शहर है जो वाराणासी से पूर्णतः जुड़ा हुआ है। यहां भारतीय रेलवे का एक वर्ग-क (class A) रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय रेलवे का महत्वपूण केन्द्र और एशिया का सबसे बडा रेलवे मार्शलिंग यार्ड है। लगभग पूरे पूर्वांचल मे पेट्रोलियम की सप्लाई होती है। चन्धासी, कोयले खास मंडी है। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म भूमि है। लाल बहादुर अन्तरराष्ट्रीय वायुपत्तन यहाँ से 30 किमी पर है। इसके आस पास अन्य महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन वाराणसी, मडुआडीह आदि हैं। इससे NH 2, NH 7 और जीटी रोड जुड़ा हुआ है।। इसे रेलवे का उत्तर पूर्व भारत का द्वार कहा जाता है। .

नई!!: पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन और मुग़लसराय · और देखें »

लाल किला एक्स्प्रेस 3111

लाल क़िला एक्स्प्रेस 3111 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन कोलकाता रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:CP) से 08:10PM बजे छूटती है और मुग़ल सराय जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:MGS) पर 12:05PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 15 घंटे 55 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन और लाल किला एक्स्प्रेस 3111 · और देखें »

वाराणसी

वाराणसी (अंग्रेज़ी: Vārāṇasī) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। काशी नरेश (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं, जिनमें कबीर, वल्लभाचार्य, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, पंडित रवि शंकर, गिरिजा देवी, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि कुछ हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था। वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः 'मंदिरों का शहर', 'भारत की धार्मिक राजधानी', 'भगवान शिव की नगरी', 'दीपों का शहर', 'ज्ञान नगरी' आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।" .

नई!!: पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन और वाराणसी · और देखें »

उद्यान आभा तूफ़ान एक्स्प्रेस ३००७

उद्यान आभा तूफ़ान एक्स्प्रेस 3007 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HWH) से 09:45AM बजे छूटती है और मुग़ल सराय जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:MGS) पर 02:15AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 16 घंटे 30 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन और उद्यान आभा तूफ़ान एक्स्प्रेस ३००७ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुगलसराय जंक्शन, मुग़ल सराय जंक्शन रेलवे स्टेशन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »