लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिल्ली सरकार

सूची दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सर्वोच्च नियंत्रक और प्रशासन प्राधिकारी है। इसमें एक कार्यपालक शाखा है, जिसके अध्यक्ष दिल्ली के लेफ़्टिनेंट गवर्नर, के संग एक न्यायपालिका रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय और एक विधायिका है, जो विधान सभा में बैठती है। वर्तमान दिल्ली विधान सभा एकसदनीय है और इसमें ७० सदस्य हैं। .

20 संबंधों: तिब्बिया कॉलेज, दिल्ली दरवाजा, दिल्ली, दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा, दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची, नजफ़गढ़ स्टेडियम, नई दिल्ली, पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली, पी॰वी॰ सिंधु, ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली, भारत सारावली, मैनेजर पाण्डेय, राम शरण गौड़, राज निवास, दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अंतर्राज्यीय बस अड्डा, हर्षवर्धन (राजनेता), हिन्दी अकादमी, हुमायूँ का मकबरा, जयप्रकाश नारायण, कश्मीरी गेट, दिल्ली

तिब्बिया कॉलेज

तिब्बिया कॉलेज, जिसे आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है, एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। 19 वी सदी में स्थापित यह कॉलेज आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अध्ययन की सुविधा प्रदान करता है। इस कॉलेज का उद्घाटन महात्मा गाँधी ने सन 1921 में किया था। यह कॉलेज आयुर्वेदिक आयुर्विज्ञान और शल्य चिकित्सा और यूनानी आयुर्विज्ञान और शल्य चिकित्सा में स्नातक उपाधि प्रदान करता है। 15 फ़रवरी 2008 को एक 60 बिस्तर वाला जच्चा-बच्चा खंड कॉलेज में शुरु किया गया है, साथ ही दिल्ली सरकार नें कॉलेज के आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में योगदान के देखते हुए इसे एक विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और तिब्बिया कॉलेज · और देखें »

दिल्ली दरवाजा, दिल्ली

दिल्ली दरवाजा (जिसे दिल्ली गेट भी कहा जाता है) दिल्ली शहर के दक्षिणी ओर का नगर रक्षक द्वार था। यह द्वार पुरानी दिल्ली क्षेत्र (शाहजहानाबाद) और नई दिल्ली क्षेत्र के बीच स्थित है। पुरानी दिल्ली क्षेत्र के नेताजी सुभाष मार्ग एवं नई दिल्ली क्षेत्र के बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग के बीच यह दरयागंज के छोर पर स्थित है। इस दरवाजे का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने १६३८ में दिल्ली के सातवे शहर तथा तत्कालीन राजधानी शहर शाहजहानाबाद की घेराबन्दी करती रक्षक दीवार के प्रवेशद्वार के रूप में करवाया था। बादशाह इस द्वार का उपयोग नमाज करने हेतु जामा मस्जिद जाने के ल्लिये किया करता था। यह द्वार नगर के तत्कालीन उत्तरी द्वार कश्मीरी दरवाजे (१८३८) से मिलता जुलता था एवं इसे हाथी-पोल भी कहा जाता थाआ। यह लाल बलुआ पत्थर एवं अन्य पत्थरों से बड़े आकार का करवाया गया था। द्वार के निकट ही दो बड़े बड़े हाथी की मूर्तियां भी बनी थीं। इसे पहले हाथी पोल भी कहा जाता था। इस दरवाजे से निकलती सड़क उत्तरी ओर मुख्य शहर से गुजरती हुई उत्तरी द्वार, कश्मीरी दरवाजे तक जाती थी, एवं दरियागंज से निकलती है। वहाम की दीवार का कुछ भाग दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन के निर्माण हेतु ध्वस्त कर दिया गया था। वर्तमान में इस इमारत को ऐतिहासिक स्मारक रूप में संरक्षित किया गया है, तथा इसका रखरखाव भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और दिल्ली दरवाजा, दिल्ली · और देखें »

दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा

दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा, दिल्ली परिवहन निगम की सार्वजनिक बस सेवा है। यह दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अन्तर्गत आता है और यह विभाग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बसों का सन्चालन करता है। इस समय विभाग द्वारा दिल्ली महानगरीय क्षेत्र में ३,१०६ सीएनजी बसे चलाई जा रहीं है और भविष्य में और बसो को वर्तमान बेड़े में सम्मिलित किया जाना है। दिपनि के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा विश्व की सबसे बड़ी प्रदूषण नियन्त्रित बस सेवा है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा · और देखें »

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची

दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व मंत्री परिषद के प्रमुख और दिल्ली विधानसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करते हैं। .

नई!!: दिल्ली सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

नजफ़गढ़ स्टेडियम

नजफगढ़ स्टेडियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के नजफगढ़ में स्थित एक जिला स्तर का स्टेडियम है। इसे वर्ष 2000 में स्थापित किया गया था। इस मैदान में नवम्बर 2010 में 'मनीष वार्रियर्स' और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच एक मैच खेला गया था, जब 2011 क्रिकेट विश्व कप के अभ्यास के लिए कनाडा क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी। स्टेडियम का स्वामित्व और प्रबंधन दिल्ली सरकार के पास है। 19 मई 2015 को दिल्ली सरकार द्वारा यह स्टेडियम आम जनता के लिए खोल दिया गया। .

नई!!: दिल्ली सरकार और नजफ़गढ़ स्टेडियम · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और नई दिल्ली · और देखें »

पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली

पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली (अंग्रेजी: Delhi Western Peripheral Expressway), जिसे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, भारत के हरियाणा राज्य में १३५.६ किमी (८४.३ मील) लंबा एक निर्माणाधीन द्रुतमार्ग है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली

ब्लूलाइन बस सेवा दिल्ली में सार्वजनिक बस सेवाओं के अन्तर्गत चलने वाली बसें हैं। इनका सन्चालन निजी बस सन्चालकों के हाथो में होता है लेकिन इनके द्वारा लिया जाने वाला किराया दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा तय किया जाता है जो यहाँ चलने वाली दिपनि की बसों के ही समान होता है। इन बसों को १९८० के आरम्भ में दिल्ली में उस दौरान हुई दिपनि बसों की हड़ताल के परिणामस्वरूप चलाया गया था जिसके कारण दिल्ली की गति थम गई थी। आरम्भ में इन बसो को चलाने से दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में कुछ सुधार हुआ लेकिन समय के साथ-साथ इन बसों द्वारा मारे जाने की घटनाएं बढ़ने से ये बसें "हत्यारी" बसों के नाम से कुख्यात हो गईं। जब यह बसें चलाई गई थीं तब इनका रंग लाल हुआ करता था। उसके बाद इन बसों को नीली पट्टियों में पोत दिया गया और जिससे इन बसों को यह नाम दिया गया जो अभी भी प्रयुक्त किया जाता है जबकि अब दिल्ली में चलने वाली सभी बसों को हरे और पीले रंगों की पट्टियों से रंग दिया गया है। अब राष्ट्रमण्डल खेलों से पहले तक इन बसों को दिल्ली की सड़कों से हटाए जाने का प्रस्ताव है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और भारत सारावली · और देखें »

मैनेजर पाण्डेय

मैनेजर पाण्डेय (जन्म:23 सितंबर 1941 गोपालगंज, बिहार) हिन्दी में मार्क्सवादी आलोचना के प्रमुख हस्‍ताक्षरों में से एक हैं। उन्हें गम्भीर और विचारोत्तेजक आलोचनात्मक लेखन के लिए पूरे देश में जाना जाता है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और मैनेजर पाण्डेय · और देखें »

राम शरण गौड़

राम शरण गौड़ (जन्म: २८ जुलाई १९४२ अलीगढ़) लेखक, प्रशासक व समाजसेवी हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों में मह्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लेखन कार्य जारी रखा। हिन्दी अकादमी, दिल्ली में ९ वर्ष तक सचिव रहे डॉ॰ रामशरण गौड़ की विभिन्न विषयों पर अब तक दर्ज़नों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा के लिये तमिलनाडु हिन्दी अकादमी, केरल हिन्दी अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मन्त्रालय के अन्तर्गत वरिष्ठ अध्येता के रूप में उन्होंने आधुनिक गीतिकाव्य में जीवनमूल्य विषय पर कार्य किया। .

नई!!: दिल्ली सरकार और राम शरण गौड़ · और देखें »

राज निवास, दिल्ली

राज निवास भारत की राजधानी दिल्ली के लूटेनण्ट गवर्नर का आधिकारिक आवास है। यह दिल्ली में राज निवास मार्ग पर स्थित है। दिल्ली के वर्तमान लूटेनण्ट गवर्नर अर्थात इस भवन के वर्तमान निवासी तेजेन्द्र खन्ना हैं जो ९ अप्रैल २००७ को इस पद पर आसीन हुए। .

नई!!: दिल्ली सरकार और राज निवास, दिल्ली · और देखें »

सफदरजंग अस्पताल

सफदरजंग अस्पताल दिल्ली का एक बड़ा अस्पताल है। यह दिल्ली प्रशासन के अंतर्गत आता है। दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। श्रेणी:दिल्ली के बस स्टॉप श्रेणी:रिंग मार्ग के बस स्टॉप श्रेणी:दिल्ली के स्थल.

नई!!: दिल्ली सरकार और सफदरजंग अस्पताल · और देखें »

स्वामी विवेकानंद अंतर्राज्यीय बस अड्डा

स्वामी विवेकानंद अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, जिसे आनंद विहार आईएसबीटी भी कहा जाता है, दिल्ली में स्थित तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों में से एक है। स्वामी विवेकानंद अन्तर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण १९९३ में शुरू हुआ, और मार्च १९९६ से यह पूरी तरह कार्यात्मक हो गया था। बस अड्डा लगभग २५ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के लिए बस सेवाएं आनंद विहार से ही संचालित की जाती हैं। .

नई!!: दिल्ली सरकार और स्वामी विवेकानंद अंतर्राज्यीय बस अड्डा · और देखें »

हर्षवर्धन (राजनेता)

डॉ॰ हर्षवर्धन भारतीय राजनेता हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। ये कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे हैं। डॉ.

नई!!: दिल्ली सरकार और हर्षवर्धन (राजनेता) · और देखें »

हिन्दी अकादमी

हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार के अधीनस्थ एक संस्था है जो भाषाई विकास की दिशा में कार्य करती है। हिंदी भाषा के शिक्षण, टंकण, अनुवाद, कार्यालयी भाषा आदि के पाठ्यक्रम के संचालन का कार्य करने के अतिरिक्त साहित्यिक परिचर्चा, नाट्य प्रस्तुति, कवि सम्मेलन आदि के आयोजन हेतु भी हिंदी अकादमी सक्रिय रहती है। देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित लालकिला कवि सम्मेलन भी हिंदी अकादमी द्वारा ही संयोजित किया जाता है। दिल्ली के पदासीन मुख्यमंत्री हिंदी अकादमी के अध्यक्ष होते हैं।.

नई!!: दिल्ली सरकार और हिन्दी अकादमी · और देखें »

हुमायूँ का मकबरा

हुमायूँ का मकबरा इमारत परिसर मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है। गुलाम वंश के समय में यह भूमि किलोकरी किले में हुआ करती थी और नसीरुद्दीन (१२६८-१२८७) के पुत्र तत्कालीन सुल्तान केकूबाद की राजधानी हुआ करती थी। यहाँ मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है और इसमें हुमायूँ की कब्र सहित कई अन्य राजसी लोगों की भी कब्रें हैं। यह समूह विश्व धरोहर घोषित है- अभिव्यक्ति। १७ अप्रैल २०१०।, एवं भारत में मुगल वास्तुकला का प्रथम उदाहरण है। इस मक़बरे में वही चारबाग शैली है, जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया। यह मकबरा हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो बेगम के आदेशानुसार १५६२ में बना था। इस भवन के वास्तुकार सैयद मुबारक इब्न मिराक घियाथुद्दीन एवं उसके पिता मिराक घुइयाथुद्दीन थे जिन्हें अफगानिस्तान के हेरात शहर से विशेष रूप से बुलवाया गया था। मुख्य इमारत लगभग आठ वर्षों में बनकर तैयार हुई और भारतीय उपमहाद्वीप में चारबाग शैली का प्रथम उदाहरण बनी। यहां सर्वप्रथम लाल बलुआ पत्थर का इतने बड़े स्तर पर प्रयोग हुआ था। १९९३ में इस इमारत समूह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इस परिसर में मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है। हुमायूँ की कब्र के अलावा उसकी बेगम हमीदा बानो तथा बाद के सम्राट शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र दारा शिकोह और कई उत्तराधिकारी मुगल सम्राट जहांदर शाह, फर्रुख्शियार, रफी उल-दर्जत, रफी उद-दौलत एवं आलमगीर द्वितीय आदि की कब्रें स्थित हैं। देल्ही थ्रु एजेज़। एस.आर.बख्शी। प्रकाशक:अनमोल प्रकाशन प्रा.लि.। १९९५।ISBN 81-7488-138-7। पृष्ठ:२९-३५ इस इमारत में मुगल स्थापत्य में एक बड़ा बदलाव दिखा, जिसका प्रमुख अंग चारबाग शैली के उद्यान थे। ऐसे उद्यान भारत में इससे पूर्व कभी नहीं दिखे थे और इसके बाद अनेक इमारतों का अभिन्न अंग बनते गये। ये मकबरा मुगलों द्वारा इससे पूर्व निर्मित हुमायुं के पिता बाबर के काबुल स्थित मकबरे बाग ए बाबर से एकदम भिन्न था। बाबर के साथ ही सम्राटों को बाग में बने मकबरों में दफ़्न करने की परंपरा आरंभ हुई थी। हिस्ट‘ओरिक गार्डन रिव्यु नंबर १३, लंदन:हिस्टॉरिक गार्डन फ़ाउडेशन, २००३ अपने पूर्वज तैमूर लंग के समरकंद (उज़्बेकिस्तान) में बने मकबरे पर आधारित ये इमारत भारत में आगे आने वाली मुगल स्थापत्य के मकबरों की प्रेरणा बना। ये स्थापत्य अपने चरम पर ताजमहल के साथ पहुंचा। .

नई!!: दिल्ली सरकार और हुमायूँ का मकबरा · और देखें »

जयप्रकाश नारायण

जयप्रकाश नारायण (11 अक्टूबर, 1902 - 8 अक्टूबर, 1979) (संक्षेप में जेपी) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए १९६५ में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल 'लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल' भी उनके नाम पर है। .

नई!!: दिल्ली सरकार और जयप्रकाश नारायण · और देखें »

कश्मीरी गेट, दिल्ली

कश्मीरी दरवाज़ा (या कश्मीरी गेट) दिल्ली के लाल किले के निकटस्थ पुराने दिल्ली शहर (शाहजहानाबाद) का एक उत्तर मुखी द्वार हुआ करता था। इसका निर्माण एक सैन्य अभियांत्रिक रॉबर्ट स्मिथ द्वारा १८३५ में करवाय़ा गया था, एवं इसके उत्तरी ओर कश्मीर प्रान्त को मुख होने के कारण इसे कश्मीरी दरवाजा कहा गया। यहां से निकलने वाली सड़क कश्मीर को जाती थी। वर्तमान में यह उत्तरी दिल्ली का एक मोहल्ला है, जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र में आता है। यहां कुछ महत्त्वपूर्ण मार्ग मिलते हैं, जो लाल किले, महाराणा प्रताप अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन को जोड़ते हैं। .

नई!!: दिल्ली सरकार और कश्मीरी गेट, दिल्ली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दिल्ली की सरकार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »