लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नौरोज़

सूची नौरोज़

नौरोज़ या नवरोज़ (फारसी: نوروز‎‎ नौरूज़; शाब्दिक रूप से "नया दिन"), ईरानी नववर्ष का नाम है, जिसे फारसी नया साल भी कहा जाता है और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह मूलत: प्रकृति प्रेम का उत्सव है। प्रकृति के उदय, प्रफुल्लता, ताज़गी, हरियाली और उत्साह का मनोरम दृश्य पेश करता है। प्राचीन परंपराओं व संस्कारों के साथ नौरोज़ का उत्सव न केवल ईरान ही में ही नहीं बल्कि कुछ पड़ोसी देशों में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही कुछ अन्य नृजातीय-भाषाई समूह जैसे भारत में पारसी समुदाय भी इसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं। पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, काकेशस, काला सागर बेसिन और बाल्कन में इसे 3,000 से भी अधिक वर्षों से मनाया जाता है। यह ईरानी कैलेंडर के पहले महीने (फारवर्दिन) का पहला दिन भी है। यह उत्सव, मनुष्य के पुनर्जीवन और उसके हृदय में परिवर्तन के साथ प्रकृति की स्वच्छ आत्मा में चेतना व निखार पर बल देता है। यह त्योहार समाज को विशेष वातावरण प्रदान करता है, क्योंकि नववर्ष की छुट्टियां आरंभ होने से लोगों में जो ख़ुशी व उत्साह दिखाता है वह पूरे वर्ष में नहीं दिखता। .

3 संबंधों: चारशंबे सुरी, पर्सेपोलिस, पारसी धर्म

चारशंबे सुरी

पवित्र आग के ऊपर से कूदकर चारशंबे सुरी मनाता हुआ एक नवयुवक चारशंबे सुरी (फारसी: چارشنبه ‌سوری – Čāršanbe Suri‎‎; अजरबैजानी: Çərşənbə Bayramı; कुर्दिश: Çarşema Sor‎), ईरान में मनाया जाने वाला एक त्यौहार है जो वर्तमान वर्ष के अन्तिम मंगलवार (नौरोज के पहले) की शाम को मनाया जाता है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाई जाने वाली लोहड़ी और ईरान का चहार-शंबे सूरी बिल्कुल एक जैसे त्योहार हैं। इस मंगलवार की रात लोग अपने घरों के आगे आग जलाकर उसके ऊपर से कूदते हैं और अग्नि को पवित्र मानकर उसमें तिल, शक्कर और सूखे मेवे अर्पित करते हुए यह गीत गाते हैं- इसका अर्थ है - हे पवित्र अग्नि! हमारा निस्तेज पीलापन तू हर ले, अपनी जीवंत लालिमा से हमें भर दे। यह ईरानी पर्वगीत ऋग्वेद की ऋचा की याद दिलाता है- .

नई!!: नौरोज़ और चारशंबे सुरी · और देखें »

पर्सेपोलिस

पर्सेपोलिस (पुरानी फ़ारसी में 𐎱𐎠𐎼𐎿 परसा, तख्त-ए जमशीद या चेहेल मीनार), आक्मेनीड साम्राज्य (550-330 ई.पू.) की औपचारिक (रैतिक) राजधानी थी। पर्सेपोलिस, आधुनिक इरान के फार्स प्रान्त के वर्तमान शहर शिराज़ के पूर्वोत्तर में स्थित है। समकालीन फारसी में इस स्थान को तख़्त-ए जमशीद (जमशीद का सिंहासन) तथा पारसेह के नाम से जाना जाता है। पर्सेपोलिस के सबसे शुरुआती अवशेष लगभग 515 ईपू के आसपास के हैं। प्राचीन फारसी लोग इस शहर को पारसा के नाम से जानते थे जिसका अर्थ है "फारसियों का शहर".

नई!!: नौरोज़ और पर्सेपोलिस · और देखें »

पारसी धर्म

पारसी धर्म ईरान का प्राचीन काल से प्रचलित धर्म है। ये ज़न्द अवेस्ता नाम के धर्मग्रंथ पर आधारित है। इसके प्रस्थापक महात्मा ज़रथुष्ट्र हैं, इसलिये इस धर्म को ज़रथुष्ट्री धर्म (Zoroastrianism) भी कहते हैं। .

नई!!: नौरोज़ और पारसी धर्म · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नौरोज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »