लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नैना पीक

सूची नैना पीक

नैना चोटी या चीना चोटी भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थल और प्रमुख नगर नैनीताल के समीप एक 2,600+ मीटर ऊँची पर्वत चोटी है। नैना पीक के नाम से मशहूर यह पर्वत चोटी यहाँ का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। साफ़ मौसम में यहाँ से हिमालय की कई हिमाच्छादित चोटियों का नज़ारा किया जा सकता है और नैनीताल शहर का विहंगावलोकन किया जा सकता है। चोटी तक पहुँचने के लिए पैदल यात्रा की जा सकती है अथवा घोड़े पर चढ़कर जाया जा सकता है। यह रास्ता बुरांस, देवदार और साइप्रस के घने वनों के बीच से होकर जाता है। .

1 संबंध: नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटन नगर है। यह नैनीताल जिले का मुख्यालय भी है। कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल जिले का विशेष महत्व है। देश के प्रमुख क्षेत्रों में नैनीताल की गणना होती है। यह 'छखाता' परगने में आता है। 'छखाता' नाम 'षष्टिखात' से बना है। 'षष्टिखात' का तात्पर्य साठ तालों से है। इस अंचल में पहले साठ मनोरम ताल थे। इसीलिए इस क्षेत्र को 'षष्टिखात' कहा जाता था। आज इस अंचल को 'छखाता' नाम से अधिक जाना जाता है। आज भी नैनीताल जिले में सबसे अधिक ताल हैं। इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है, क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। 'नैनी' शब्द का अर्थ है आँखें और 'ताल' का अर्थ है झील। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। नैनीताल को जिधर से देखा जाए, यह बेहद ख़ूबसूरत है। .

नई!!: नैना पीक और नैनीताल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »