लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नोएडा

सूची नोएडा

नोएडा भारत में दिल्ली से सटा एक उपनगरीय क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या करीब ५ लाख है और यह २०३ वर्ग कि॰मी॰ में फ़ैला है। इसका नाम अंग्रेज़ी के New Okhla Industrial Development Authority न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी के संक्षिप्तीकरण से बना है (नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण)। इसका आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है। ये विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है।न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (हिंदी: 'नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण') के लिए लघु, नोएडा, नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जिसे नोएडा भी कहा जाता है) के प्रबंधन के तहत एक व्यवस्थित योजनाबद्ध भारतीय शहर है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। .

94 संबंधों: चौथी दुनिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टकसाल, ट्रेंट (वेस्टसाइड), एपीएन लाइव हिन्दी, एबीपी न्यूज़, एमिटी विश्वविद्यालय, एक्स-ज़ोन टीवी, डिश टीवी, तेजप्रताप सिंह यादव, द हिन्दू, दया प्रकाश सिन्हा, दिल्ली, दिल्ली नौयडा टॉल ब्रिज, दिल्ली मेट्रो रेल, दिल्ली में यातायात, दिल्ली का भूगोल, द्वारका, दिल्ली, नगलिया टक्कर, न्यूज़ नेशन, नौकरी॰कॉम, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली, पवन हंस, प्रो रेस्लिंग लीग, प्रीति सिंह, पूर्व दिल्ली, फ़्रीडम २५१, फुटवीयर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, बाजना, भारत, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ, ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो), भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत के शहरों की सूची, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान, भारतीय पाकशास्‍त्र संस्‍थान, भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ, भारतीय सिक्के, मदनलाल वर्मा 'क्रान्त', मृदुला सिन्हा, मेरठ, मेरठ मंडल, योगेन्द्र नारायण, राम शरण गौड़, राम सुतार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, रिश्ते (टीवी चैनल), रिश्ते सिनेप्लेक्स, ..., लखनऊ, लखनऊ की अर्थ व्यवस्था, लेमन ट्री होटल्स, शिवम मावी, शीला झुनझुनवाला, सना दुआ, सहारा समय, सिटी केबल, सुदर्शन न्यूज़, स्टार उत्सव मूवीज़, सूर्या रोशनी लिमिटेड, सोनी पल, सी-डैक, सीमा तोमर, हल्दीराम, हिण्डन नदी, हिन्दी पत्रिकाएँ, हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें, ज़ी न्यूज़, जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, विभा छिब्बर, वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर, वॉइस ऑफ़ इंडिया, खैर प्रखण्ड (अलीगढ़), ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब, गौतम बुद्ध नगर जिला, आरुषि हेमराज हत्याकाण्ड, आशारानी व्होरा, आस्था भजन टीवी, आईगेट (IGATE), इस्कॉन मंदिर, नोएडा, इंडिया टीवी, कनॉट प्लेस, कुर्अतुल ऐन हैदर, अडोबी सिस्टम्स, अनिल शास्त्री, अवतार सिंह भड़ाना, अवनीश सिंह चौहान, अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, उगता भारत, 99Acres.com सूचकांक विस्तार (44 अधिक) »

चौथी दुनिया

चौथी दुनिया एक समाचारपत्र समूह है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। यह हिन्दी, उर्दू में समाचारपत्र निकालता है। .

नई!!: नोएडा और चौथी दुनिया · और देखें »

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) एक भारतीयबहुराष्ट्रीय कम्पनी सॉफ्टवेर सर्विसेस एवं कंसल्टिंग कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिज़नस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में से है। साल २००७ में, इसे एशिया की सबसे बड़ी सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी आँका गया। भारतीय आई टी कंपनियों की तुलना में टीसीएस के पास सबसे अधिक कर्मचारी हैं। टीसीएस के ४४ देशों में २,५४,००० कर्मचारी हैं। ३१ मार्च २०१२ को ख़त्म होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने १०.१७ अरब अमेरिकी डॉलर का समेकित राजस्व हासिल किया। टीसीएस भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी है। टीसीएस एशिया की सबसे बड़ी कंपनी समूह में से एक टाटा समूह का एक हिस्सा है। टाटा समूह ऊर्जा, दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, निर्माण, रसायन, इंजीनियरिंग एवं कई तरह के उत्पाद बनाता है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी का मुनाफा 33.19% बढ़कर 7,000.64 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की आमदनी करीब 8% बढ़कर 30,028.92 करोड़ रुपये हो गयी। अप्रैल 2018 में, टीसीएस बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपनी एम-कैप 6,79,332.81 करोड़ रुपये (102.6 अरब डॉलर) के बाद 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण करने वाली पहली भारतीय आईटी कंपनी बन गई, और दूसरी भारतीय कंपनी (रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2007 में इसे हासिल करने के बाद)। .

नई!!: नोएडा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज · और देखें »

टकसाल

टकसाल (Mint) उस कारखाने को कहते हैं जहाँ देश की सरकार द्वारा, या उसके दिए अधिकार से, मुद्राओं का निर्माण होता है। भारत में टकसालें कलकत्ता, मुंबई, हैदराबाद और नोएडा, उ॰प्र॰ में हैं। .

नई!!: नोएडा और टकसाल · और देखें »

ट्रेंट (वेस्टसाइड)

ट्रेंट, टाटा समूह की खुदरा कारोबार शाखा है। 1998 में आरंभ ट्रेंट, वेस्टसाइड नामक खुदरा श्रृंखला का संचालन करती है जो भारत में बढ़ रही कई खुदरा श्रृंखलाओं में से एक है। ट्रेंट का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। .

नई!!: नोएडा और ट्रेंट (वेस्टसाइड) · और देखें »

एपीएन लाइव हिन्दी

एपीएन एक हिंदी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व ईएनसी नेटवर्क’ प्राइवेट लिमिटेड के पास है। एपीएन भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। एपीएन का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है एपीएन लाइव चैनल की शुरुआत सन: २०१४ में हुई थी भारत के तमाम समाचार चैनलों में चुनिंदा ही है, जिन की खबरें विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती हैं। एपीएन न्यूज चैनल  ऐसे कुछ चुनिंदा समाचार चैनलों में से एक है। एपीएन न्यूज आज भारत में सर्वाधिक देखा जाने वाला और सबसे विश्वसनीय और सम्मानित समाचार चैनल है। एपीएन न्यूज एक प्रकार से समाचार क्रांति का अगुआ रहा है। एपीएन न्यूज  को गहनता, विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग और ज्वलंत मुद्दों पर मुश्किल और गंभीर चर्चाओं के लिए भी जाना जाता है। एपीएन न्यूज का अपना स्टूडियो है, जो नोएडा सेक्टर 68 में स्थित 10 एकड़ के परिसर में स्थापित है। एपीएन के पास देश भर में कार्यालय और स्टूडियो हैं, जिनके साथ रचनात्मक टीमों का जुड़ाव है। कई बड़े और विश्वसनीय राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण और निगरानी रिपोर्टों से पता चला है कि एपीएन न्यूज के पास सभी हिंदी राज्यों में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या है। बीएआरसी ने एपीएन को सबसे ज्यादा विश्वसनीय विश्वसनीय चैनल बताया है।। एपीएन न्यूज देश की जनता की नब्ज पहचानने का दावा करता है। हम खबर देने में 'सबसे पहले और सबसे सही' होने का प्रयास करते हैं, जिसकी खबरें निष्पक्ष और बिना डर के तय होती हैं। क्यों कि हमारी टैग लाईन ही है…खबर है तो दिखेगी। हिन्दी हिन्दी.

नई!!: नोएडा और एपीएन लाइव हिन्दी · और देखें »

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: नोएडा और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एमिटी विश्वविद्यालय

एमिटी विश्वविद्यालय भारत का सबसे बड़ा निजी विश्वविद्यालय है। यहां ९०,००० से अधिक विद्यार्थी हैं। इसकी स्थापना २००३ में हुई थी। इसके परिसर नोएडा, जयपुर एवं लखनऊ में हैं। इसकी स्थापना अशोक चौहान ने किया जिन्होने 'ऋतनन्द बालवेद शिक्षा फाउन्डेशन' की भी स्थापना की है। चित्र:Amity Univ NOIDA1.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA2.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA3.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA4.jpg श्रेणी:दिल्ली के विश्वविद्यालय श्रेणी:उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय श्रेणी:निजी विश्वविद्यालय.

नई!!: नोएडा और एमिटी विश्वविद्यालय · और देखें »

एक्स-ज़ोन टीवी

एक्स-जोन एक भारतीय संगीत चैनल है जो वायकॉम समूह का हिस्सा है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है। .

नई!!: नोएडा और एक्स-ज़ोन टीवी · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: नोएडा और डिश टीवी · और देखें »

तेजप्रताप सिंह यादव

तेज प्रताप सिँह यादव भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से 2014 के लोकसभा सांसद है। वे समाजवादी पार्टी के राजनेता है। .

नई!!: नोएडा और तेजप्रताप सिंह यादव · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: नोएडा और द हिन्दू · और देखें »

दया प्रकाश सिन्हा

दया प्रकाश सिन्हा (जन्म: २ मई १९३५, कासगंज, जिला एटा, उत्तर प्रदेश) एक अवकाशप्राप्त आई०ए०एस० अधिकारी होने के साथ-साथ हिन्दी भाषा के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार हैं। प्राच्य इतिहास, पुरातत्व व संस्कृति में एम० ए० की डिग्री तथा लोक प्रशासन में मास्टर्स डिप्लोमा प्राप्त सिन्हा जी विभिन्न राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में रहे। साहित्य कला परिषद, दिल्ली प्रशासन के सचिव, भारतीय उच्चायुक्त, फिजी के प्रथम सांस्कृतिक सचिव, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व ललित कला अकादमी के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निदेशक जैसे अनेकानेक उच्च पदों पर रहने के पश्चात सन् १९९३ में भारत भवन, भोपाल के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। नाट्य-लेखन के साथ-साथ रंगमंच पर अभिनय एवं नाट्य-निर्देशन के क्षेत्र में लगभग ५० वर्षों तक सक्रिय रहे सिन्हा जी की नाट्य कृतियाँ निरन्तर प्रकाशित, प्रसारित व मंचित होती रही हैं। अनेक देशों में भारत के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में भ्रमण कर चुके श्री सिन्हा को कई पुरस्कार व सम्मान भी मिल चुके हैं। .

नई!!: नोएडा और दया प्रकाश सिन्हा · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: नोएडा और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली नौयडा टॉल ब्रिज

यह दिल्ली को नोएडा से जोङने वाला लम्बा पुल है, जो कि प्रभावी रूप से काफी समय एवं दूरी बचाता है, दिल्ली से नोएडा जाने वलों की। इस पुल पर टॉल कर वसूला जाता है। इसे नोएडा फ्लाईवे भी कहते हैं। डी एन डी टोल मार्ग रिंग मार्ग को किलोकरी पर काटता है। रिंग मार्ग को काटते मार्ग श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग.

नई!!: नोएडा और दिल्ली नौयडा टॉल ब्रिज · और देखें »

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: नोएडा और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

दिल्ली में यातायात

2008-11-03 मेट्रो सेवा: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो रेल एक मास रैपिड ट्रांज़िट (त्वरित पारगमन) प्रणाली है, जो कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई.

नई!!: नोएडा और दिल्ली में यातायात · और देखें »

दिल्ली का भूगोल

दिल्ली समुद्रतल से ७०० से १००० फीट की ऊँचाई पर हिमालय से १६० किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है। दिल्ली २८ डिग्री ६१' उत्तरी अक्षांश तथा ७७ डिग्री २३' पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण तीन तरफं से हरियाणा राज्य तथा पूरब में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा घिरा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र १,४८४ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें शहरी क्षेत्र ७८३ वर्ग किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र ७०० किलोमीटर है। इसकी अधिकतम लम्बाई ५१ किलोमीटर तथा अधिकतम चौड़ाई ४८.४८ किलोमीटर है। दिल्ली में यमुना नदी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विस्तृत है, जिसमें से भाग ग्रामीण और भाग शहरी घोषित है। दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौढ़ाई है। दिल्ली के अनुरक्षण हेतु तीन संस्थाएं कार्यरत है:-.

नई!!: नोएडा और दिल्ली का भूगोल · और देखें »

द्वारका, दिल्ली

द्वारका उपनगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित एक आवासीय कालोनी है। १९८० के दशक के उत्तरार्ध में व्यवस्थित होना शुरू हुई द्वारका अब एशिया की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी कहलाती है। द्वारका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के प्रशासनिक मुख्यालय भी यहाँ ही स्थित हैं। ५६.४८ वर्ग किलोमीटर में फैला द्वारका २९ सेक्टरों में विभाजित है। जनवरी २०१७ में, भारत की कैबिनेट ने चाणक्य पुरी के बाद द्वारका में ३४ हेक्टेयर भूमि पर ३९ देशों के एक दूसरे राजनयिक एन्क्लेव को मंजूरी दी। .

नई!!: नोएडा और द्वारका, दिल्ली · और देखें »

नगलिया टक्कर

नगलिया टक्कर भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के बुलन्दशहर जिला की तहसील खुरजा में खुरजा-पाहसु रोड पर स्थित है।;निकटवर्ती शहर.

नई!!: नोएडा और नगलिया टक्कर · और देखें »

न्यूज़ नेशन

न्यूज़ नेशन एक फ्री टू एयर, 24-घंटे का हिंदी समाचार चैनल है। इसका स्वामित्व न्यूज़ नेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के पास है। .

नई!!: नोएडा और न्यूज़ नेशन · और देखें »

नौकरी॰कॉम

नौकरी.कॉम एक भारत की ऑनलाइन जॉब अर्थात कार्य खोजने की वेबसाइट है ' इसकी शुरुआत मार्च १९९७ में हुई थी ' इस वेबसाइट का संजीव भीखचंदानी है तथा सीईओ हितेश ओबेरॉय है। .

नई!!: नोएडा और नौकरी॰कॉम · और देखें »

नेहरू प्लेस, नई दिल्ली

Superscript text का एक व्यावसायिक भवन और परिसर.jpeg|thumb|right|250px|नेहरु प्लेस का एक व्यावसायिक भवन और परिसर। दक्षिणी दिल्ली में की एक व्यावसायिक बहुतलीय अट्टलिका। इसका नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के नाम पर रखा गया था। इसके मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र का निर्माण १९८० के दशक के आरंभ में किया गया था और यहाँ पर बहुत से ४ तलीय भवन हैं, जो एक बडे़ से पैदल परिसर में बने है, जो एक भूमिगत पार्किंग के ऊपर बना है। यद्यपि पुराने भवन जर्जर स्थिति में है, लेकिन बहुत से भवन अभी भी अपनी प्रारम्भिक अवस्था से उपयोग में हैं। श्रेणी:दिल्ली के बाजार श्रेणी:दिल्ली मेट्रो येलोलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

नई!!: नोएडा और नेहरू प्लेस, नई दिल्ली · और देखें »

पवन हंस

वैष्णो देवी तीर्थ की यात्रा पर कटरा से वैष्णो देवी धाम को जाता हुआ पवन हंस हेलिकॉप्टर एयरोस्पेशियेल डॉफाइन चिकित्सा सेवार्थ लिया गया हेलिकॉप्टर प्रदर्शन हेतु पवन हंस हैलिकॉप्टर्स लिमिटेड (पवन हंस) भारत की एक हैलिकॉप्टर सेवा है। इसके प्रचालन जूहू विमानक्षेत्र, विले पार्ले, मुंबई-पश्चिम से नियंत्रित होते हैं। ये कंपनी ओएनजीसी को ऑफशोर स्थलों पर सेवाएं देने के अलावा ये कई राज्य सरकारों को, विशेषकर पूर्वोत्तर भारत में सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा ये सार्वजनिक संस्थान जम्मू एवं काश्मीर राज्य में तीर्थस्थान वैष्णो देवी के लिये कटरा से ऊपर तक की सेवा भी देता है। कंपनी १९८५ में अस्तित्व में आई। इस समय इसमें भारत सरकार की ५१% तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की ४९% शेयरधारिता है। इसकी की स्थापना सागर में तेल की खोज; तटीय तेल क्षेत्र में हेलीकाप्टर सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने, पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्रों में परिचालन कराने तथा यातायात और पर्यटन को बढावा देने हेतु चार्टर उड़ाने उपलब्ध कराने के मूल उद्देश्य से की गई थी। .

नई!!: नोएडा और पवन हंस · और देखें »

प्रो रेस्लिंग लीग

प्रो रेस्लिंग लीग (PWL) कार्तिकेय शर्मा की प्रो स्पोर्टिफाई द्वारा शुरु की गई एक पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता है जिसका आयोजन दिसम्बर २०१५ में भारत में हुआ। इस श्रृंखला का पहला संस्करण १०-२७ दिसम्बर २०१५ तक भारत के ६ शहरों की टीमों के बीच खेला गया। इन ६ टीमों से दुनिया भर के ६६ पहलवानों ने भाग लिया। तीन बार की महिला विश्व विजेता अमेरिका की ऐडेलिन ग्रे ने कहा की "अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में इतना ज्यादा पुरस्कार राशि दांव पर लगाकर इस खेल को दुनिया में प्रसिद्ध बनाने का यह एक ऐतिहासिक और हिम्मत भरा कदम है।" डाबर च्यवनप्राश इस प्रतियोगिता का प्रमुख और शीर्षक का प्रायोजक है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ। पहले संस्करण का विजेता मुम्बई गरुड़ा की टीम रही। .

नई!!: नोएडा और प्रो रेस्लिंग लीग · और देखें »

प्रीति सिंह

प्रीति सिंह (जन्म: २६ अक्टूबर १९७१) चंडीगढ़ में स्थित एक लेखिका, उपन्यासकार हैं। प्रीति पिछले १५ सालो से एक पेशेवर लेखक के रूप में काम कर रही है। २०१२ में महावीर पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित इनका पहला उपन्यास "फ्लर्टिंग विथ फेट" बेस्ट सेलिंग उपन्यास रहा और वे अपनी दूसरी किताब "क्रॉसरोड्स" के साथ एक अवॉर्ड विजेता लेखिका बन चुकी हैं। १७ दिसंबर, २०१५ साहित्यकार प्रीति सिंह को अनुपमा फाउंडेशन द्वारा स्वयंसिद्धा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। साल २०१६ में इनकी तीसरी पुस्तक वॉच्ड, जो एक क्राइम थ्रिलर उपन्यास हैं, का प्रकाशन ओमजी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया। .

नई!!: नोएडा और प्रीति सिंह · और देखें »

पूर्व दिल्ली

पूर्वी दिल्ली भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक प्रशासनिक जिला है। यह पश्चिम में यमुना, उत्तर में उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्व में उत्तर प्रदेश का ग़ाज़ियाबाद ज़िला और दक्षिण में उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर जिला से घिरा हुआ है। पूर्वी दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। प्रशासकीय रूप से, यह जिला तीन उपमंडल में विभाजित है: गाँधी नगर, प्रीत विहार और विवेक विहार। .

नई!!: नोएडा और पूर्व दिल्ली · और देखें »

फ़्रीडम २५१

फ़्रीडम २५१ एक भारतीय एंड्रॉइड मोबाइल फोन है। जो आजतक का सबसे सस्ता फोन है। फ़्रीडम २५१ मोबाइल को १७ फ़रवरी २०१६ को लॉन्च किया गया था जिसको ऑनलाइन ऑर्डर के लिए १८फ़रवरी सुबह ६बजे से २१ फ़रवरी तक रखा है। हालांकि ६ बजते ही वेबसाइट का खुलना बन्द हो गया था। समाचार पत्रों के अनुसार वेबसाइट क्रेश हो गई है तथा अब १९ फ़रवरी से ऑर्डर कर सकते है। यह फोन नोएडा की एक कम्पनी रिंगिंग बैल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी है तथा यह फोन डिजिटल भारत तथा मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है। कुछ समाचार पत्रों ने बताया है कि यह मोबाइल भारत में नहीं बनाया गया है बल्कि चीन में बनाया गया है। पहले दिन मोबाइल को खरीदने के लिए काफी हलचल रही थी लेकिन वेबसाइट के क्रैश होने की वजह से १८ फ़रवरी को ऑर्डर रोकना पड़ा तथा फिर १९ फ़रवरी को चालू किया गया। १९ फ़रवरी २०१६ में फिर से ऑनलाइन ऑर्डर शुरू किये गए इसके सन्दर्भ में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने फ्रीडम २५१ की पूरी बडीखबर को बताया कि दूसरे दिन भी ३० हज़ार ऑर्डर होने बाद फिर से वेबसाइट क्रैश हो गई। .

नई!!: नोएडा और फ़्रीडम २५१ · और देखें »

फुटवीयर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट

फुटवीयर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट एक शैक्षिक संस्थान है जिसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। इसके अन्य केन्द्र फुरसतगंज (बरेली), गुना, चेन्नै, कोलकाता, रोहतक, छिन्दवाड़ा, तथा जोधपुर में हैं। .

नई!!: नोएडा और फुटवीयर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट · और देखें »

बाजना, भारत

बाजना उत्तर प्रदेश, भारत के राज्य में मथुरा जिले में एक नगर पंचायत और एक शहर है।  .

नई!!: नोएडा और बाजना, भारत · और देखें »

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा (अंग्रेज़ी: Birla Institute of Technology Mesra; जो बीआईटी मेसरा या बीआईटी राँची के नाम से भी प्रसिद्ध है) झारखंड के राँची में स्थित भारत का अग्रणी स्वायत्त अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी उन्मुख संस्थान है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम १९५६ के अनुभाग ३ के तहत एक डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्ज़ा हासिल है। मुख्य परिसर के अतिरिक्त लालपुर (रांची), इलाहाबाद, कोलकाता, नोएडा, जयपुर, चेन्नई, पटना और देवघर में बीआईटी के भारतीय विस्तार पटल हैं। इनके अतिरिक्त बहरीन, मस्कट, संयुक्त अरब अमीरात और मॉरिशस में बीआईटी के अंतरराष्ट्रीय केंद्र हैं। जून २००५ में एसी निलसन एवं इंडिया टुडे द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार इसे देश के दस श्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों में शुमार किया गया था। .

नई!!: नोएडा और बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ

बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ (Buddh International Circuit) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा में बना फॉर्मूला वन दौड़ का परिपथ (रास्ते का लूप) है। इसका उद्घाटन १८ अक्टूबर २०११ को किया गया। ३० अक्टूबर २०११ को इस पर 'फॉर्मूला वन भारतीय ग्रैण्ड प्रिक्स' का आयोजन हुआ जिसमें जर्मनी के सिबेस्तियन वेटेल ने खिताब अपने नाम किया। .

नई!!: नोएडा और बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ · और देखें »

ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 31 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि इंद्रप्रस्थ से द्वारका उपनगर तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 32.1 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है। .

नई!!: नोएडा और ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: नोएडा और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नोएडा और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .

नई!!: नोएडा और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नोएडा और भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम · और देखें »

भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान

भारतीय पर्यटन संस्थान और यात्रा प्रबंधन (आईआईटीटीएम) एक संस्थान है, जो ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत, के साथ भुवनेश्वर, नोएडा, नेल्लोर और गोवा आदि में भी स्थित है। यह पर्यटन, यात्रा और अन्य संबंधित क्षेत्रों के प्रबंधन में प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान हेतु पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। यह पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत एक स्वायत्त संस्था है। इसे 1983 में स्थापित किया गया था। .

नई!!: नोएडा और भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान · और देखें »

भारतीय पाकशास्‍त्र संस्‍थान

भारतीय पाकशास्‍त्र संस्‍थान (अथवा-भारतीय पाककला संस्‍थान) तिरुपति और नोएडा में प्रस्‍तावित हैं। पर्यटन मंत्रालय के अधीन इन संस्‍थानों की 2017-18 तक स्‍थापना होने की संभावना है। यह संस्‍थान विद्यमान होटल प्रबंध संस्‍थानों और होटल उद्योग को प्रशिक्षित जनशक्‍ति सहायता (विशेषज्ञता प्राप्‍त संकाय) प्रदान करेगा। .

नई!!: नोएडा और भारतीय पाकशास्‍त्र संस्‍थान · और देखें »

भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-एल) लखनऊ का एक प्रबंधन संस्थान है। इसे वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा, लखनऊ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जीवंत शहर के बाहरी इलाके में स्थापित किया गया था। संस्थान की स्थापना प्रबंधन विज्ञान में उत्कृष्टता का एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था बनाये जाने के उद्देश्य से किया गया था। यह संस्थान सृजन, प्रसार और प्रबंधन ज्ञान और प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों और उपायों के विस्तृत आवेदन आयोजित करता है। समय समय पर, यह प्रमुख व्यापार स्कूलों और भारत, कनाडा, यूरोप, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में अनुसंधान केन्द्रों के साथ सहयोगात्मक व्यवस्था में प्रवेश करता रहा है। .

नई!!: नोएडा और भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ · और देखें »

भारतीय सिक्के

शेर शाह सूरी (१५४०-१५४५) द्वारा प्रचालित सिक्के भारत में सिक्के ढालने का एकमात्र अधिकार भारत सरकार को है। सिक्का निर्माण का दायित्व समय-समय पर यथासंशोधित सिक्का निर्माण अधिनियम, 1906 के अनुसार भारत सरकार का है। विभिन्न मूल्यवर्ग के सिक्कों के अभिकल्प तैयार करने और उनकी ढलाई करने का दायित्व भी भारत सरकार का है। सिक्कों की ढलाई भारत सरकार के चार टकसालों यथा मुंबई, अलीपुर (कोलकाता), सैफाबाद (हैदराबाद), चेरियापल्ली (हैदराबाद) और नोयडा (उ.प्र.) में की जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के अनुसार परिचालन के लिए सिक्के भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से जारी किए जाते हैं। .

नई!!: नोएडा और भारतीय सिक्के · और देखें »

मदनलाल वर्मा 'क्रान्त'

मदनलाल वर्मा 'क्रान्त' (जन्म: २० दिसम्बर १९४७, शाहजहाँपुर) मूलत: हिन्दी के कवि तथा लेखक हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने उर्दू, संस्कृत तथा अंग्रेजी में भी कविताएँ लिखी हैं। क्रान्तिकारी राम प्रसाद 'बिस्मिल' के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाशित "सरफरोशी की तमन्ना" उनकी उल्लेखनीय पुस्तक है। "क्रान्तिकारी हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना" विषय पर अतिविशिष्ट अनुसन्धान के लिये उन्हें भारत सरकार ने वर्ष २००४ में हिन्दी साहित्य की "सीनियर फैलोशिप" प्रदान की। .

नई!!: नोएडा और मदनलाल वर्मा 'क्रान्त' · और देखें »

मृदुला सिन्हा

मृदुला सिन्हा (27 नवम्बर 1942, ग्राम छपरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार) वर्तमान में गोवा के राज्यपाल पद पर हैं। वे एक सुविख्यात हिन्दी लेखिका के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी हैं। इससे पूर्व वे पाँचवाँ स्तम्भ के नाम से एक सामाजिक पत्रिका निकालती रही हैं। श्रीमती सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्रित्व-काल में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष.

नई!!: नोएडा और मृदुला सिन्हा · और देखें »

मेरठ

मेरठ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है। यहाँ नगर निगम कार्यरत है। यह प्राचीन नगर दिल्ली से ७२ कि॰मी॰ (४४ मील) उत्तर पूर्व में स्थित है। मेरठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (ऍन.सी.आर) का हिस्सा है। यहाँ भारतीय सेना की एक छावनी भी है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित और शिक्षित होते जिलों में से एक है। मेरठ जिले में 12 ब्लॉक,34 जिला पंचायत सदस्य,80 नगर निगम पार्षद है। मेरठ जिले में 4 लोक सभा क्षेत्र सम्मिलित हैं, सरधना विधानसभा, मुजफ्फरनगर लोकसभा में हस्तिनापुर विधानसभा, बिजनौर लोकसभा में,सिवाल खास बागपत लोकसभा क्षेत्र में और मेरठ कैंट,मेरठ दक्षिण,मेरठ शहर,किठौर मेरठ लोकसभा क्षेत्र में है .

नई!!: नोएडा और मेरठ · और देखें »

मेरठ मंडल

मेरठ मंडल अथवा मेरठ मण्डल उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रशासनिक व कर मंडल है।यह उत्तर प्रदेश के अठारेह १८ मंडलों में से एक है। .

नई!!: नोएडा और मेरठ मंडल · और देखें »

योगेन्द्र नारायण

योगेन्द्र नारायण (जन्म: 26 जून 1942, इलाहाबाद) 1965 बैच के एक भारतीय आई॰ए॰एस॰ अधिकारी हैं जो अपनी ईमानदार छवि और वक़्त की पाबन्दी के लिये जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव, केन्द्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव रह चुके योगेन्द्र नारायण इस समय रिलाइंस पावर इण्डस्ट्रीज़ की ऑडिट कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने अंग्रेजी में कई पुस्तकें भी लिखी हैं। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ लम्बे प्रशासनिक अनुभव के मद्देनज़र योगेन्द्र नारायण विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर अपनी बेवाक राय व्यक्त करते रहते हैं। 42 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के उपरान्त अवकाश प्राप्त कर वे आजकल अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं। .

नई!!: नोएडा और योगेन्द्र नारायण · और देखें »

राम शरण गौड़

राम शरण गौड़ (जन्म: २८ जुलाई १९४२ अलीगढ़) लेखक, प्रशासक व समाजसेवी हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों में मह्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लेखन कार्य जारी रखा। हिन्दी अकादमी, दिल्ली में ९ वर्ष तक सचिव रहे डॉ॰ रामशरण गौड़ की विभिन्न विषयों पर अब तक दर्ज़नों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा के लिये तमिलनाडु हिन्दी अकादमी, केरल हिन्दी अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मन्त्रालय के अन्तर्गत वरिष्ठ अध्येता के रूप में उन्होंने आधुनिक गीतिकाव्य में जीवनमूल्य विषय पर कार्य किया। .

नई!!: नोएडा और राम शरण गौड़ · और देखें »

राम सुतार

राम सुतार (अंग्रेजी: Ram Vanji Sutar, जन्म: 19 फ़रवरी 1925) भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। महाराष्ट्र में जन्मे इस शिल्पकार का पूरा नाम राम वनजी सुतार है। आपने कई महापुरुषों की बहुत विशाल मूर्तियाँ बनायीं और उनके माध्यम से प्रचुर मात्रा में नाम और नामा दोनों कमाया। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्रित्व काल में भारत सरकार ने आपकी कलात्मक शिल्प साधना को सम्मानित करते हुए 1999 में पद्मश्री से अलंकृत किया। .

नई!!: नोएडा और राम सुतार · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली

एनसीआर में दिल्ली से सटे सूबे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं। एनसीआर में 4 करोड़ 70 से ज्यादा आबादी रहती है। समूचे एनसीआर में दिल्ली का क्षेत्रफल 1,484 स्क्वायर किलोमीटर है। देश की राजधानी एनसीआर का 2.9 फीसदी भाग कवर करती है। एनसीआर के तहत आने वाले क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर; और हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवाड़ी, जिंद और करनाल जैसे जिले शामिल हैं। राजस्थान से दो जिले - भरतपुर और अलवर एनसीआर में शामिल किए गए हैं। जुलाई 2013 में एनसीआर में तीन और जिलों को शामिल किया गया है जिसमें हरियाणा राज्य के भिवाड़ी और महेंद्रगढ़, राजस्थान राज्य के भरतपुर जैसे जिले शामिल कर एनसीआर को विस्तारित किया गया था.

नई!!: नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली · और देखें »

रिश्ते (टीवी चैनल)

रिश्ते, एक नि:शुल्क हिंदी टीवी चैनल है।यह चैनल अपने सहयोगी चैनल कलर्स पर प्रसारित कार्यक्रमों का पुनर्प्रसारण करता है। .

नई!!: नोएडा और रिश्ते (टीवी चैनल) · और देखें »

रिश्ते सिनेप्लेक्स

रिश्ते सिनेप्लेक्स एक भारतीय हिंदी व साउथ फिल्में प्रसारित करने वाला टीवी चैनल है, जो वायकॉम 18 द्वारा चलाया जा रहा है।यह एयरटेल डिजिटल टीवी पर 29 मार्च 2016 को प्रारम्भ किया गया था।यह यूएमपी मूवीज का बदला हुआ नाम है जिसे यू.के. में रिश्ते सिनेप्लेक्स नाम से जाना जाता है। .

नई!!: नोएडा और रिश्ते सिनेप्लेक्स · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: नोएडा और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की अर्थ व्यवस्था

लखनऊ उत्तरी भारत का एक प्रमुख बाजार एवं वाणिज्यिक नगर ही नहीं, बल्कि उत्पाद एवं सेवाओं का उभरता हुआ केन्द्र भी बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी होने के कारण यहां सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ही यहां मध्यम-वर्गीय वेतनभोगियों के नियोक्ता हैं। सरकार की उदारीकरण नीति के चलते यहां व्यवसाय एवं नौकरियों तथा स्व-रोजगारियों के लिए बहुत से अवसर खोल दिये हैं। इस कारण यहां नौकरी पेशे वालों की संख्या निरंतर बढ़ती रहती है। लखनऊ निकटवर्ती नोएडा एवं गुड़गांव के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं बीपीओ कंपनियों के लिए श्रमशक्ति भी जुटाता है। यहां के सू.प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लोग बंगलुरु एवं हैदराबाद में भी बहुतायत में मिलते हैं। शहर में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) तथा प्रादेशिक औद्योगिक एवं इन्वेस्टमेंट निगम, उत्तर प्रदेश (पिकप) के मुख्यालय भी स्थित हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का क्षेत्रीय कार्यालय भी यहीं स्थित है। यहां अन्य व्यावसायिक विकास में उन्मत्त संस्थानों में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) एवं एन्टरप्रेन्योर डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) हैं। .

नई!!: नोएडा और लखनऊ की अर्थ व्यवस्था · और देखें »

लेमन ट्री होटल्स

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नोएडा और लेमन ट्री होटल्स · और देखें »

शिवम मावी

शिवम मावी (English: Shivam Mavi) एक भारतीय क्रिकेटर है। दिसम्बर २०१७ में इनका चयन 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम में हुआ। इनका जन्म २६ नवम्बर १९९८ को नोयडा में हुआ था। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते है और ये हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। इसी बीच २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में इन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स ने ३ करोड़ में खरीदा है, मावी का यह पहला इंडियन प्रीमियर लीग होगा। .

नई!!: नोएडा और शिवम मावी · और देखें »

शीला झुनझुनवाला

शीला झुनझुनवाला दिल्ली की एक पत्रकार हैं। टाइम्स ऑफ इण्डिया तथा हिन्दुस्तान टाइम्स प्रकाशन समूह की हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाऑं (धर्मयुग व कादम्बिनी) का उन्होंने सम्पादन किया। भारत सरकार ने उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये सन् १९९१ में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: नोएडा और शीला झुनझुनवाला · और देखें »

सना दुआ

सना दुआ (English: Sana Dua) एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य विज्ञापन शीर्षक धारक है, जो 2017 में फेमिना मिस इंडिया की पहली उप विजेता थी। उसने सितंबर 2017 में ग्वायाकिल, इक्वाडोर में मिस संयुक्त मकसद प्रतियोगिता में भाग लिया। सना इससे पहले स्टाइल दीवा-2016 भी बन चुकी हैं। .

नई!!: नोएडा और सना दुआ · और देखें »

सहारा समय

सहारा समय (परिवर्तित नाम समय) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। सहारा समूह द्वारा समय के राष्ट्रीय चैनल के साथ साथ 4 क्षेत्रीय (समय उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, समय बिहार-झारखंड, समय राजस्थान-हरियाणा) और सहारा आलमी नाम से एक उर्दू चैनल का भी प्रसारण होता है। इन चैनलों का मुख्यालय नोएडा में है।इस चैनल में समय उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड नाम से रिजिनल चैनल है जो की मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुडी खबरो को लोगो तक पहुंचाता है।यह चैनल लगभग 2003 से लोगो को नियमित रूप से लोगो तक खबरे पहुंचा रहा है। .

नई!!: नोएडा और सहारा समय · और देखें »

सिटी केबल

सिटी केबल (पूर्व में वायर एंड वायरलेस (इंडिया) लिमिटेड (WWIL) के रूप में) भारत की एक मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) है जो सुभाष चंद्रा के स्वामित्व में है। यह भारत के प्रमुख शहरों जैसे:दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बंगलौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, इंदौर, पटना आदि में डिजिटल केबल टीवी सेवाएं देती है। इस कंपनी का प्रधान कार्यालय नोएडा में है। .

नई!!: नोएडा और सिटी केबल · और देखें »

सुदर्शन न्यूज़

सुदर्शन न्यूज एक हिन्दी समाचार चैनल है जो नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। सुदर्शन न्यूज 26 जनवरी, 2007 को शुरू किया गया था। .

नई!!: नोएडा और सुदर्शन न्यूज़ · और देखें »

स्टार उत्सव मूवीज़

स्टार उत्सव हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला एक फिल्म चैनल है। इस पर नई व पुरानी और हिंदी सिनेमा के अलावा अन्य भाषाओं से हिन्दी अनुवादित फिल्मों का प्रसारण किया जाता है। यह चैनल आधिकारिक रूप से 28 मई 2016 को लांच किया गया था। .

नई!!: नोएडा और स्टार उत्सव मूवीज़ · और देखें »

सूर्या रोशनी लिमिटेड

सूर्या रोशनी लि. भारत की प्रकाश-साधनों के निर्माण की एक बड़ी कंपनी है। यह पिछले 25 सालों से घरेलू एवं कोमर्शियल लाईट बनाने में ग्राहकों की विश्वास बनी हुई है। वर्ष में कंपनी द्वारा 1750 करोड़ रूपये का कारोबार किया जाता है। सूर्या रोशनी हाई मस्ट लाइटिंग व पोल्स बनाने के लिए कम्पनी ग्वालियर तथा नोएडा में अत्याधुनिक प्रकाश-प्रयोगशाला का प्लांट लगाने जा रही है। इसके अलावा सूर्या ग्रुप ने विस्तार योजना के तहत 550 करोड़ रूपये की लागत से नई फैक्ट्रीयों में कार्य शुरू किया है। इन फैक्ट्रियों में 6000 से अधिक व्यक्ति रोजगार पा सकेंगे। इस दृष्टिï से सूर्या रोशनी एक ऐसी कंपनी बन जायेगी जो ग्राहकों को रोशनी संबंधी सभी प्रकार की सुविधाएं सुलभ करा सकेगी। .

नई!!: नोएडा और सूर्या रोशनी लिमिटेड · और देखें »

सोनी पल

सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है। सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया। यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा। सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: नोएडा और सोनी पल · और देखें »

सी-डैक

प्रगत संगणन विकास केन्द्र (Centre for Development of Advanced Computing अथवा सी-डैक) भारत की एक अर्धसरकारी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। सी-डैक का शुरुआत में मुख्य उद्देश्य स्वदेशी महासंगणक बनाना था। वर्तमान में यह सॉफ्टवेयर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक नामी कम्पनी है। हिन्दीजगत में यह मुख्य रूप से भाषाई कम्प्यूटिंग सम्बंधी विकास कार्यों के लिये जानी जाती है। .

नई!!: नोएडा और सी-डैक · और देखें »

सीमा तोमर

सीमा तोमर एक भारतीय ट्रैप निशानेबाज और अंतर्राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा आयोजित विश्व कप में कोई मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया था। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहरी गांव से संबंध रखती हैं। उनके परिवार में हर तीसरी महिला निशानेबाज है और उनकी मां प्रकाशी तोमर देश की सबसे बुजुर्ग महिला निशानेबाज हैं। तोमर निशानेबाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक जाना पहचाना नाम हैं। वर्तमान में वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। .

नई!!: नोएडा और सीमा तोमर · और देखें »

हल्दीराम

हल्दीराम भारत का प्रमुख मिठाई एवं अल्पाहार (स्नैक्स) निर्माता कम्पनी है। यह मूलतः नागपुर (महाराष्ट्र) से आरम्भ हुई और वर्तमान में नागपुर्म कोलकाता, नई दिल्ली तथा बीकानेर में इसकी निर्माण इकाइयाँ हैं। हल्दीराम की अपनी स्वयं की रिटेल चेन स्टोर के अलावा नागपुर, कोलकाता, पटना, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली में रेस्तारेन्त हैं। वर्तमान समय में हल्दीराम के उत्पाद विश्व के अनेक देशों में निर्यात किए जाते हैं। .

नई!!: नोएडा और हल्दीराम · और देखें »

हिण्डन नदी

हिण्डन नदी, उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था। इसका उद्गम सहारनपुर जिला में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित है। यह पूर्णत: वर्षा-आश्रित नदी है और इसका बेसिन क्षेत्र ७,०८३ वर्ग कि॰ मी॰ है। यह गंगा और यमुना नदियों के बीच लगभग ४०० कि॰ मी॰ की लम्बाई में मुज़फ्फरनगर जिला, मेरठ जिला, बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से निकलते हुए दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना मिल जाती है। कभी महानगर की पहचान मानी जाने वाली हिंडन नदी का अस्तित्व खतरे में है। इसका पानी पीने लायक तो कभी रहा नहीं, अब इस नदी में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि जलीय प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ऐसे में हिंडन नदी अब केवल शोध करने तक ही सीमित रह गई है। इसमें ऑक्सीजन की मात्रा लगातार घटती जा रही है। वर्षा ऋतु में भी यह लगभग जलविहीन रहती है। नदी में लगातार औद्योगिक अपशिष्ट व पूजन सामग्री आदि डाले जाने से उसमें घुलित ऑक्सीजन की मात्रा दो से तीन मिलीग्राम प्रति लीटर रह गई है। शोधकर्ता डॉ॰ प्रसूम त्यागी के अनुसार प्रायः ऑक्सीजन का स्तर ६० लाख मिलीग्राम प्रति लीटर या ज्यादा होना चाहिए। यही कारण है कि नदी में मोहन नगर व छगारसी के पास ही जलीय जीवन के नाम पर केवल काइरोनॉस लार्वा ही बचा है, जो भारी जल प्रदूषण का संकेत है। यह सूक्ष्म जीव की श्रेणी में आता है। हिंडन नदी में मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र से डिस्टलरी का अपशिष्ट, वेस्ट डिस्चार्ज, धार्मिक पूजन सामग्री व मलमूत्र मिलते हैं। इसके बाद छगारसी ग्राम में पशुओं को नहलाना व खनन आदि होता है, जिसके कारण प्रदूषण में बढोत्तरी होती है। लगभग दस साल पहले तक नदी में अनेक कशेरुकी प्राणी, मछलियां व मेढ़क आदि मिलते थे, जो कि वर्तमान में मात्र सूक्ष्मजीव, काइरोनॉमस लार्वा, नेपिडी, ब्लास्टोनेटिडी, फाइसीडी, प्लैनेरोबिडी परिवार के सदस्य ही बचे हैं। .

नई!!: नोएडा और हिण्डन नदी · और देखें »

हिन्दी पत्रिकाएँ

हिन्दी पत्रिकाएँ सामाजिक व्‍यवस्‍था के लिए चतुर्थ स्‍तम्‍भ का कार्य करती हैं और अपनी बात को मनवाने के लिए एवं अपने पक्ष में साफ-सूथरा वातावरण तैयार करने में सदैव अमोघ अस्‍त्र का कार्य करती है। हिन्दी के विविध आन्‍दोलन और साहित्‍यिक प्रवृत्तियाँ एवं अन्‍य सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय करने में हिन्दी पत्रिकाओं की अग्रणी भूमिका रही है।; प्रमुख हिन्दी पत्रिकाएँ- .

नई!!: नोएडा और हिन्दी पत्रिकाएँ · और देखें »

हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें

हिंदी की साहित्यिक पत्रिकाएँ, हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं के विकास और संवर्द्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाती रहीं हैं। कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, नाटक, आलोचना, यात्रावृत्तांत, जीवनी, आत्मकथा तथा शोध से संबंधित आलेखों का नियमित तौर पर प्रकाशन इनका मूल उद्देश्य है। अधिकांश पत्रिकाओं का संपादन कार्य अवैतनिक होता है। भाषा, साहित्य तथा संस्कृति अध्ययन के क्षेत्र में साहित्यिक पत्रिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्तमान में प्रकाशित कुछ प्रमुख पत्रिकाओं की सूची निम्नवत है: .

नई!!: नोएडा और हिन्दी की साहित्यिक पत्रिकायें · और देखें »

ज़ी न्यूज़

ज़ी न्यूज, 1999 में स्थापित भारत का समाचार और वर्तमान घटनाओं का प्रसारण करने वाला टीवी चैनल है। प्रारम्भ में इसमें अधिकतर प्रोग्राम अंग्रेज़ी भाषा में प्रसारित होते थे। लगभग 2003-04, आजतक की सफलता के बाद, ज़ी न्यूज पूर्णतः हिन्दी समाचार चैनल में परिवर्तित हो गया। .

नई!!: नोएडा और ज़ी न्यूज़ · और देखें »

जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान उच्च शिक्षा का एक संस्थान है, जो एक समन्वित विश्वविद्यालय है यह उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर में स्थित है। यह संस्थान जेपी समूह द्वारा 2001 में स्थापित किया गया था और जुलाई 2001 से इसका अकादमिक सत्र प्रारम्भ हुआ। प्रारंभ में यह राज्य विश्वविद्यालय जेपी विश्वविद्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी, वखनाघाट से संबद्ध था और केवल डिप्लोमा पाठ्यक्रम ही उपलब्ध थे। 1 नवंबर 2004 तक, इसे यूजीसी द्वारा समन्वित विश्वविद्यालय घोषित किया गया।इसका उद्घाटन तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ° अर्जुन सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भी अध्यक्षता की। .

नई!!: नोएडा और जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

विभा छिब्बर

विभा छिब्बर एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक अभिनेत्री है जिनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई ज़िले में हुआ था। ये अभिनेत्र पुरु छिब्बर की माता है। पुरु छिब्बर जो टेलीविजन धारावाहिकों में कार्य करते हैं। .

नई!!: नोएडा और विभा छिब्बर · और देखें »

वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर

वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक मंदिर है जो अभी निर्माणाधीन है। इसे इस्काॅन की बैंगलोर इकाई के संकल्पतः कुल ₹३०० करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। इस मंदिर के मुख्य आराध्य देव भगवान कृष्ण होंगे। इस मंदिर का सबसे विशिष्ट आकर्षण यह है कि योजनानुसार इस अतिभव्य मंदिर की कुल ऊंचाई करीब ७०० फुट यानी २१३ मीटर (जो किसी ७०-मंजिला इमारत जितना ऊंचा है) होगी जिस के कारण पूर्ण होने पर, यह विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बन जाएगा। इसके गगनचुम्बी शिखर के अलावा इस मंदिर की दूसरी विशेष आकर्षण यह है की मंदिर परिसर में २६ एकड़ के भूभाग पर चारों ओर १२ कृत्रिम वन बनाए जाएंगे, जो मनमोहक हरेभरे फूलों और फलों से लदे वृक्षों, रसीले वनस्पति उद्यानों, हरी लंबी चराईयों, हरे घास के मैदानों, फलों का असर पेड़ों की सुंदर खा़काओं, पक्षी गीत द्वारा स्तुतिगान फूल लादी लताओं, कमल और लिली से भरे साफ पानी के पोखरों एवं छोटी कृत्रिम पहाड़ियों और झरनों से भरे होंगें, जिन्हें विशेश रूप से पूरी तरह हूबहू श्रीमद्भागवत एवं अन्य शास्त्रों में दिये गए, कृष्णकाल के ब्रजमंडल के १२ वनों (द्वादशकानन) के विवरण के अनुसार ही बनाया जाएगा ताकी आगंतुकों (श्रद्धालुओं) को कृष्णकाल के ब्रज का आभास कराया जा सके। ५ एकड़ के पदछाप वाला यह मंदिर कुल ६२ एकड़ की भूमि पर बन रहा है, जिसमें १२ एकड़ पर कार-पार्किंग सुविधा होगी, और एक हेलीपैड भी होगा। .

नई!!: नोएडा और वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर · और देखें »

वॉइस ऑफ़ इंडिया

वॉइस ऑफ़ इंडिया भारत के नोएडा शहर से प्रसारित होने वाले एक टेलीविज़न समाचार चैनल समूह का नाम है। वीओआई के नाम से लोकप्रिय इस चैनल को त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड चलाता है। वॉइस ऑफ़ इंडिया के वर्तमान में हिन्दी भाषा के राष्ट्रीय, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए न्यूज़ चैनल हैं, जिनमें लोकप्रियता के आधार पर वी ओ आई राजस्थान और मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ पहले नम्बर पर हैं। वॉइस ऑफ़ इंडिया ने जुलाई २००८ में राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ चैनल की शुरूआत की है और वॉइस ऑफ़ इंडिया मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सितम्बर २००८ में। भविष्य में वॉइस ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड, गुजराती, बांग्ला और मिलेनायर नाम से लाइफ़ स्टाइल चैनल भी ला रहा है। त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड के प्रमुख मधुर मित्तल और सुमित मित्तल हैं जो मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। वी ओ आई समूह के सम्पादक रविशंकर हैं, सह समूह सम्पादक राजेश बादल हैं। मुकेश कुमार और अम्मार ख़ालिद अल्वी त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड में सहायक प्रबंध सम्पादक हैं। .

नई!!: नोएडा और वॉइस ऑफ़ इंडिया · और देखें »

खैर प्रखण्ड (अलीगढ़)

खैर (خیر) भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। खैर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में अलीगढ़ जिला में दिल्ली से 114 किमी दूर दक्षिण-पूर्व स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ से सड़कें चारों ओर जाती हैं। यहां से सीधे दिल्ली, नोएडा, आगरा, अलीगढ, हाथरस, मथुरा, पलवल और फरीदाबाद आदि के लिए जा सकते हैं। गेहूँ, तेलहन, जौ, ज्वार, कपास और गन्ना का व्यापार होता हैं। .

नई!!: नोएडा और खैर प्रखण्ड (अलीगढ़) · और देखें »

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा (अंग्रेज़ी: Greater Noida) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण उपनगर है, जो दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित है। आधिकारिक दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश राज्य के गौतम बुद्ध नगर जिले में आता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसके निकटवर्ती ही एक अन्य उपनगर नोएडा है, जो यहाँ से दिल्ली के रास्ते में पड़ता है। नोएडा एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक उपनगरों में से एक है। ग्रेटर नोएडा, जैसा कि इसका नाम है, आकार में नोएडा से भी बहुत बड़ा है और बहुत ही कम समय में अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बना चुका है। वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमा रमण हैं। रमा रमण के अनुसार नई दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को सुगम बनाने हेतु मई 2014 तक मेट्रो ट्रेक का निर्माण शुरू हो जायेगा। .

नई!!: नोएडा और ग्रेटर नोएडा · और देखें »

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर में कार्यरत पत्रकारों का एक सामाजिक संगठन है। यह पत्रकारों के व्यावसायिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्चतम मापदंडों को विकसित करना एवं पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की स्थापना 24 जुलाई 2003 को तीन पत्रकारों, आदेश भाटी, सत्यवीर नगर और धर्मेंद्र चंदेल ने संयुक्त रूप से की थी। ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस क्लब की स्थापना का विचार मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर आदि नगरों में पत्रकारों के संगठनों को देखकर उत्पन्न हुआ था। .

नई!!: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब · और देखें »

गौतम बुद्ध नगर जिला

गौतम बुद्ध नगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक मह्त्वपूर्ण जिला है। इस जिले की स्थापना 9 जून 1997 को बुलन्दशहर एवं गाजियाबाद जिलों के कुछ ग्रामीण व अर्द्धशहरी क्षेत्रों को काटकर की गयी थी। प्रदेश में सत्ता-परिवर्तन होते ही मुलायम सिंह यादव ने इस जिले को भंग कर दिया जिसके विरोध में यहाँ की जनता ने प्रबल आन्दोलन किया था। बाद में जनता के दबाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा और जिला बहाल किया गया। आज स्थिति यह है कि गौतम बुद्ध नगर जिला प्रदेश की राजस्व प्राप्ति में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे हुए इस जिले का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में अवस्थित है। .

नई!!: नोएडा और गौतम बुद्ध नगर जिला · और देखें »

आरुषि हेमराज हत्याकाण्ड

आरुषि हेमराज हत्याकाण्ड भारत का सबसे जघन्य व रहस्यमय हत्याकाण्ड था जो 15–16 मई 2008 की रात नोएडा के सेक्टर 25 (जलवायु विहार) में हुआ। पेशे से चिकित्सक दम्पति ने अपनी एकमात्र सन्तान आरुषि (आयु: 14 वर्ष) के साथ अपने घरेलू नौकर हेमराज (आयु: 45 साल) की नृशंस हत्या कर दी और सबूत मिटा दिये। एक नाबालिग लड़की और अधेड़ व्यक्ति के दोहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित इस घटना ने मीडिया के माध्यम से जनता का ध्यान आकर्षित किया। यह हत्याकाण्ड उस समय हुआ जब आरुषि के माता-पिता दोनों ही अपने फ्लैट में मौजूद थे। आरुषि के पिता ने बेटी को उसके बेडरूम में जान से मारने का शक अपने नौकर पर व्यक्त करते हुए पुलिस में हेमराज के नाम एफआईआर दर्ज़ करायी। पुलिस हेमराज को खोजने बाहर चली गयी। अगले दिन नोएडा के एक अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक के के गौतम ने उसी फ्लैट की छत पर हेमराज का शव बरामद किया। इस घटना ने समय-समय पर कई मोड़ लिये। कई बार ऐसी खबरें आयीं कि काण्ड नौकर हेमराज के साथियों ने किया। कई बार इसमें बलात्कार के बाद हत्या की खबर आयी। और कई बार यह सन्देह भी जताया गया कि कहीं डॉक्टर दम्पति ने मिलकर ही तो इस दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम नहीं दिया। परन्तु मीडिया के लगातार हस्तक्षेप के चलते इस केस को दबाया नहीं जा सका। और पुलिस तथा सीबीआई की तमाम दलीलों व दोनों पक्ष के वकीलों सहित जनता की भावनाओं को देखते हुए इस पूरे मामले की तहकीकात रिपोर्ट को स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह की अदालत में समीक्षा के लिये भेजा गया। प्रीति सिंह ने पहली सीबीआई टीम द्वारा दाखिल क्लोज़र रिपोर्ट को सिरे से ही खारिज़ कर दिया और दुबारा जाँच के आदेश दिये। इसके बाद हत्याकाण्ड की जाँच सीबीआई ने तेज तर्रार जाँच अधिकारी ए जी एल कौल को सौंपी। कौल और उनकी पूरी टीम ने मामले की कई कोणों से जाँच की और गाजियाबाद में विशेष रूप से गठित सीबीआई अदालत में दुबारा चार्जशीट दाखिल की। जस्टिस श्यामलाल ने आरुषि-हेमराज के बहुचर्चित रहस्यमय हत्याकाण्ड का फैसला सुनाते हुए आरुषि के माता-पिता नूपुर एवं राजेश तलवार को दोषी करार दिया। 26 नवम्बर 2013 को विशेष सीबीआई अदालत ने आरुषि-हेमराज के दोहरे हत्याकाण्ड में राजेश एवं नूपुर तलवार को आईपीसी की धारा 302/34 के तहत उम्रक़ैद की सजा सुनाई। दोनों को धारा 201 के अन्तर्गत 5-5 साल और धारा 203 के अन्तर्गत केवल राजेश तलवार को एक साल की सजा सुनायी। इसके अतिरिक्त कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों पर जुर्माना भी लगाया। सारी सजायें एक साथ चलेंगी और उम्रक़ैद के लिये दोनों को ताउम्र जेल में रहना होगा। हाँ इस फैसले के खिलाफ वे दोनों उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकते हैं। 12 अक्टूबर 2017 को इलाहाबाद हाइकोर्ट द्वारा आरुषि के माता-पिता को निर्दोष करार दे दिया गया और वे जेल से रिहा हो गये। .

नई!!: नोएडा और आरुषि हेमराज हत्याकाण्ड · और देखें »

आशारानी व्होरा

आशारानी व्होरा (जन्म: ७ अप्रैल १९२१ - मृत्यु: २१ दिसम्बर २००९) ब्रिटिश भारत में झेलम जिले में जन्मी एक हिन्दी लेखिका थीं जिन्होंने सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की। जीवन की अन्तिम साँस तक वह निरन्तर लिखती रहीं। ८८ वर्ष की आयु में उनका निधन नई दिल्ली में अपने बेटे डॉ॰ शशि व्होरा के घर पर हुआ। आशारानी को अपने जीवन काल में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति एक ट्रस्ट बनाकर नोएडा स्थित सूर्या संस्थान को दान कर दी। .

नई!!: नोएडा और आशारानी व्होरा · और देखें »

आस्था भजन टीवी

आस्था भजन हिन्दी-भाषा का एक 24/7 हिन्दू टीवी चैनल है जो वेदांता समूह के स्वामित्व में है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है। इसका शुभारम्भ 14 जनवरी 2005 को किया गया था। यह सभी प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म, व ऑनलाइन भी उपलब्ध है। .

नई!!: नोएडा और आस्था भजन टीवी · और देखें »

आईगेट (IGATE)

आईगेट कॉर्पोरेशन (iGATE Corporation) कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में स्थापित और आधारित एक अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका संचालन मुख्यालय पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में है। यह कंपनी व्यावसायिक डेटा प्रोसेसिंग में माहिर है और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए यह आईटॉप्स (इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी एण्ड ऑपरेशंस सिस्टम्स) नामक एक संरचना का इस्तेमाल करती है। इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में शामिल हैं: आईटी परामर्श; अनुप्रयोग विकास, डेटा भण्डारण, व्यावसायिक ख़ुफ़िया समाधान, ईआरपी/उद्यम समाधान, बीपीओ/व्यावसायिक सेवा प्रावधानीकरण, बुनियादी ढांचे का प्रबंधन, परीक्षण/स्वतंत्र सत्यापन और मान्यकरण एवं संपर्क केन्द्र सेवाएं.

नई!!: नोएडा और आईगेट (IGATE) · और देखें »

इस्कॉन मंदिर, नोएडा

संतनगर, दिल्ली का इस्कॉन मंदिर उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। यह इस्कॉन समाज का मंदिर है। इस समाज के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद जी है। .

नई!!: नोएडा और इस्कॉन मंदिर, नोएडा · और देखें »

इंडिया टीवी

इंडिया टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। .

नई!!: नोएडा और इंडिया टीवी · और देखें »

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस (आधिकारिक रूप से राजीव चौक) दिल्ली का सबसे बड़ा व्यवसायिक एवं व्यापारिक केन्द्र है। इसका नाम ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य ड्यूक ऑफ कनॉट के नाम पर रखा गया था। इस मार्केट का डिजाइन डब्यू एच निकोल और टॉर रसेल ने बनाया था। यह मार्केट अपने समय की भारत की सबसे बड़ी मार्केट थी। अपनी स्थापना के ६५ वर्षों बाद भी यह दिल्ली में खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। यहां के इनर सर्किल में लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड के कपड़ों के शोरूम, रेस्त्रां और बार हैं। यहां किताबों की दुकानें भी हैं, जहां आपको भारत के बारे में जानकारी देने वाली बहुत अच्छी किताबें मिल जाएंगी। .

नई!!: नोएडा और कनॉट प्लेस · और देखें »

कुर्अतुल ऐन हैदर

ऐनी आपा के नाम से जानी जानी वाली क़ुर्रतुल ऐन हैदर (२० जनवरी १९२७ - २१ अगस्त २००७) प्रसिद्ध उपन्यासकार और लेखिका थीं। .

नई!!: नोएडा और कुर्अतुल ऐन हैदर · और देखें »

अडोबी सिस्टम्स

अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी। अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं। 2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: नोएडा और अडोबी सिस्टम्स · और देखें »

अनिल शास्त्री

अनिल शास्त्री के पिता उनका विवाह मंजू श्रीवास्तव से 24 फ़रवरी 1973 को हुआ जिनसे उनके तीन बेटे हैं - आदर्श, लगन और मुदित। दो बेटे गुड़गाँव में सर्विस करते हैं तथा सबसे छोटा मुंबई में एक रिटेल शॉप का काम देखता है। स्वयं अनिल शास्त्री ने भी स्नातक करने के बाद पूरे सत्रह साल एक कॉरपोरेट ऑफिस में काम किया। वहाँ से त्यागपत्र देकर वे राजनीति में आ गये।.एक बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता और दो साल तक मन्त्री भी रहे। इस समय वे अपने परिवार सहित नोएडा में स्थायी रूप से रह रहे हैं। .

नई!!: नोएडा और अनिल शास्त्री · और देखें »

अवतार सिंह भड़ाना

अवतार सिंह भड़ाना एक राजनेता और उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। .

नई!!: नोएडा और अवतार सिंह भड़ाना · और देखें »

अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहान (४ जून १९७९) हिंदी गीत-नवगीत साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं। शब्दायन, मुरादाबाद जनपद के प्रतिनिधि रचनाकार, भ्रष्टाचार के विरुद्ध, हिन्दी गीतिकाव्य: विकास के सोपान, तथा ए स्ट्रिंग ऑफ वर्ड्स आदि संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित होने के अलावा इनके गीत, नवगीत, रिपोर्ताज, आलेख, समीक्षाएँ, साक्षात्कार, आनुवाद आदि दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पत्रिका, अमर उजाला आदि पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहे हैं। .

नई!!: नोएडा और अवनीश सिंह चौहान · और देखें »

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली

नई दिल्ली में बना स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर एक अनोखा सांस्कृतिक तीर्थ है। इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुण्य स्मृति में बनवाया गया है। यह परिसर १०० एकड़ भूमि में फैला हुआ है। दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते २६ दिसम्बर २००७ को यह गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया। .

नई!!: नोएडा और अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: नोएडा और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है। 2017-18 के बजट के अनुसार उत्तर प्रदेश का जीएसडीपी (राज्यों के सकल देशी उत्पाद) 14.46 लाख करोड़ (230 अरब अमेरिकी डॉलर) हैं। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की 22.3% आबादी शहरी है। महाराष्ट्र की शहरी आबादी 5,08,18,259 है, जबकि उत्तर प्रदेश की 4,44,95,063 है। राज्य में दस लाख से अधिक आबादी वाले 7 शहर हैं। 2000 में विभाजन के बाद, नया उत्तर प्रदेश राज्य, पुराने उत्तर प्रदेश राज्य के उत्पादन का लगभग 92% उत्पादन करता है। तेंदुलकर समिति के अनुसार 2011-12 में उत्तर प्रदेश की 29.43% जनसंख्या गरीब थी, जबकि रंगराजन समिति ने राज्य में इसी अवधि के लिए 39.8% गरीब की जानकारी दी थी। 10वीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में राज्य का वार्षिक आर्थिक विकास दर 5.2% था। जोकि 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012) में 7% वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर को छू लिया। लेकिन उसके बाद यह 2012-13 में 5.9% और 2013-14 में 5.1% तक गिर गया, हालांकि यह भारत में सबसे कम था। राज्य का कर्ज 2005 में सकल घरेलू उत्पाद का 67 प्रतिशत था। 2012 में, भारत को विप्रेषित धन में राज्य को सबसे अधिक प्राप्त हुआ था, जोकि केरल, तमिलनाडु और पंजाब के साथ 0.1 अरब डॉलर (3,42,884.05 करोड़ रुपये) का था। राज्य सरकार ने मेट्रो रेल परियोजना के लिए पांच शहरों मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी का चयन किया हुआ है। लखनऊ में मेट्रो का परिचालन कुछ मार्गो कि लिये आरम्भ हो चुका है, हालांकि अभी यह अपने शुरूआती स्थिति पर है। उत्तर प्रदेश एक कृषि राज्य है, जिसका 2013-14 में देश के कुल अनाज उत्पादन में 8.89% योगदान था। .

नई!!: नोएडा और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था · और देखें »

उगता भारत

उगता भारत एक हिन्दी समाचारपत्र है। इसका प्रारम्भ उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से 17 जुलाई 2010 को किया गया था। इस पत्र को दो तरह से प्रकाशित किया जाता है, एक साप्ताहिक के रूप में जो कि प्रत्येक सप्ताह के वीरवार को प्रकाशित होता है और एक दैनिक पत्र के रूप में। यह अंतर्जाल पर ई-पेपर तथा ऑनलाइन वैबसाइट के तौर पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: नोएडा और उगता भारत · और देखें »

99Acres.com

99Acres.com 2005 में लाया गया था एक भारतीय रियल एस्टेट डेटाबेस वेबसाइट है। Quick Facts/Milestones इसकी स्थापना संजीव भिखचंदानी के द्वारा की गई है। इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश और बंगलौर, मुंबई, चेन्नई आदि जैसे शहरों में क्षेत्रीय कार्यालयों में है। वेबसाइट सभी भारतीय शहरों से बिल्डरों, व्यापारियों और संपत्ति मालिकों से संपत्ति लिस्टिंग की सुविधा देती है। इस वेबसाइट के कई वर्गों है। .

नई!!: नोएडा और 99Acres.com · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नौएडा, नौयडा, नोयडा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »