लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नजफगढ़

सूची नजफगढ़

नजफगढ़ दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। ३9श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

17 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल, दिल्ली का भूगोल, दिल्ली के बाजार, दिल्ली के जिले और उपमंडल, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, द्वारका, दिल्ली, नजफ़गढ़ स्टेडियम, बडूसराय, भारत के शहरों की सूची, मिर्ज़ा नजफ खां, शिवाजी मार्ग, सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली, विद्यानंद, वीरेन्द्र सहवाग, ग्रे लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली नगर निगम

दिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है। यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"- आधिकारिक जालस्थल- हमारे बारे में) नगर निगम १३९७ वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना ७ अप्रैल १९५८ को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम १९९३ में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे। पूरा एम.सी.डी क्षेत्र १२ मंडलों में बंटा हुआ है।: # सिटी.

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली नगर निगम · और देखें »

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

दिल्ली का भूगोल

दिल्ली समुद्रतल से ७०० से १००० फीट की ऊँचाई पर हिमालय से १६० किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है। दिल्ली २८ डिग्री ६१' उत्तरी अक्षांश तथा ७७ डिग्री २३' पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण तीन तरफं से हरियाणा राज्य तथा पूरब में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा घिरा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र १,४८४ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें शहरी क्षेत्र ७८३ वर्ग किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र ७०० किलोमीटर है। इसकी अधिकतम लम्बाई ५१ किलोमीटर तथा अधिकतम चौड़ाई ४८.४८ किलोमीटर है। दिल्ली में यमुना नदी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विस्तृत है, जिसमें से भाग ग्रामीण और भाग शहरी घोषित है। दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौढ़ाई है। दिल्ली के अनुरक्षण हेतु तीन संस्थाएं कार्यरत है:-.

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली का भूगोल · और देखें »

दिल्ली के बाजार

तिरछे अक्षर यह दिल्ली के बाजारों की सूची है: .

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली के बाजार · और देखें »

दिल्ली के जिले और उपमंडल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को कुल नौ जिले में बांटा हुआ है। हरेक जिले का एक उपायुक्त नियुक्त है और जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। दिल्ली का जिला प्रशासन सभी प्रकार की राज्य एवं केन्द्रीय नीतियों और का प्रवर्तन विभाग होता है। यही विभिन्न अन्य सरकारी कार्यकर्तृयों पर आधिकारिक नियंत्रण रखता है। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों और उपजिलों की सूची है:- दिल्ली के जिले मध्य दिल्ली विहंगम दृश्य साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय है.

नई!!: नजफगढ़ और दिल्ली के जिले और उपमंडल · और देखें »

दक्षिण पश्चिम दिल्ली

दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला दिल्ली का जिला है। इसमें आने वाले उपमंडल हैं.

नई!!: नजफगढ़ और दक्षिण पश्चिम दिल्ली · और देखें »

द्वारका, दिल्ली

द्वारका उपनगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित एक आवासीय कालोनी है। १९८० के दशक के उत्तरार्ध में व्यवस्थित होना शुरू हुई द्वारका अब एशिया की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी कहलाती है। द्वारका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के प्रशासनिक मुख्यालय भी यहाँ ही स्थित हैं। ५६.४८ वर्ग किलोमीटर में फैला द्वारका २९ सेक्टरों में विभाजित है। जनवरी २०१७ में, भारत की कैबिनेट ने चाणक्य पुरी के बाद द्वारका में ३४ हेक्टेयर भूमि पर ३९ देशों के एक दूसरे राजनयिक एन्क्लेव को मंजूरी दी। .

नई!!: नजफगढ़ और द्वारका, दिल्ली · और देखें »

नजफ़गढ़ स्टेडियम

नजफगढ़ स्टेडियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के नजफगढ़ में स्थित एक जिला स्तर का स्टेडियम है। इसे वर्ष 2000 में स्थापित किया गया था। इस मैदान में नवम्बर 2010 में 'मनीष वार्रियर्स' और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच एक मैच खेला गया था, जब 2011 क्रिकेट विश्व कप के अभ्यास के लिए कनाडा क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी। स्टेडियम का स्वामित्व और प्रबंधन दिल्ली सरकार के पास है। 19 मई 2015 को दिल्ली सरकार द्वारा यह स्टेडियम आम जनता के लिए खोल दिया गया। .

नई!!: नजफगढ़ और नजफ़गढ़ स्टेडियम · और देखें »

बडूसराय

नजफगढ से मात्र १० किमी दूर स्थित है गांव बडूसराय जो दिल्ली में सांगवान गोत्र का इकलोता गांव है।.

नई!!: नजफगढ़ और बडूसराय · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नजफगढ़ और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मिर्ज़ा नजफ खां

मिर्ज़ा नजफ़ खां मिर्ज़ा नजफ़ खां (१७२२-१७८२) मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के दरबार में एक फारसी एडवेंचरर था। इसके सफ़ावी वंश को नादिर शाह ने १७३५ में पदच्युत कर दिया था। नजफ़ खां भारत १७४० में आया था। इसकी बहन का विवाह अवध के नवाब से हुआ था। इसे अवध के उप-वज़ीर का पद भी मिला था। मिर्ज़ा १७२२ से अपनी मृत्यु पर्यन्त मुगल सेना का सिपहसालार रहा था। अप्रैल, १७८२ में इसकी मृत्यु हुई। इसके बाद इसका मकबरा नई दिल्ली के लोधी रोड के निकट कर्बला क्षेत्र में स्थित है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में स्थित नजफगढ़ का नाम नजफ़ खां के नाम पर ही पड़ा है। इलाहाबाद के फौजदार मोहम्मद कुली खाँ का मामा। मोहम्मद कुली के समय में (1753-59) नजफ़ खाँ इलाहाबाद के किले का रक्षक था। .

नई!!: नजफगढ़ और मिर्ज़ा नजफ खां · और देखें »

शिवाजी मार्ग

शिवाजी मार्ग रिंग मार्ग को राजा गार्डन पर काटता हुआ दिल्ली का सड़क मार्ग है। इसे 'मेन नजफगढ़ रोड' (मुख्य नजफगढ़ मार्ग) के नाम से भी जाना जाता है। यह मार्ग दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में स्थित नजफगढ़ को उत्तम नगर, जनकपुरी, राजा गार्डन और मोती नगर होते हुए इंद्रलोक से जोड़ता है। .

नई!!: नजफगढ़ और शिवाजी मार्ग · और देखें »

सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली

यह दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) द्वारा संचालित, व अनुबन्धित लोक परिवहन बसों उद्गम स्थान, अंतिम स्थान, व बारास्ता स्थान है, जिसे आम भाषा में बस स्टॉप य बस स्टैण्ड कहते हैं। इसकी निकटता सफदरजंग का मकबरा से होने के कारण इसका यह नामकरण हुआ। यह स्थान आई.एन.ए.कालोनी के एकदम पास है। .

नई!!: नजफगढ़ और सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली · और देखें »

विद्यानंद

आचार्य Vidyanand जी (हिंदी: आचार्य विद्यानंद) (जन्म 22 अप्रैल 1925) के एक वरिष्ठ सबसे प्रमुख विचारक, दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, संपादक, क्यूरेटर और एक बहुमुखी जैन साधु समर्पित किया है, जो अपने पूरे जीवन में उपदेश और अभ्यास महान अवधारणा की अहिंसा (अहिंसा) के माध्यम से जैन धर्महै। वह है के शिष्य आचार्य Deshbhushan.

नई!!: नजफगढ़ और विद्यानंद · और देखें »

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html .

नई!!: नजफगढ़ और वीरेन्द्र सहवाग · और देखें »

ग्रे लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन, जिसे लाइन ०९ भी कहा जा रहा है, द्वारका मेट्रो स्टेशन  को नजफगढ़ से जोड़ने वाली ४.२९५ किलोमीटर लम्बी एक आगामी मेट्रो लाइन है। .

नई!!: नजफगढ़ और ग्रे लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नजफ़गढ़, नजफगढ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »