लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन

सूची दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन

दिल्ली सराय रोहिल्ला, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन का कोड DEE है। इस स्टेशन का प्रबंधन उत्तर रेलवे ज़ोन के दिल्ली मण्डल द्वारा किया जाता है। दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जाने वाली बहुत सी गाड़ियां यहां रुकती हैं। लगभग २० रेलगाड़ियां जिनमें दुरंतो और वातानुकूलित रेलगाड़ियां भी शामिल हैं इसी स्टेशन से शुरु होती हैं। यह स्टेशन मुख्यतः मीटर गेज की रेलवे लाइन के लिए निश्चित था। यह स्टेशन अन्य बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा भी है। यह जगह मुगल काल में यात्रियों के लिए सराय रूप में प्रयोग होती थी। .

18 संबंधों: चेतक एक्स्प्रेस २९८१, चेतक एक्स्प्रेस २९८२, दिल्ली, दिल्ली में यातायात, दिल्ली के क्षेत्र, पोरबंदर एक्स्प्रेस ९२६४, भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची, भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची, मसूरी एक्स्प्रेस ४०४१, मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२, मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२क, रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१३, रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१४, राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2464A, राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६३, राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६४, जम्मू, कॉर्बेट पार्क लिंक एक्स्प्रेस ५०१४अ

चेतक एक्स्प्रेस २९८१

चेतक एक्स्प्रेस 2981 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) से 07:40PM बजे छूटती है और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:UDZ) पर 07:55AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 12 घंटे 15 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और चेतक एक्स्प्रेस २९८१ · और देखें »

चेतक एक्स्प्रेस २९८२

चेतक एक्स्प्रेस 2982 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:UDZ) से 05:15PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) पर 05:30AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 12 घंटे 15 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और चेतक एक्स्प्रेस २९८२ · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली में यातायात

2008-11-03 मेट्रो सेवा: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो रेल एक मास रैपिड ट्रांज़िट (त्वरित पारगमन) प्रणाली है, जो कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और दिल्ली में यातायात · और देखें »

दिल्ली के क्षेत्र

यह सूची दिल्ली के क्षेत्रों की है। यह वर्णक्रमानुसार सूची है:- .

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और दिल्ली के क्षेत्र · और देखें »

पोरबंदर एक्स्प्रेस ९२६४

पोरबंदर एक्स्प्रेस 9264 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) से 08:40AM बजे छूटती है और पोरबंदर रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:PBR) पर 01:05PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 28 घंटे 25 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और पोरबंदर एक्स्प्रेस ९२६४ · और देखें »

भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची

श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और भारत में मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों की सूची · और देखें »

भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची

शिकोहाबाद तहसील के ग्राम नगला भाट में श्री मुकुट सिंह यादव जो ग्राम पंचायत रूपसपुर से प्रधान भी रहे हैं उनके तीन पुत्र हैं गजेंद्र यादव नगेन्द्र यादव पुष्पेंद्र यादव प्रधान जी का जन्म सन १९५० में हुआ था उन्होंने अपना सारा जीवन ग़रीबों के लिए क़ुर्बान कर दिया था और वो ५ भाईओ में सबसे छोटे थे और अपने परिवार को बाँधे रखा ११ मार्च २०१५ को उनका देहावसान हो गया ! वो आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा हैं इस लेख में भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है। भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। सूची तस्वीर गैलरी निम्नानुसार है। .

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची · और देखें »

मसूरी एक्स्प्रेस ४०४१

मसूरी एक्स्प्रेस 4041 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) से 09:05PM बजे छूटती है और देहरादून रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DDN) पर 08:00AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 10 घंटे 55 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और मसूरी एक्स्प्रेस ४०४१ · और देखें »

मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२

मसूरी एक्स्प्रेस 4042 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DDN) से 09:30PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) पर 08:20AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 10 घंटे 50 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२ · और देखें »

मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२क

मसूरी एक्स्प्रेस 4042K भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन कोटद्वार रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:KTW) से 10:00PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) पर 08:20AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 10 घंटे 20 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और मसूरी एक्स्प्रेस ४०४२क · और देखें »

रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१३

रानीखेत एक्स्प्रेस 5013 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) से 09:55PM बजे छूटती है और काठगोदाम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:KGM) पर 05:45AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 7 घंटे 50 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१३ · और देखें »

रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१४

रानीखेत एक्स्प्रेस 5014 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:KGM) से 08:40PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) पर 04:30AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 7 घंटे 50 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और रानीखेत एक्स्प्रेस ५०१४ · और देखें »

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2464A

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2464A (ट्रेन कोड: 2464A) भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति गाड़ी है। यह गाड़ी बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BKN) से 05:20PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: DEE) पर 05:30AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 12 घंटे 10 मिनट। यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलती है। श्रेणी:संपर्क क्रांति.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2464A · और देखें »

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६३

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2463 (ट्रेन कोड: 2463) भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति गाड़ी है। यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: DEE) से 10:35PM बजे छूटती है और जोधपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: JU) पर 09:10AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 10 घंटे 35 मिनट। यह ट्रेन सप्ताह में रविवार, बुधवार, शुक्रवार को चलती है। श्रेणी:संपर्क क्रांति.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६३ · और देखें »

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६४

राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 2464 (ट्रेन कोड: 2464) भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति गाड़ी है। यह गाड़ी जोधपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: JU) से 06:30PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: DEE) पर 05:30AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 11 घंटे 0 मिनट। यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलती है। श्रेणी:संपर्क क्रांति.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और राजस्थान संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस २४६४ · और देखें »

जम्मू

जम्मू (جموں, पंजाबी: ਜੰਮੂ), भारत के उत्तरतम राज्य जम्मू एवं कश्मीर में तीन में से एक प्रशासनिक खण्ड है। यह क्षेत्र अपने आप में एक राज्य नहीं वरन जम्मू एवं कश्मीर राज्य का एक भाग है। क्षेत्र के प्रमुख जिलों में डोडा, कठुआ, उधमपुर, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, किश्तवार एवं पुंछ आते हैं। क्षेत्र की अधिकांश भूमि पहाड़ी या पथरीली है। इसमें ही पीर पंजाल रेंज भी आता है जो कश्मीर घाटी को वृहत हिमालय से पूर्वी जिलों डोडा और किश्तवार में पृथक करता है। यहाम की प्रधान नदी चेनाब (चंद्रभागा) है। जम्मू शहर, जिसे आधिकारिक रूप से जम्मू-तवी भी कहते हैं, इस प्रभाग का सबसे बड़ा नगर है और जम्मू एवं कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी भी है। नगर के बीच से तवी नदी निकलती है, जिसके कारण इस नगर को यह आधिकारिक नाम मिला है। जम्मू नगर को "मन्दिरों का शहर" भी कहा जाता है, क्योंकि यहां ढेरों मन्दिर एवं तीर्थ हैं जिनके चमकते शिखर एवं दमकते कलश नगर की क्षितिजरेखा पर सुवर्ण बिन्दुओं जैसे दिखाई देते हैं और एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण हिन्दू नगर का वातावरण प्रस्तुत करते हैं। यहां कुछ प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ भी हैं, जैसे वैष्णो देवी, आदि जिनके कारण जम्मू हिन्दू तीर्थ नगरों में गिना जाता है। यहाम की अधिकांश जनसंख्या हिन्दू ही है। हालांकि दूसरे स्थान पर यहां सिख धर्म ही आता है। वृहत अवसंरचना के कारण जम्मू इस राज्य का प्रमुख आर्थिक केन्द्र बनकर उभरा है। .

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और जम्मू · और देखें »

कॉर्बेट पार्क लिंक एक्स्प्रेस ५०१४अ

कॉर्बेट पार्क लिंक एक्स्प्रेस 5014A भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन रामनगर रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:RMR) से 09:40PM बजे छूटती है और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:DEE) पर 04:30AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 6 घंटे 50 मिनट। श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन.

नई!!: दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन और कॉर्बेट पार्क लिंक एक्स्प्रेस ५०१४अ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सराय रोहिल्ला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »