लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला

सूची न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला

न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉山, अंग्रेज़ी: Nyenchen Tanglha Mountain Range) दक्षिणी तिब्बत में स्थित ७०० किमी तक चलने वाली एक पर्वत श्रेणी है। अपने से पश्चिम में स्थित कैलाश पर्वतमाला के साथ मिलाकर यह पारहिमालय शृंखला बनाती है। इसका नाम न्येनचेन थंगल्हा पर्वत पर पड़ा है जो इसका सबसे ऊँचा पहाड़ भी है। न्येनचेन थंगल्हा की क़तार यरलुंग त्संगपो नदी (यानि ब्रह्मपुत्र नदी) से उत्तर में लगभग 30°30' उत्तर के अक्षांश (लैटीट्यूड) पर 90° पूर्व से लेकर 97° पूर्व के रेखांश (लॉगीट्यूड) तक चलती है। इसके साथ-साथ यरलुंग त्संगपो की दूसरी तरफ़ हिमालय हैं। .

4 संबंधों: नम त्सो, न्येनचेन थंगल्हा पर्वत, पारहिमालय, ग्याला पेरी

नम त्सो

नम त्सो (तिब्बती: གནམ་མཚོ་, अंग्रेज़ी: Namtso) या नमत्सो, जिसे मंगोल भाषा में तेन्ग्री नोर (Tengri Nor, अर्थ: तेन्ग्री/स्वर्ग की झील) भी कहते हैं, तिब्बत की एक पर्वतीय झील है। यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले और नगछु विभाग के पलगोन (बैनगोइन) ज़िले की सरहद पर स्थित है। इसका पानी खारा है। लगभग १५,००० फ़ुट पर स्थित यह झील दुनिया की सबसे ऊँची खारी झील है और चिंगहई झील के बाद तिब्बत के पठार की दूसरी सबसे बड़ी झील है।, Suzanne Anthony, pp.

नई!!: न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला और नम त्सो · और देखें »

न्येनचेन थंगल्हा पर्वत

न्येनचेन थंगल्हा (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉峰, अंग्रेज़ी: Mount Nyenchen Tanglha) दक्षिणी तिब्बत में स्थित एक पर्वत है। यह पारहिमालय पर्वतमाला और उसकी न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। न्येनचेन थंगल्हा इस उपशृंखला के पश्चिमी भाग में यरलुंग त्संगपो नदी (ब्रह्मपुत्र नदी) और चांगथंग पठार की बंद जलसम्भर द्रोणियों के बीच में और नम्त्सो झील से दक्षिण में खड़ा है। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले में स्थित है ('दमझ़ुंग' में बिन्दुयुक्त 'झ़' का उच्चारण देखें)। इस पहाड़ का तिब्बती संस्कृति में काफ़ी महत्व है और इसका उल्लेख कई तिब्बती लोककथाओं में मिलता है। .

नई!!: न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला और न्येनचेन थंगल्हा पर्वत · और देखें »

पारहिमालय

पारहिमालय (Transhimalaya) तिब्बत में हिमालय से समांतर चलने वाली एक पर्वतमाला का नाम है। तिब्बत में हिमालय ब्रह्मपुत्र नदी (तिब्बती भाषा में यरलुंग त्संगपो नदी) से दक्षिण में चलते हैं जबकि पारहिमालय शृंखला उस नदी से उत्तर में हिमालय के साथ-साथ चलती है। हिन्दू धर्म का पवित्र कैलाश पर्वत पारहिमालय पर्वतमाला के पश्चिमी हिस्से में स्थित है इसलिये इस पर्वतमाला के पश्चिमी भाग को 'कैलाश पर्वतमाला' (Kailash range) भी कहते हैं। पूर्वी हिस्से में न्येनचेन तंगल्हा शृंखला है। इसलिये पारहिमालय को कैलाश-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Kailash - Nyenchen Tanglha range) भी कहते हैं। तिब्बती भाषा में कैलाश पर्वत को 'गंगरिनपोछे' (གངས་རིན་པོ་ཆེ) कहते हैं। इसलिए चीन की सरकार पारहिमालय को गंगदिसे-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Gangdise - Nyenchen Tanglha range) कहती है। .

नई!!: न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला और पारहिमालय · और देखें »

ग्याला पेरी

ग्याला पेरी (चीनी: 加拉白垒, अंग्रेज़ी: Gyala Peri) दक्षिणी-पूर्वी तिब्बत में यरलुंग त्संगपो महान घाटी के मुख पर स्थित एक पर्वत है। यह पारहिमालय पर्वतमाला और उसकी न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला का सदस्य है। यह नमचा बरवा पर्वत के पास (भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाने वाली) यरलुंग त्संगपो नदी के पार खड़ा हुआ है। नमचा बरवा के इतना क़रीब होने के कारण इसे कभी-कभी हिमालय के नमचा बरवा हिमाल का सदस्य भी गिन लिया जाता है हालंकि क़ायदे से यरलुंग त्संगपो के दूसरी पार के पहाड़ पारहिमालय पर्वतमाला के सदस्य समझे जाते हैं। .

नई!!: न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला और ग्याला पेरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

न्येनचेन तंगल्हा शृंखला, न्येनचेन थंगल्हा शृंखला, न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »