लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नाम (फ़िल्म)

सूची नाम (फ़िल्म)

नाम 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और कुमार गौरव द्वारा निर्मित इस फिल्म में नूतन, संजय दत्त, कुमार गौरव, पूनम ढिल्लों, अमृता सिंह और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म को महेश भट्ट, परेश रावल और संजय दत्त के करियर में एक मील का पत्थर माना जाता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नाम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसको इसके संगीत विशेषकर गीत "चिट्ठी आई है" के लिये भी जाना जाता है। .

15 संबंधों: परेश रावल, पंकज उधास, पूनम ढिल्लों, बिनाका गीत माला, मनहर उधास, महेश भट्ट, राजेन्द्र कुमार (अभिनेता), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, सलीम ख़ान, संजय दत्त, संजय दत्त की फ़िल्में, हिंदी चलचित्र, १९८० दशक, आशुतोष गोवरिकर, कुमार गौरव, अमृता सिंह

परेश रावल

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और परेश रावल · और देखें »

पंकज उधास

पंकज उधास (जन्म 17 मई 1951) भारत के एक गज़ल गायक हैं। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये हैं और एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और पंकज उधास · और देखें »

पूनम ढिल्लों

पूनम ढिल्लों हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। ये मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और पूनम ढिल्लों · और देखें »

बिनाका गीत माला

अमीन सयानी; बिनाका गीत माला के उद्धोषक जिनके मनमोहक अंदाज़ ने सबको दीवाना बना दिया था बिनाका गीतमाला भारतीय फिल्मी संगीत का सबसे पहला काउंट डाउन (count down) कार्यक्रम था रेडियो पर| 1950 और 1960 के दशक फिल्म, फिल्म संगीत और रेडियो के दशक थे| फिल्म और रेडियो के अलावा कोई और विशेष साधन नहीं था उन दिनों मनोरंजन का| लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित एक कार्यक्रम प्रसारित होता था उन दिनों रेडियो सीलोन से - बिनाका गीतमाला| फिल्मी गीतों से सम्बंधित सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था ये उस समय का| हर बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे तक बिनाका गीतमाला सुनने के लिये लोग रेडियो से चिपक जाया करते थे| मेलोडियस धुनों और मधुर कंठस्वरों का संगम श्रोताओं को पूरे एक घंटे तक भाव विभोर बनाये रखता था। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और बिनाका गीत माला · और देखें »

मनहर उधास

अंगूठाकार मनहर उधास भारतीय भजन गायक और पार्श्ववगायक है। वह हिन्दी के अलावा अपनी मातृभाषा गुजराती के लिये भी गाते हैं। वह पंकज उधास और निरमल उधास के बड़े भाई है। 1960 में यांत्रिक इंजीनियरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौक्ररी की तलाश में मुम्बई गए। सबसे पहले उन्होंने 1969 की फिल्म विश्वास के लिये गीत गाया था। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और मनहर उधास · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और महेश भट्ट · और देखें »

राजेन्द्र कुमार (अभिनेता)

राजेन्द्र कुमार (२० जुलाई १९२९ – १२ जुलाई १९९९) ६० तथा ७० के दशकों में बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक थे। ८० के दशक में वह कई फ़िल्मों के निर्माता थे जिनमें उनके पुत्र कुमार गौरव ने अभिनय किया है। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रान्त के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और राजेन्द्र कुमार (अभिनेता) · और देखें »

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक लोकप्रिय भारतीय संगीतकार की जोड़ी है, लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर (१९३७-१९९८) और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म १९४०) से मिलकर बनी थी। उन्होंने १९६३ से १९९८ तक ६३५ हिंदी फिल्मों के लिए संगीत रचना की और इस समय के लगभग सभी उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं के लिए काम किया जिसमे सम्मिलित थे राज कपूर, देव आनंद, बी.आर.

नई!!: नाम (फ़िल्म) और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल · और देखें »

सलीम ख़ान

सलीम ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर लेखक हैं। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और सलीम ख़ान · और देखें »

संजय दत्त

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो थोड़े-बहुत राजनीति से भी जुड़े हुए हैं और १९९३ में हुए मुम्बई बम हमलों के मामले में कुख्यात भी हैं। दत्त प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त एवं अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में सन् १९८१ में काम करना आरम्भ किया। उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ़िल्मों में प्रेमी, हास्य जैसे अभिनय भी किये और अपराधी, ठग और पुलिस अधिकारी का अभिनय भी किया जिसके लिए अपने प्रशंसकों और फ़िल्म समालोचकों से अभूतपूर्व प्रशंसा प्राप्त की। दत्त को अप्रैल १९९३ में आतंकवादियों की सहायता करना, नौ मिमी पिस्टल को अवैध तरिके से अपने घर पर रखने और एके-छप्पन रायफल रखने के आरोप में आतंकवादी तथा विघटनकारी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया। १८ माह जेल की सजा काटने के बाद, उन्हें अप्रैल १९९५ में जमानत मिल गई। जुलाई २००७ में उन्हें छः वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। भारत के सर्वोच्य न्यायालय ने २१ मार्च २०१३ के अपने एक निर्णय में उन्हें १९९३ के मुम्बई बम विस्फोट मामले में पाँच वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और संजय दत्त · और देखें »

संजय दत्त की फ़िल्में

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में उनके योगदानों के लिए जाना जाता है। वो फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं जिन्होंने १९८१ में फ़िल्मों में पदार्पण किया। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और संजय दत्त की फ़िल्में · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९८० दशक

1980 के दशक के हिंदी चलचित्र: .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और हिंदी चलचित्र, १९८० दशक · और देखें »

आशुतोष गोवरिकर

आशुतोष गोवरिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और आशुतोष गोवरिकर · और देखें »

कुमार गौरव

कुमार गौरव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। वह विख्यात अभिनेता राजेन्द्र कुमार के पुत्र हैं। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और कुमार गौरव · और देखें »

अमृता सिंह

अमृता सिंह (जन्म: 9 फरवरी, 1958) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: नाम (फ़िल्म) और अमृता सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नाम (1986 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »