लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकोबार ज़िला

सूची निकोबार ज़िला

निकोबार भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का एक जिला है। श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह.

15 संबंधों: चौरा द्वीप, ट्रिन्केट द्वीप, तेरेस्सा द्वीप, नन्कोव्री द्वीप, निकोबार मॅगापोड, पुलोमिलो द्वीप, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, भारत के ज़िले, गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान, इंदिरा पोइंट, कमोर्ता द्वीप, कार निकोबार, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के ज़िले, छोटा निकोबार

चौरा द्वीप

चौरा (Chowra) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पश्चिम में और कत्चल द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। चौरा से बड़ा तेरेस्सा द्वीप इस से दक्षिण में स्थित है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और चौरा द्वीप · और देखें »

ट्रिन्केट द्वीप

ट्रिन्केट (Trinket) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पूर्व में स्थित है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और ट्रिन्केट द्वीप · और देखें »

तेरेस्सा द्वीप

तेरेस्सा (Teressa), जिसे निकोबारी भाषाओं में लुरू (Luroo) कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पश्चिम में और कत्चल द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। तेरेस्सा से छोटा चौरा द्वीप इस से उत्तर में और बोमपोका द्वीप पूर्व में स्थित है। तेरेस्सा द्वीप के उत्तरी भाग में ८७ मीटर तक की ऊँचाई वाली भूमि है। सन् २००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार यहाँ २०४३ लोग रह रहे थे। यहाँ की चार सबसे बड़ी बस्तियाँ बंगाली, कलासी, मिनयुक और अलूरंग हैं। .

नई!!: निकोबार ज़िला और तेरेस्सा द्वीप · और देखें »

नन्कोव्री द्वीप

नन्कोव्री (Nancowry) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है, हालांकि उसके साथ-साथ कुछ अन्य द्वीपों के समूह को भी नन्कोव्री कहा जाता है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और नन्कोव्री द्वीप · और देखें »

निकोबार मॅगापोड

निकोबार मॅगापोड या निकोबारी जंगली मुर्ग (Nicobar Megapode या Nicobar Scrubfowl) (Megapodius nicobariensis) भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार के द्वीपों में पाया जाता है। इसकी २ उपजातियाँ निकोबार के १४ द्वीपों में पाई जाती हैं जो इस प्रकार हैं:-.

नई!!: निकोबार ज़िला और निकोबार मॅगापोड · और देखें »

पुलोमिलो द्वीप

पुलोमिलो (Pulomilo) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह छोटे निकोबार द्वीप के बहुत समीप स्थित है और इन दोनों की दूरी १ किमी से भी कम है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और पुलोमिलो द्वीप · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: निकोबार ज़िला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: निकोबार ज़िला और भारत के ज़िले · और देखें »

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान भारत के केन्द्र शासित राज्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह  निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के द्वीप पर स्थित है जो पूर्वी हिंद महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है। पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग ११० वर्ग कि॰मी॰ है और यह एक १२ कि॰मी॰ चौड़े वन बफर ज़ोन से और बड़े कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: निकोबार ज़िला और गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

इंदिरा पोइंट

इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु भी है। यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और इंदिरा पोइंट · और देखें »

कमोर्ता द्वीप

कमोर्ता (Kamorta) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी तेरेस्सा द्वीप से पूर्व में स्थित है। द्वीप पर एक कालाटापू नामक बस्ती स्थित है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और कमोर्ता द्वीप · और देखें »

कार निकोबार

कार निकोबार, जिसे कार भाषा में पू कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरतम और सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। २००४ की सूनामी में इस द्वीप को बहुत क्षति पहुँची थी। यह अण्डमान द्वीपसमूह के छोटे अण्डमान द्वीप और नन्कोव्री द्वीप के बीच में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह निकोबार ज़िले की कार निकोबार तहसील में गठित है। द्वीप पर भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण अड्डा है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और कार निकोबार · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के ज़िले

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह भारत की मुख्यभूमि से अलग, हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुल तीन जिले हैं जो इस प्रकार हैं.

नई!!: निकोबार ज़िला और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के ज़िले · और देखें »

छोटा निकोबार

छोटा निकोबार (Little Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में ओंग (Ong) कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। इसके पास कुछ नन्हे द्वीप भी स्थित हैं, मसलन मेन्चल (Menchal), पुलोमिलो (Pulomilo), त्रेइस/आल्बतेइ (Treis/Albatei), त्राक/मफ़ूया (Trak/Mafuya) और मेरो (Meroe)। कत्चल द्वीप से इस से ७० किमी उत्तर में स्थित है। .

नई!!: निकोबार ज़िला और छोटा निकोबार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

निकोबार जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »