4 संबंधों: नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़), नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, ज़म्बोआंगा देल नोर्ते।
नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़)
नेग्रोस (Negros), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र १८ (Region XVIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक द्वीप और प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, हालांकि इसके प्रशासनिक क्षेत्र में आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी शामिल हैं। .
नई!!: नेग्रोस ओरिएन्ताल और नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »
नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल
नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल (Negros Occidental) या पश्चिमी नेग्रोस (Western Negros) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह नेग्रोस द्वीप के पश्चिमोत्तरी अर्ध-भाग में स्थित है। प्रान्त के पश्चिमोत्तर में पनाय खाड़ी और गिमारास जलसन्धि के पार गिमारास का द्वीप-प्रान्त तथा पनाय द्वीप पर इलोइलो प्रान्त स्थित हैं। दक्षिणपूर्व में नेग्रोस ओरिएन्ताल प्रान्त स्थित है। फ़िलिपीन्ज़ का आधे से अधिक चीनी उत्पादन नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त में ही होता है। .
नई!!: नेग्रोस ओरिएन्ताल और नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल · और देखें »
फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त
फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .
नई!!: नेग्रोस ओरिएन्ताल और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »
ज़म्बोआंगा देल नोर्ते
ज़म्बोआंगा देल नोर्ते (Zamboanga del Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। पश्चिम और उत्तर में प्रान्त सुलु सागर के साथ तटवर्ती है, जिसके पार उत्तर में नेग्रोस द्वीप पर स्थित नेग्रोस ओरिएन्ताल प्रान्त है। .
नई!!: नेग्रोस ओरिएन्ताल और ज़म्बोआंगा देल नोर्ते · और देखें »