लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नुरहाची

सूची नुरहाची

नुरहाची नुरहाची (मान्छु: 1 30px,nurgaci; चीनी: 努尔哈赤, अंग्रेज़ी: Nurhaci; जन्म: सन् १५५९; देहांत: ३० सितम्बर १६२६) एक प्रसिद्ध जुरचेन ख़ान (सरदार) था जिसने १६वीं शताब्दी के अंत में मंचूरिया के जुरचेन क़बीलो को एकत्रित किया और शक्तिशाली बनाया। अपने जीवनकाल में उसने आधुनिक चीन के उत्तर-पूर्वी लियाओनिंग प्रान्त के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया जहाँ से उसके वंशजों ने आगे चलकर पूरे चीन पर फैलकर चिंग राजवंश के नाम से अपना राज चलाया। नुरहाची अइसिन गियोरो परिवार का सदस्य था और उसने सन् १६१६ से १६२६ में अपनी मृत्यु तक शासन किया। मान्छु भाषा के लिए मान्छु लिपि को बनवाने का श्रेय भी नुरहाची को ही दिया जाता है।, Willard J. Peterson, Cambridge University Press, 2002, ISBN 978-0-521-24334-6,...

4 संबंधों: चिंग राजवंश, शेनयांग, जुरचेन लोग, अइसिन गियोरो

चिंग राजवंश

अपने चरम पर चिंग राजवंश का साम्राज्य कांगशी सम्राट, जो चिंग राजवंश का चौथा सम्राट था चिंग राजवंश (चीनी: 大清帝國, दा चिंग दिगुओ, अर्थ: महान चिंग; अंग्रेज़ी: Qing dynasty, चिंग डायनॅस्टी) चीन का आख़री राजवंश था, जिसनें चीन पर सन् १६४४ से १९१२ तक राज किया। चिंग वंश के राजा वास्तव में चीनी नस्ल के नहीं थे, बल्कि उनसे बिलकुल भिन्न मान्छु जाति के थे जिन्होंने इस से पहले आये मिंग राजवंश को सत्ता से निकालकर चीन के सिंहासन पर क़ब्ज़ा कर लिया। चिंग चीन का आख़री राजवंश था और इसके बाद चीन गणतांत्रिक प्रणाली की ओर चला गया।, William T. Rowe, Harvard University Press, 2009, ISBN 978-0-674-03612-3 .

नई!!: नुरहाची और चिंग राजवंश · और देखें »

शेनयांग

शेनयांग (चीनी: 沈阳, अंग्रेज़ी: Shenyang) या मुकदेन (Mukden, मान्छु: 15px) पूर्वोत्तरी चीन के मंचूरिया क्षेत्र में स्थित लियाओनिंग प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में शेनयांग की जनसँख्या ८१,०६,१७१ थी। .

नई!!: नुरहाची और शेनयांग · और देखें »

जुरचेन लोग

चंगेज़ ख़ान के मंगोल साम्राज्य से पहले १३वीं सदी में यूरेशिया के स्थिति - पूर्वोत्तर में पीले रंग में जुरचेनों के जिन राजवंश का इलाक़ा दिख रहा है एक जुरचेन योद्धा जुरचेन लोग (जुरचेनी: जुशेन; चीनी: 女真, नुझेन) उत्तर-पूर्वी चीन के मंचूरिया क्षेत्र में बसने वाली एक तुन्गुसी जाति थी।, Willard J. Peterson, Cambridge University Press, 2002, ISBN 978-0-521-24334-6,...

नई!!: नुरहाची और जुरचेन लोग · और देखें »

अइसिन गियोरो

मान्छु लिपि में लिखा 'अइसिन गियोरो' अइसिन गियोरो (चीनी: 愛新覺羅, अंग्रेज़ी: Aisin Gioro) उन मान्छु सम्राटों का ख़ानदानी नाम था जिन्होंने चिंग राजवंश के काल में चीन पर राज किया था। अइसिन गियोरो के घराने का राज चीन पर सन् १९११ की शिनहई क्रान्ति तक रहा जिसके बाद चीन एक गणतांत्रिक प्रणाली की तरफ चला गया। .

नई!!: नुरहाची और अइसिन गियोरो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »