लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धोपाप

सूची धोपाप

धोपाप, उत्तर प्रदेश के अवध प्रांत के सुल्तानपुर जनपद में आदि-गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित एक प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल है, इसे "धोपाप धाम" के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर भगवान श्री राम ने लंकेश्वर रावण का वध करने के पश्चात महर्षि वशिष्ठ के आदेशानुसार स्नान करके स्वयं को "ब्रह्महत्या"के पाप से मुक्त किया था। लोगों का मानना है कि जो भी व्यक्ति गंगा दशहरे के अवसर पर यहां स्नान करता है, उसके सभी पाप आदिगंगा गोमती नदी में धुल जाते हैं। यहां एक विशाल मंदिर भी स्थित है। गंगा दशहरा के अवसर पर यहाँ राज्य के ही नहीं बल्कि भारत के अन्य प्रांतों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और आदिगंगा गोमती में डुबकी लगाने के पश्चात पूजन-अर्चन करते हैं। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव.

3 संबंधों: लंभुआ (तहसील), सुल्तानपुर, सुल्तानपुर जिला, गोमती नदी (उत्तर प्रदेश)

लंभुआ (तहसील), सुल्तानपुर

लम्भुआ, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक तहसील है। यह तहसील एक सघन बसा हुआ परिक्षेत्र है। इस तहसील के अन्तर्गत तीन विकास खण्ड हैं- लम्भुआ, प्रतापपुर कमैचा तथा भदैंया। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 457 गांव हैं। लम्भुआ परिक्षेत्र वैसे तो औसत विकास वाली तहसीलों मे गिना जाता है लेकिन वर्तमान समय मे यह तेजी से विकास कर रहा है। लम्भुआ तहसील को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-56 दो भागों मे बांटता है। यह राजमार्ग इस क्षेत्र को देश और प्रदेश के अन्य भागों से जोड़ता है। लम्भुआ तहसील मुख्यालय भारतीय रेल से भी जुड़ा हुआ है। लम्भुआ मे ही धोपाप नामक पौराणिक तीर्थ स्थल है जिसकी मान्यता है कि भगवान राम ने रावण वध के पश्चात लगे ब्रह्म हत्या का पाप यही स्नान कर धुला था। यह तीर्थ स्थल उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के अन्तर्गत भी आता है। इसके अतरिक्त यहाँ पर गौरीशंकर धाम, शाहपुर, जनवारीनाथ धाम, सराय मकरकोला देवीधाम, भगौतीपुर तथा मरीमाई धाम, बड़ागांव प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं। .

नई!!: धोपाप और लंभुआ (तहसील), सुल्तानपुर · और देखें »

सुल्तानपुर जिला

उत्तर प्रदेश भारत देश का सर्वाधिक जिलों वाला राज्य है, जिसमें कुल 75 जिले हैं। आदिगंगा गोमती नदी के तट पर बसा सुल्तानपुर इसी राज्य का एक प्रमुख जिला है। यहाँ के लोग सामान्यत: वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ जिलों में पढ़ाई करने जाते हैं। सुल्तानपुर जिले की स्थानीय बोलचाल की भाषा अवधी और खड़ी बोली है। .

नई!!: धोपाप और सुल्तानपुर जिला · और देखें »

गोमती नदी (उत्तर प्रदेश)

गोमती उत्तर भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इसका उदगम पीलीभीत जिले में माधोटान्डा के पास होता है। इस नदी का बहाव उत्तर प्रदेश में ९०० कि.मी.

नई!!: धोपाप और गोमती नदी (उत्तर प्रदेश) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »