लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नील विद्रोह

सूची नील विद्रोह

बंगाल में नील के एक कारखाने का दृष्य (१८६७) नील विद्रोह किसानों द्वारा किया गया एक आन्दोलन था जो बंगाल के किसानों द्वारा सन् १८५९ में किया गया था। किन्तु इस विद्रोह की जड़ें आधी शताब्दी पुरानी थीं, अर्थात् नील कृषि अधिनियम (indigo plantation act) का पारित होना। इस विद्रोह के आरम्भ में नदिया जिले के किसानों ने 1859 के फरवरी-मार्च में नील का एक भी बीज बोने से मना कर दिया। यह आन्दोलन पूरी तरह से अहिंसक था तथा इसमें भारत के हिन्दू और मुसलमान दोनो ने बराबर का हिस्सा लिया। सन् १८६० तक बंगाल में नील की खेती लगभग ठप पड़ गई। सन् १८६० में इसके लिए एक आयोग गठित किया गया। .

4 संबंधों: चम्पारण सत्याग्रह, नील (पादप), नीलदर्पण, कृषक आन्दोलन

चम्पारण सत्याग्रह

गांधीजी १९१७ मेंगांधीजी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में सन् १९१७-१८ में एक सत्याग्रह हुआ। इसे चम्पारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। गांधीजी के नेतृत्व में भारत में किया गया यह पहला सत्याग्रह था। .

नई!!: नील विद्रोह और चम्पारण सत्याग्रह · और देखें »

नील (पादप)

नील के पौधे की पत्तियाँ तथा पुष्प नील (वानस्पतिक नाम: Indigofera tinctoria) एक पादप है। यही नील रंजक का मूल प्राकृतिक स्रोत था। यह एशिया और अफ्रीका के उष्ण तथा शीतोष्ण क्षेत्रों में पैदा होता है। आजकल अधिकांश रंजक संश्लेषण द्वारा कृत्रिम रूप से बनाए जाते हैं न कि इस पौधे से प्राप्त किये जाते हैं। नील के अलावा इस पादप का उपयोग मृदा को उपजाऊ बनाने के लिए भी किया जाता है। कुछ प्रकार के नील अफीम नाम से जाने जाते हैं। ब्रिटिश शासन में भारत में इनकी खेती की जाती थी। भारत में अंग्रेजी शासनकाल में अंग्रेजों द्वारा इसकी जबरन खेती कराने को लेकर किसानों ने कई आन्दोलन तक किये। नील के पादप की उंम्चाई एक मीटर से दो मीटर तक होती है। यह एकवर्षीय, द्विवर्षीय या सदाबहार हो सकता है जो उस स्थान की जलवायु पर निर्भर करता है। इसकी पत्तियाँ हल्की हरी होती हैं तथा इसके पुष्प, गुलाबी अथवा बैंगनी रंग के होते हैं। यह फली वाला (legume) पौधा है जिसके बोने से भूमि की उर्वरा-शक्ति बढ़ती है। इस पौधे की पत्तियों के प्रसंस्करण से नील रंजक प्राप्त किया जाता है। .

नई!!: नील विद्रोह और नील (पादप) · और देखें »

नीलदर्पण

नीलदर्पण बांग्ला का प्रसिद्ध नाटक है जिसके रचयिता दीनबन्धु मित्र हैं। इसकी रचना १८५८-५९ में हुई। यह बंगाल में नील विद्रोह का अन्दोलन का कारण बना। यह बंगाली रंगमंच के विकास का अग्रदूत भी बना। कोलकाता के 'नेशनल थिएटर' में सन् १८७२ में खेला गया यह पहला व्यावसायिक नाटक था। .

नई!!: नील विद्रोह और नीलदर्पण · और देखें »

कृषक आन्दोलन

कृषि नीति को बदलने के लिये किये गये आन्दोलन कृषक आन्दोलन (Peasant movement) कहलाते हैं। कृषक आन्दोलन का इतिहास बहुत पुराना है और विश्व के सभी भागों में अलग-अलग समय पर किसानों ने कृषि नीति में परिवर्तन करने के लिये आन्दोलन किये हैं ताकि उनकी दशा सुधर सके। .

नई!!: नील विद्रोह और कृषक आन्दोलन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »