लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नाम

सूची नाम

नाम का प्रयोग एक वस्तु को दूसरी से अलग करने में सहायक होता है। नाम किसी एक वस्तु का हो सकता है या बहुत सी वस्तुओं के समूह का हो सकता है। किसी वस्तु का नाम 'व्यक्तिवाचक संज्ञा' (प्रॉपर नाउन) कहलाती है। .

19 संबंधों: चन्द्रवंशी, टोडा, तिब्बतन टेरियर, बारहसिंगा, राम प्रसाद नौटियाल, रोल्ड डाहल, शिमला, संचार, संज्ञा, संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द, ज्वारासुर, वर्मा, इंटरनेट प्रोटोकॉल, कार्कोट राजवंश, क्रिस बेनोइट, अधिकारी, अपराध स्थान, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, उपनाम

चन्द्रवंशी

चंद्रवंश एक प्रमुख प्राचीन भारतीय क्षत्रियकुल। आनुश्रुतिक साहित्य से ज्ञात होता है। कि आर्यों के प्रथम शासक (राजा) वैवस्वत मनु हुए। उनके नौ पुत्रों से सूर्यवंशी क्षत्रियों का प्रारंभ हुआ। मनु की एक कन्या भी थी - इला। उसका विवाह बुध से हुआ जो चंद्रमा का पुत्र था। उनसे पुरुरवस्‌ की उत्पत्ति हुई, जो ऐल कहलाया और चंद्रवंशियों का प्रथम शासक हुआ। उसकी राजधानी प्रतिष्ठान थी, जहाँ आज प्रयाग के निकट झूँसी बसी है। पुरुरवा के छ: पुत्रों में आयु और अमावसु अत्यंत प्रसिद्ध हुए। आयु प्रतिष्ठान का शासक हुआ और अमावसु ने कान्यकुब्ज में एक नए राजवंश की स्थापना की। कान्यकुब्ज के राजाओं में जह्वु प्रसिद्ध हुए जिनके नाम पर गंगा का नाम जाह्नवी पड़ा। आगे चलकर विश्वरथ अथवा विश्वामित्र भी प्रसिद्ध हुए, जो पौरोहित्य प्रतियोगिता में कोसल के पुरोहित वसिष्ठ के संघर्ष में आए।ततपश्चात वे तपस्वी हो गए तथा उन्होंने ब्रह्मर्षि की उपाधि प्राप्त की। आयु के बाद उसका जेठा पुत्र नहुष प्रतिष्ठान का शासक हुआ। उसके छोटे भाई क्षत्रवृद्ध ने काशी में एक राज्य की स्थापना की। नहुष के छह पुत्रों में यति और ययाति सर्वमुख्य हुए। यति संन्यासी हो गया और ययाति को राजगद्दी मिली। ययाति शक्तिशाली और विजेता सम्राट् हुआ तथा अनेक आनुश्रुतिक कथाओं का नायक भी। उसके पाँच पुत्र हुए - यदु, तुर्वसु, द्रुह्यु, अनु और पुरु। इन पाँचों ने अपने अपने वंश चलाए और उनके वंशजों ने दूर दूर तक विजय कीं। आगे चलकर ये ही वंश यादव, तुर्वसु, द्रुह्यु, आनव और पौरव कहलाए। ऋग्वेद में इन्हीं को पंचकृष्टय: कहा गया है। यादवों की एक शाखा हैहय नाम से प्रसिद्ध हुई और दक्षिणापथ में नर्मदा के किनारे जा बसी। माहिष्मती हैहयों की राजधानी थी और कार्तवीर्य अर्जुन उनका सर्वशक्तिमान्‌ और विजेता राजा हुआ। तुर्वसुके वंशजों ने पहले तो दक्षिण पूर्व के प्रदेशों को अधीनस्थ किया, परंतु बाद में वे पश्चिमोत्तर चले गए। द्रुह्युओं ने सिंध के किनारों पर कब्जा कर लिया और उनके राजा गांधार के नाम पर प्रदेश का नाम गांधार पड़ा। आनवों की एक शाखा पूर्वी पंजाब और दूसरी पूर्वी बिहार में बसी। पंजाब के आनव कुल में उशीनर और शिवि नामक प्रसिद्ध राजा हुए। पौरवों ने मध्यदेश में अनेक राज्य स्थापित किए और गंगा-यमुना-दोआब पर शासन करनेवाला दुष्यंत नामक राजा उनमें मुख्य हुआ। शकुंतला से उसे भरत नामक मेधावी पुत्र उत्पन्न हुआ। उसने दिग्विजय द्वारा एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की और संभवत: देश को भारतवर्ष नाम दिया। चंद्रवंशियों की मूल राजधानी प्रतिष्ठान में, ययाति ने अपने छोटे लड़के पुरु को उसके व्यवहार से प्रसन्न होकर - कहा जाता है कि उसने अपने पिता की आज्ञा से उसके सुखोपभोग के लिये अपनी युवावस्था दे दी और उसका बुढ़ापा ले लिया - राज्य दे दिया। फिर अयोध्या के ऐक्ष्वाकुओं के दबाव के कारण प्रतिष्ठान के चंद्रवंशियों ने अपना राज्य खो दिया। परंतु रामचंद्र के युग के बाद पुन: उनके उत्कर्ष की बारी आई और एक बार फिर यादवों और पौरवों ने अपने पुराने गौरव के अनुरूप आगे बढ़ना शुरू कर दिया। मथुरा से द्वारका तक यदुकुल फैल गए और अंधक, वृष्णि, कुकुर और भोज उनमें मुख्य हुए। कृष्ण उनके सर्वप्रमुख प्रतिनिधि थे। बरार और उसके दक्षिण में भी उनकी शाखाएँ फैल गई। पांचाल में पौरवों का राजा सुदास अत्यंत प्रसिद्ध हुआ। उसकी बढ़ती हुई शक्ति से सशंक होकर पश्चिमोत्तर भारत के दस राजाओं ने एक संघ बनाया और परुष्णी (रावी) के किनारे उनका सुदास से युद्ध हुआ, जिसे दाशराज्ञ युद्ध कहते हैं और जो ऋग्वेद की प्रमुख कथाओं में एक का विषय है। किंतु विजय सुदास की ही हुई। थोड़े ही दिनों बाद पौरव वंश के ही राजा संवरण और उसके पुत्र कुरु का युग आया। कुरु के ही नाम से कुरु वंश प्रसिद्ध हुआ, उस के वंशज कौरव कहलाए और आगे चलकर दिल्ली के पास इंद्रप्रस्थ और हस्तिनापुर उनके दो प्रसिद्ध नगर हुए। कौरवों और पांडवों का विख्यात महाभारत युद्ध भारतीय इतिहास की विनाशकारी घटना सिद्ध हुआ। सारे भारतवर्ष के राजाओं ने उसमें भाग लिया। पांडवों की विजय तो हुई, परंतु वह नि:सार विजय थी। उस युद्ध का समय प्राय: 1400 ई.पू.

नई!!: नाम और चन्द्रवंशी · और देखें »

टोडा

श्रेणी:भारत की जनजातियाँ श्रेणी:केरल की जनजातियां टोडा जनजाति भारत की निलगिरी पहाड़ियों की सबसे प्राचीन और असामान्य जनजाति है। टोडा को कई नामों से जाना जाता है जैसे टूदास, टूडावनस और टोडर। टोडा नाम 'टुड' शब्द, टोड जनजाति के पवित्र टुड पेड़ से लिया गया माना जाता है। टोडा लोगो की अपनी भाषा है और उनके पास गुप्त रीति-रिवाजों और अपाना नियम हैं। टोड के लोगा प्रकृति ओर पहाड़ी देवताओं की पूजा करते हे, जैसे भगवान अमोद और देवी टीकीरजी। .

नई!!: नाम और टोडा · और देखें »

तिब्बतन टेरियर

तिब्बतन टेरियर नस्ल का एक काला कुत्ता तिब्बतन टेरियर (अंग्रेजी: Tibetan Terrier) तिब्बत में पाया जाने वाला एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है। इसे यह नाम तिब्बत घूमने गये किसी यूरोपियन यात्री ने दिया था। यह देखने में बिल्कुल ल्हासा एप्सो जैसा ही होता है किन्तु कद काठी में उससे कुछ ज्यादा होता है। इसकी आवाज इतनी बुलन्द होती है कि सुनने वाले के मन में भय (अंग्रेजी में टेरर) उत्पन्न करती है। सम्भवत: इसी कारण इसे "तिब्बतन टेरियर" नाम दिया गया होगा। मालिक की सुरक्षा करने और घर की रखवाली करने में इससे बेहतर नस्ल का अन्य कोई भी पालतू प्राणी नहीं है। अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास इसी नस्ल से मिलता जुलता पुर्तगीज वाटर डॉग (अंग्रेजी: Porutguese water dog) प्रजाति का कुत्ता है। आधुनिक डीएनए टेस्ट से यह सिद्ध हो चुका है कि तिब्बतन टेरियर कुत्तों की सबसे प्राचीन व दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। यह बहुत ही होशियार किस्म का होता है तथा इसकी आयु भी सामान्य कुत्तों से अधिक होती है। .

नई!!: नाम और तिब्बतन टेरियर · और देखें »

बारहसिंगा

बारहसिंगा या दलदल का मृग (Rucervus duvaucelii) हिरन, या हरिण, या हिरण की एक जाति है जो कि उत्तरी और मध्य भारत में, दक्षिणी-पश्चिम नेपाल में पाया जाता है। यह पाकिस्तान तथा बांग्लादेश में विलुप्त हो गया है। बारहसिंगा का सबसे विलक्षण अंग है उसके सींग। वयस्क नर में इसकी सींग की १०-१४ शाखाएँ होती हैं, हालांकि कुछ की तो २० तक की शाखाएँ पायी गई हैं। इसका नाम इन्ही शाखाओं की वजह से पड़ा है जिसका अर्थ होता है बारह सींग वाला।Prater, S. H. (1948) The book of Indian animals.

नई!!: नाम और बारहसिंगा · और देखें »

राम प्रसाद नौटियाल

लैंसडौन विधान सभा' क्षेत्र से विधायक के रूप में: प्रथम कार्यकाल:- 1951 to 1957, द्वितीय कार्यकाल - 1957 to 1962 राम प्रसाद नौटियाल (1 अगस्त, 1905 - 24 दिसम्बर, 1980) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी तथा राजनेता। .

नई!!: नाम और राम प्रसाद नौटियाल · और देखें »

रोल्ड डाहल

रोल्ड डाहल, सउथ वेलस् के कार्डिफ शहर, १३ सितंबर १९१६, एक नॉरवे से आए परिवार में पैदा हुए थे। डाहल तीन साल के थे, जब उनकी साथ साल की बहन की मृत्यु हो गयी। और कुछ सप्ताह के बाद, उनके पिता भी चल बसे। इस हाद्से के बाद, उनकी माँ डाहल को अंग्रेजी स्कूलों में दाखिला दिलाकर उन्होने मृत पति की इच्छा का पालन किया। डाहल को लांडाल्फ नामक एक स्कूल में भरती करने के बाद, वाहाँ वे ज़्यादा दिन नहीं रहे, इसलिये क्यों कि वे वहाँ जाना पसन्द नहीं करते थे। तो, फिर से और कई बार स्कूल बदलते गये। रेपटन नामक जगह से अपनी शिक्षा पूरी की। डाहल ने दूसरे विश्व युध में अपनी हवाई जहाज़ उडाने की प्रतिभा दिखाकर, विंग कमांडर के पद को हासिल किया। उनको १९४० में एक लेखक के रूप में दुनिया ने देखा। डाहल ज़्यादातर बच्चों की कहनियाँ लिखते थे, लेकिन उनके जीवनकाल में उन्होने बच्चों से लेकर, बडों तक के आयु वर्गों के लिये किताबें लिखी हैं। बीसवी सदी के सबसे बडे लेखकों में से एक माना जाता है। साहित्य में उनके योगदान के लिए अन्य पुरस्कारों में; १९८३ में 'वोर्ल्ड फांटसी अवार्ड फार लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार प्राप्त हुअ, और १९९० में, ब्रिटिश बुक अवार्डस् में, उनको उस वर्ष के सबसे उत्तम लेखक बताया। डाहल की लघु कहानियाँ उनकी अप्रत्याशित और अभावुक अंत के लिये जानी जाती हैं, और्र अक्सर अपनी पुस्तकों में हास्य रस का ज़्यादा उपयोग करके पाठकों का ध्यान बेहलाए रखने के लिये जाने जाते है। उनकी प्रसिद्ध लेखनाओं में 'जेम्स आंड द जाइंट पीच', 'मटिल्डा', 'चार्ली आंड द चोक्लेट फाक्टरी', 'द विचस', 'मै अंकल आस्वाल्ड' थोडे हैं। .

नई!!: नाम और रोल्ड डाहल · और देखें »

शिमला

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, शिमला को अक्सर पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: नाम और शिमला · और देखें »

संचार

संचार प्रेषक का प्राप्तकर्ता को सूचना भेजने की प्रक्रिया है जिसमे जानकारी पहुंचाने के लिए ऐसे माध्यम (medium) का प्रयोग किया जाता है जिससे संप्रेषित सूचना प्रेषक और प्राप्तकर्ता दोनों समझ सकें यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिस के द्वारा प्राणी विभिन्न माध्यमों के द्वारा सूचना का आदान प्रदान कर सकते हैं संचार की मांग है कि सभी पक्ष एक समान भाषा का बोध कर सकें जिस का आदान प्रदान हुआ हो, श्रावानिक (auditory) माध्यम हैं (जैसे की) बोली, गान और कभी कभी आवाज़ का स्वर एवं गैर मौखिक (nonverbal), शारीरिक माध्यम जैसे की शारीरिक हाव भाव (body language), संकेत बोली (sign language), सम भाषा (paralanguage), स्पर्श (touch), नेत्र संपर्क (eye contact) अथवा लेखन (writing) का प्रयोग संचार की परिभाषा है - एक ऐसी क्रिया जिस के द्वारा अर्थ का निरूपण एवं संप्रेषण (convey) सांझी समझ पैदा करने का प्रयास में किया जा सके इस क्रिया में अंख्या कुशलताओं के रंगपटल की आवश्यकता है अन्तः व्यक्तिगत (intrapersonal) और अन्तर व्यक्तिगत (interpersonal) प्रक्रमण, सुन अवलोकन, बोल, पूछताछ, विश्लेषण और मूल्यांकनइन प्रक्रियाओं का उपयोग विकासात्मक है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए स्थानांतरित है: घर, स्कूल, सामुदायिक, काम और परे.संचार के द्बारा ही सहयोग और पुष्टिकरण होते हैं संचारण विभिन्न माध्यमों द्बारा संदेश भेजने की अभिव्यक्ति है चाहे वह मौखिक अथवा अमौखिक हो, जब तक कोई विचारोद्दीपक विचार संचारित (transmit) हो भाव (gesture) क्रिया इत्यादि संचार कई स्तरों पर (एक एकल कार्रवाई के लिए भी), कई अलग अलग तरीकों से होता है और अधिकतम प्राणियों के लिए, साथ ही कुछ मशीनों के लिए भी.यदि समस्त नहीं तो अधिकतम अध्ययन के क्षेत्र संचार करने के लिए ध्यान के एक हिस्से को समर्पित करते हैं, इसलिए जब संचार के बारे में बात की जाए तो यह जानना आवश्यक है कि संचार के किस पहलू के बारे में बात हो रही है। संचार की परिभाषाएँ श्रेणी व्यापक हैं, कुछ पहचानती हैं कि पशु आपस में और मनुष्यों से संवाद कर सकते हैं और कुछ सीमित हैं एवं केवल मानवों को ही मानव प्रतीकात्मक बातचीत के मापदंडों के भीतर शामिल करते हैं बहरहाल, संचार आमतौर पर कुछ प्रमुख आयाम साथ में वर्णित है: विषय वस्तु (किस प्रकार की वस्तुएं संचारित हो रहीं हैं), स्रोत, स्कंदन करने वाला, प्रेषक या कूट लेखक (encoder) (किस के द्वारा), रूप (किस रूप में), चैनल (किस माध्यम से), गंतव्य, रिसीवर, लक्ष्य या कूटवाचक (decoder) (किस को) एवं उद्देश्य या व्यावहारिक पहलू.पार्टियों के बीच, संचार में शामिल है वेह कर्म जो ज्ञान और अनुभव प्रदान करें, सलाह और आदेश दें और सवाल पूछें यह कर्म अनेक रूप ले सकते है, संचार के विभिन्न शिष्टाचार के कई रूपों में से उस का रूप समूह संप्रेषण की क्षमता पर निर्भर करता हैसंचार, तत्त्व और रूप साथ में संदेश (message) बनाते हैं जो गंतव्य (destination) की ओर भेजा जाता हैलक्ष्य ख़ुद, दूसरा व्यक्ति (person) या हस्ती, दूसरा अस्तित्व (जैसे एक निगम या हस्ती के समूह) हो सकते हैं संचार प्रक्रियासूचना प्रसारण (information transmission) के तीन स्तरों द्वारा नियंत्रित शब्दार्थ वैज्ञानिक (semiotic) नियमों के रूप में देखा जा सकता है.

नई!!: नाम और संचार · और देखें »

संज्ञा

भाषा विज्ञान में, संज्ञा एक विशाल, मुक्त शाब्दिक वर्ग का सदस्य है, जिसके सदस्य वाक्यांश के कर्ता के मुख्य शब्द, क्रिया के कर्म, या पूर्वसर्ग के कर्म के रूप में मौजूद हो सकते हैं। शाब्दिक वर्गों को इस संदर्भ में परिभाषित किया जाता है कि उनके सदस्य अभिव्यक्तियों के अन्य प्रकारों के साथ किस तरह संयोजित होते हैं। संज्ञा के लिए भाषावार वाक्यात्मक नियम भिन्न होते हैं। अंग्रेज़ी में, संज्ञा को उन शब्दों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो उपपद और गुणवाचक विशेषणों के साथ होते हैं और संज्ञा वाक्यांश के शीर्ष के रूप में कार्य कर सकते हैं। पारंपरिक अंग्रेज़ी व्याकरण में Noun, आठ शब्दभेदों में से एक है। .

नई!!: नाम और संज्ञा · और देखें »

संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द

हिन्दी भाषी क्षेत्र में कतिपय संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द प्रचलित हैं। जैसे- सप्तऋषि, सप्तसिन्धु, पंच पीर, द्वादश वन, सत्ताईस नक्षत्र आदि। इनका प्रयोग भाषा में भी होता है। इन शब्दों के गूढ़ अर्थ जानना बहुत जरूरी हो जाता है। इनमें अनेक शब्द ऐसे हैं जिनका सम्बंध भारतीय संस्कृति से है। जब तक इनकी जानकारी नहीं होती तब तक इनके निहितार्थ को नहीं समझा जा सकता। यह लेख अभी निर्माणाधीन हॅ .

नई!!: नाम और संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द · और देखें »

ज्वारासुर

हिंदू पौराणिक कथाओं अनुसार, ज्वारासुर बुखार के दानव और शीतला देवी का जीवनसाथी है। .

नई!!: नाम और ज्वारासुर · और देखें »

वर्मा

वर्मा (अंग्रेजी: Varma, (अन्य नाम) वर्मन या बर्मन) हिन्दू धर्म का एक जाति सूचक उपनाम है जिसे वर्तमान भारतवर्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निवास करने वाले सभी हिन्दू अपने नाम के आगे गर्व से लिखते हैं। मुख्यत: क्षत्रिय वर्ण से उत्पन्न जाति के लोग ही वर्मा लिखते हैं परन्तु आधुनिकता के इस दौर में अन्य जातियों के लोग भी इस उपनाम को अपने नाम के आगे लगाने लगे हैं। .

नई!!: नाम और वर्मा · और देखें »

इंटरनेट प्रोटोकॉल

एक इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) ऐड्रेस एक संख्यात्मक लेबल है जो अपने नोड्स के बीच संचार के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल का प्रयोग करनेवाले कंप्यूटर नेटवर्क में भाग ले रहे डिवाइसेस को आबंटित किया जाता है।RFC 760, एक IP ऐड्रेस दो प्रमुख कार्य करता है: मेजबान या नेटवर्क इंटरफ़ेस पहचान और स्थान परिचयन.

नई!!: नाम और इंटरनेट प्रोटोकॉल · और देखें »

कार्कोट राजवंश

लौह युग के वैदिक भारत में किकट राज्य की स्थिति कर्कोट या कर्कोटक कश्मीर का एक राजवंश था, जिसने गोनंद वंश के पश्चात् कश्मीर पर अपना आधिपत्य जमाया। 'कर्कोट' पुराणों में वर्णित एक प्रसिद्ध नाग का नाम है। उसी के नाम पर इस वंश का नाम पड़ा। .

नई!!: नाम और कार्कोट राजवंश · और देखें »

क्रिस बेनोइट

क्रिस्टोफर माइकल "क्रिस" बेनोइट (21 मई 1967 - सी.(c.) 24 जून 2007) एक कनाडाई पेशेवर पहलवान थे। उन्होंने कई प्रमुख प्रचारों के लिए काम किया, जिनमें कोंसेजो मुनडिअल दे लूचा लिबरे (Consejo Mundial de Lucha Libre) (सी एम एल एल (CMLL)), एक्सट्रीम चैम्पियनशिप रेसलिंग (ई सी डबल्यू (ECW)), न्यू जापान प्रो रेसलिंग (एन जे पी डबल्यू (NJPW)), वर्ल्ड चैम्पियनशिप रेसलिंग (डबल्यू सी डबल्यू (WCW)), वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डबल्यू डबल्यू ई (WWE)) शामिल हैं। अपने पेशेवर कुश्ती कैरियर के दौरान बेनोइट ने कुल बत्तीस चैम्पियनशिप आयोजित कीं और उन्हें डबल्यू डबल्यू ई (WWE)) द्वारा दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन के रूप में पहचाना गया है: एक भूतपूर्व डबल्यू सी डबल्यू (WCW) वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन और भूतपूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन, जिसमें दोनों राजत्व बिग गोल्ड बेल्ट द्वारा प्रस्तुत की गई हैं। यह बेनोइट को बुकर टी और बिल गोल्डबर्ग के साथ तीन में से एक ऐसा आदमी बनाता है जिसे दोनों कम्पनियों के बेल्ट का अवतरण मिला। इसके अलावा पांच-बार संयुक्त राष्ट्र चैम्पियन, बेनोइट इतिहास में अधिकांश राजत्व के लिए जुड़े हुए हैं। चैम्पियनशिप के अलावा, बेनोइट ने 2004 रॉयल रंबल भी जीता, जिसने उन्हें शौन माइकलज़ के साथ दूसरा ऐसा आदमी बना दिया जिसने नंबर एक प्रतियोगी के रूप में मैच जीता। डबल्यू डबल्यू ई (WWE) द्वारा "अपनी अविश्वसनीय पुष्टकाय और कुश्ती क्षमता के लिए डबल्यू डबल्यू ई (WWE) प्रशंसकों के बीच एक पसंदीदा होने" के रूप में वर्णित, बेनोइट व्यापक रूप से इतिहास के सबसे लोकप्रिय, सम्मानित और प्रतिभावान तकनीकी पहलवानों में से एक माने जाते थे। 24 जून 2007 को समाप्त होने वाले, तीन दिवसिय काल के पार, बेनोइट ने अपनी पत्नी और बेटे को मार डाला और बाद में खुद को फांसी लगा ली.http://www.foxnews.com/story/0,2933,286834,00.htmlhttp://abcnews.go.com/Nightline/Story?id.

नई!!: नाम और क्रिस बेनोइट · और देखें »

अधिकारी

यह किसी मुख्य शासक के नाम पर होता है जो एक शासन करता है। श्रेणी:प्रशासन श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: नाम और अधिकारी · और देखें »

अपराध स्थान

अपराध स्थान वह स्थान है जहा कोई अपराध हुए हो। अपराध स्थान जहा सबूत प्राप्त होते है, जो अपराध और अपराधी को जोडता है। अपराध स्थान पर जाचपड़ताल अपराध दृश्य अन्वेषणकर्ता करता है। सबसे पहले अपराध स्थान को शील किया जाता है की कोई भी सबूत नस्ट न हो या उस सबूत को हटा न दे। पहेला अपराध दृश्य अन्वेषणकर्ता एक पुलिस वाला होता है। पूरे अपराध स्थान का फोटो लिया जाता है। अपराधिक स्थान पर अन्वेषणकर्ता या कोई और व्यक्ति सबूत को अपनी स्थान से नही हटा सकता जब तक उसकी तस्वीर ना लेली हो। अनधिकृत व्यक्ति को अपराधिक स्थान पर आने नही दिया जाता है। अपराध स्थान पर मिले हुए सबूतों को ध्यान से उठाया जाता है फिर उससे उतनी ही ध्यान से पैक किया जाता है कोई सबूत करब ना हो जाये। अपराध दृश्य अन्वेषणकर्ता को कास ध्यान रखना पडता है की कोई अनजान व्यक्ति अपराध स्थान पर ना आये या किसी भी वस्तु या सबूत को हाथ ना लगये। .

नई!!: नाम और अपराध स्थान · और देखें »

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर

अर्नोल्ड अलोइस श्वार्ज़नेगर (जन्म 30 जुलाई 1947) एक ऑस्ट्रियन अमेरिकी बॉडीबिल्डर, अभिनेता, मॉडेल, व्यवसायी और राजनेता, वर्तमान में कैलिफोर्निया राज्य के 38वें गवर्नर के रूप में सेवारत हैं। श्वार्ज़नेगर ने पंद्रह वर्ष की आयु में भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। 22 साल की उम्र में उन्हें मि. यूनिवर्स (Mr. Universe) की उपाधि से सम्मानित किया गया और उन्होंने मि. ओलम्पिया (Mr. Olympia) प्रतियोगिता में कुल सात बार जीत हासिल की। अपनी सेवानिवृत्ति के बहुत समय बाद भी श्वार्जनेगर बॉडीबिल्डिंग के खेल में एक प्रमुख चेहरा बने हुए हैं और उन्होंने खेल पर कई पुस्तकें और अनेक लेख लिखे हैं। कॉनन द बर्बरियन (Conan the Barbarian) और द टर्मिनेटर (The Terminator) जैसी फ़िल्मों में अपनी उल्लेखनीय मुख्य भूमिका के कारण श्वार्जनेगर ने हॉलीवुड की एक्शन फि़ल्म के प्रतीक के रूप में दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की। अपने बॉडीबिल्डिंग के दिनों में उन्हें "ऑस्ट्रियन ओक" और "स्टायरियन ओक" उपनाम दिया गया था, अपने अभिनय कॅरियर के दौरान "अर्नोल्ड बलिष्ठ" और "फौलादी" हैं और एकदम हाल ही में "गवर्नेटर" - गवर्नर बने हैं (गवर्नर और टर्मिनेटर-उनकी एक फिल्म की भूमिका, दोनों शब्दों को मिलाकर बना नया शब्द).

नई!!: नाम और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर · और देखें »

उपनाम

नाम के साथ प्रयोग हुआ दूसरा शब्द जो नाम कि जाति या किसी विशेषता को व्यक्त करता है उपनाम (Surname / सरनेम) कहलाता है। जैसे महात्मा गाँधी, सचिन तेंदुलकर, भगत सिंह आदि में दूसरा शब्द गाँधी, तेंदुलकर, सिंह उपनाम हैं। .

नई!!: नाम और उपनाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »