लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दाली शहर

सूची दाली शहर

दाली का वुहुआ बुर्ज दाली शहर(उज़बेक: 大理市, दाली शी; अंग्रेज़ी: Dali City) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रान्त के दाली बइ स्वशासित विभाग की राजधानी है और इसे चीन की प्रशासनिक प्रणाली में एक 'प्रांतीय-स्तर के नगर' का दर्जा मिला हुआ है। .

3 संबंधों: नानझाओ राज्य, बइ लोग, अरहई झील

नानझाओ राज्य

८०० ईसवी में एशिया का नक्शा, जिसमें नानझाओ और उसके पड़ोसी राज्य दिखाए गए हैं नानझाओ राज्य (चीनी: 南詔, अंग्रेज़ी: Kingdom of Nanzhao) ६५३ ईसवी से ९०२ ईसवी तक चलना वाला एक राज्य था जिसका विस्तार आधुनिक दक्षिणी चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया पर था। यदि संगठित रूप से देखा जाए तो यह राज्य ७३७ ईसवी में स्थापित हुआ। हालांकि इसमें कई जातियाँ रहती थी, इनमें सबसे प्रमुख बइ लोग थे, इसलिए इसे कभी-कभी बइ लोगों का राज्य भी समझा जाता है, हालांकि इस राज्य का सर्वोच्च सामाजिक तबका नोसू भाषा बोलता था, जो आधुनिक यी लोग बोलते हैं।, Joe Cummings, Robert Storey, Lonely Planet Publications, Page 705, 1991, ISBN 0-86442-123-0, Accessed 15 मई 2011 इस राज्य की शुरुआत अरहई झील के किनारे हुई और इसका शहरी क्षेत्र और राजधानी आधुनिक युन्नान प्रान्त के दाली शहर के पास स्थित था। .

नई!!: दाली शहर और नानझाओ राज्य · और देखें »

बइ लोग

पारम्परिक बइ पोशाकों में स्त्रियाँ एक पारम्परिक बइ घर बइ या बइप (चीनी: 白族, बइ त्सू; अंग्रेजी: Bai या Baip) दक्षिण पश्चिमी चीन में बसने वाली एक मानव जाति है। सन् २००० में इनकी कुल आबादी १८,५८,०६३ थी, जिसमें से ८०% युन्नान प्रांत के दाली बइ स्वशासित विभाग (Dali Bai Autonomous Prefecture) में रहते हैं। कुछ बइ समुदाय युन्नान के अन्य इलाकों में और पड़ोसी गुइझोऊ प्रान्त (बीजीए क्षेत्र) और हूनान प्रान्त (संगझी क्षेत्र) में भी बसते हैं। बइ लोग अपनी अलग बइ भाषा बोलते हैं, जिसमें वे अपने समुदाय को 'बइत्सि' के नाम से बुलाते हैं। .

नई!!: दाली शहर और बइ लोग · और देखें »

अरहई झील

अरहई या अर झील (洱海, Erhai Lake) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में स्थित एक पहाड़ी झील है। .

नई!!: दाली शहर और अरहई झील · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »