लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची

सूची दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची

यह दिल्ली में स्थित शिक्षण संस्थानों की सूची है। .

18 संबंधों: टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान, दिल्ली, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, नई दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू अशोक नगर, दिल्ली, राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भजनपुरा, दिल्ली, राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्टविनोद नगर, दिल्ली, राजकीय सर्वोदय को एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनन्द विहार, दिल्ली, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर, सरदार पटेल विद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, गार्गी महाविद्यालय दिल्ली, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय, किरोड़ीमल महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय

टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान

ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान, जो आमतौर पर टेरी के नाम से जाना जाता है (पूर्व में टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान), १९७४ में स्थापित, ऊर्जा, पर्यावरण और टिकाऊ विकास के क्षेत्रों में अनुसंधान गतिविधियों पर केंद्रित नई दिल्ली में आधारित शोध संस्थान है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली पब्लिक स्कूल

दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी भारत में स्कूली स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने की सबसे बड़े संस्थानों में से एक है। इसकी भारत में और विदेशों में अपने नियंत्रण में स्कूलों की एक बड़ी संख्या है। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी अपने बैनर के तहत सभी संस्थानों के लिए प्रशासनिक अधिकार है। कुछ दिल्ली पब्लिक स्कूल नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हैं। अलीगढ़, आगरा, इलाहाबाद, आसनसोल, हैदराबाद, बीकानेर, जयपुर, धनबाद, बोकारो, भोपाल, सोनीपत, मथुरा रोड, आर के पुरम, अहमदाबाद, पटना, वडोदरा, जोधपुर, कानपुर, उदयपुर में स्थित सबसे बड़े स्कूलों को मिलाकर भारत में १५० से भी ज़्यदा दिल्ली पब्लिक स्कूल हैं। १३ दिल्ली पब्लिक स्कूल, भारत से बाहर १० विभिन्न देशों में - संयुक्त अरब अमीरत, बहरीन, इंडोनेशिया, कुवैत, नेपाल (बीरगंज, धरान और बिराटनगर), कतर, साऊदी अरब (जेद्दा और रियाद), सिंगापुर, युगांडा और घाना में स्थापित हैं। १९४९ में स्थापित मथुरा रोड में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सबसे पहला दिल्ली पब्लिक स्कूल था। यह शिक्षाविद् रेवरेंड जेम्स डगलस टाइटलर द्वारा स्थापित किया गया था। इसके बाद १९७२ में आर के पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल स्थापित किया गया जिसे व्यापक रूप से समाज के प्रमुख डीपीएस के रूप में मान्यता प्राप्त है। डीपीएस सोसायटी का एक घटक, डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद, फरीदाबाद और और उसके आस पास के इलाकों में बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। डीपीएस ने सीबीएसइ की सीसीएस पाठ्यक्रम पर अपनी शिक्षा प्रणाली की मॉडलिंग की है। यह आईटी सेक्टर ८१, फरीदाबाद में स्थित है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और दिल्ली पब्लिक स्कूल · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और नई दिल्ली · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली is ranked by ''Asiaweek'' as the fourth best institute in Asia in the field of science and technologyभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली भारत में विज्ञान‌, इंजीनियरी एवं प्रौद्योगिकी मे उच्च्त्तर अनुसंधान‌ एवं विकास के उत्कृष्ट केन्द्र के रुप‌ मे निर्मित छ: प्रौद्योगिकी स्थानों में से एक‌ है इसकी स्थापना सन १९६१ मे इंजीनियरी माहाविद्यालय को रूप‌ मे हुई थी। १९६३ में इसे ऱाष्ट्रीय‌ महत्व का संस्थान घोषित किया गया तथा इसका नाम "भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली" रखा गया तब इसे विश्वविद्यालय के समान स्तर प्राप्त हुआ जिसमें अपनी शैक्षिक‌ नीतियाँ निर्धारित‌ करने, अपनी परीक्षाएँ स्वयं आयोजित‌ करने तथा अपनी उपाधियाँ प्रदान करने की शक्ति निहित थी। संस्थान का शिलान्यास महामहिम राजकुमार फिलिप ड्यूक ऑफ‌ एडिनबर ने जनवरी १९५९ को अपने कर कमलों से किया था तत्कालीन वैज्ञानिक अनुसंधान एवम सांस्कृतिक मामलों के मंत्री प्रोफेसर हुमयूँ कबीर ने २१ अगस्त,१९६१ को संस्थान‌ का उद्घाटन किया संस्थान का औपच‌रिक उद्घाटन २ मार्च १९६८ को भारत के तत्कालीन राष्टपति डॉ॰ ज़ाकिर हुसैन ने किया। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली · और देखें »

राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू अशोक नगर, दिल्ली

यह विद्यालय दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित है। १२ वीं तक के छात्र यहाँ शिक्षा प्राप्त करते हैं। श्रेणी:दिल्ली के शिक्षण संस्थान.

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू अशोक नगर, दिल्ली · और देखें »

राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भजनपुरा, दिल्ली

यह विद्यालय दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित है। १२ वीं तक के छात्र यहाँ शिक्षा प्राप्त करते हैं। श्रेणी:दिल्ली के शिक्षण संस्थान.

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भजनपुरा, दिल्ली · और देखें »

राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्टविनोद नगर, दिल्ली

यह विद्यालय दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित है। १२ वीं तक के छात्र यहाँ शिक्षा प्राप्त करते हैं। श्रेणी:दिल्ली के शिक्षण संस्थान.

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और राजकीय बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्टविनोद नगर, दिल्ली · और देखें »

राजकीय सर्वोदय को एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनन्द विहार, दिल्ली

यह विद्यालय दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित है। १२ वीं तक के छात्र यहाँ शिक्षा प्राप्त करते हैं। श्रेणी:दिल्ली के शिक्षण संस्थान.

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और राजकीय सर्वोदय को एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनन्द विहार, दिल्ली · और देखें »

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर

चौधरी ब्रह्म प्रकाश राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर या GEC का निर्माण दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग एंड टेक्नीकल विभाग द्वारा सन २००७ में किया गया था। महाविद्यालय का नाम, दिल्ली के प्रथम मुख्य मंत्री, चौधरी ब्रह्म प्रकाश के नाम के ऊपर समर्पित किया गया है। यह महाविद्यालय देश का पहला ऐसा अभियांत्रिकी महाविद्यालय है जो सिविल इंजीनियरिंग को समर्पित है। यह महाविद्यालय गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर · और देखें »

सरदार पटेल विद्यालय

सरदार पटेल विद्यालय दिल्ली का एक सुविख्यात विद्यलय है। यहां नर्सरी से लेकर १२वीं तक पढ़ाया जाता है। स्थानः लोधी एस्टेट, नई दिल्ली - 110003, भारत .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और सरदार पटेल विद्यालय · और देखें »

जामिया मिलिया इस्लामिया

जामिया मिलिया इस्लामिया जामिया मिलिया इस्लामिया (अनुवाद: राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्‍वविद्यालय है। इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का स्तर हासिल है। यह नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र कें ओखला में यमुना के किनारे स्थित हैं| यह 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किया गया था। यह 1988 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। दिल्ली के सर सरवर जंग ने विश्वविद्यालय का डिजाइन किया। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और जामिया मिलिया इस्लामिया · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (Jawaharlal Nehru University) संक्षेप में जे॰एन॰यू॰, नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय · और देखें »

गार्गी महाविद्यालय दिल्ली

गार्गी महाविद्यालय दिल्ली स्थित एक महिला महाविद्यालय है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। इसकी स्थापना 967 में हुई थी। गार्गी महाविद्यालय कला, मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान तथा शिक्षा में शिक्षा प्रदान करता है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और गार्गी महाविद्यालय दिल्ली · और देखें »

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का प्रवेश-द्वार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (संक्षेप में इग्नू‎ -IGNOU) भारतीय संसदीय अधिनियम के द्वारा सितम्बर, 1985 में स्थापित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य कार्यालय नयी दिल्ली (मैदान गढ़ी) में स्थापित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। भारत और अन्य 33 देशों के लगभग 40 लाख विद्यार्थी इसमें अध्ययन करते हैं। यह विश्वविद्यालय भारत में मुक्त और दूरवर्ती अध्ययन का राष्ट्रीय संसाधन केंद्र भी है तथा दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है। शिक्षण और अनुसंधान के अलावा, विस्तार और प्रशिक्षण इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य आधार है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय · और देखें »

किरोड़ीमल महाविद्यालय

किरोड़ीमल महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में स्थित एक प्रमुख महाविद्यालय है। श्रेणी:दिल्ली विश्वविद्यालय.

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और किरोड़ीमल महाविद्यालय · और देखें »

केन्द्रीय विद्यालय

केन्द्रीय विद्यालय भारत में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा का प्रबंध है, जो मुख्यतः भारत की केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस की शुरुआत १९६५ में हुई तथा यह तब से भारत के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुबन्धित है। इस समय भारत में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 1,128 अथवा इस से अधिक है। इस के अतिरिक्त विदेश में चार केन्द्रीय विद्यालय हैं जिनमें भारतीय दूतावासों के कर्मचारियों तथा अन्य प्रवासी भारतीयों के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालयों में भारत के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम का अनुसरण होता है। सभी केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन केन्द्रीय विद्यालय संगठन नाम की संस्था करती है। .

नई!!: दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची और केन्द्रीय विद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दिल्ली के शिक्षण संस्थानों की सूची, दिल्ली की शिक्षा संस्थाएं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »