लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द रॉक होटल

सूची द रॉक होटल

द रॉक होटल (The Rock Hotel), जिसे रॉक होटल भी कहा जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक एतिहासिक होटल है। इसे भूमध्य सागर के सबसे प्रसिद्ध होटलों में से एक कहा गया है। वर्ष 1932 में जॉन क्राईटन-स्टूर्ट, ब्यूट के चौथे मार्क्वेस, द्वारा निर्माण किया गया यह होटल 3.6 हेक्टेयर (8.9 एकड़) के प्राकृतिक दृश्य वाले बगीचे के साथ बना हुआ है। इसमें कुल 104 कमरे हैं। यह यूरोपा सड़क पर विशाल सफ़ेद आर्ट डेको इमारत में जिब्राल्टर बोटेनिक गार्डन के सामने स्थित है। .

1 संबंध: कैलेटा होटल

कैलेटा होटल

द कैलेटा होटल (The Caleta Hotel), जिसे कैलेटा पैलेस होटल (अंग्रेज़ी: Caleta Palace Hotel) के नाम से भी जाना जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक चार-सितारा होटल है। यह कैटालेन खाड़ी के किनारे पर क्षेत्र के पूर्वी तट पर बना हुआ है। इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है। इसको अपना यह नाम स्पेनी भाषा के ला कैलेटा से मिला है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है 'छोटी खाडी'। यह नाम जिब्राल्टर पर स्पेनी शासन के समय कैटालेन खाड़ी और उसके तट पर स्थित मछुआरे के गाँव को दिया गया था। यह खाड़ी का पारम्परिक नाम है, तथा खाड़ी और होटल दोनो एक ही जगह पर स्थित हैं। कैलेटा होटल अतिथि कमरो और सुइट के व्यापक चयन के कई विकल्प उपलब्ध कराता है। यह दो रोज़ेट मूल्यांकित इतालवी रेस्टोरेंट, जिसका नाम नुनोस है, को संचालित करता है। होटल को सम्पूर्ण जिब्राल्टर के सर्वश्रेष्ठ होटल में से एक माना जाता है। यह वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के लगातार चार समारोह में जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है और यह ख्याति प्राप्त करने वाला कैलेटा होटल जिब्राल्टर का दूसरा होटल है। 2004 से 2008 तक यह पुरस्कार द रॉक होटल ने प्राप्त किया था, जो जिब्राल्टर का अन्य प्रमुख होटल है। .

नई!!: द रॉक होटल और कैलेटा होटल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »