लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द रेन ट्री

सूची द रेन ट्री

द रेन ट्री होटल, अन्ना सलाई, चेन्नई के अन्ना सलाई में स्थित एक फाइव स्टार होटल हैं। यह द रेन ट्री होटल्स का दूसरा होटल हैं जो जुलाई 2010 में 2000 मिलियन रुपयों की लागत से चेन्नई में खोला गया। चेन्नई भारत का ४था सबसे बड़ा नगर हैं, जो अपने अद्भुत हिन्दू मंदिरों, सांस्कृतिक विरासत, समुद्र तटों, एवं संग्रहालयों के लिए प्रसिद्द हैं। अगस्त 2013 में यह होटल समिट होटल एवं रिसॉर्ट्स, जो प्रीफर्ड होटल समूह का एक ब्रांड हैं उसमे शामिल हुआ। जिसने इस होटल को अपने एशिया पसिफ़िक पोर्टफोलियो में शामिल किया। यह होटल चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 13 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं जिसके वजह से यह व्यवसाइक कारणों से चेन्नई आने वालों के लिए ठहरने का एक सहज साधन हैं। इस होटल से शहर के अन्य मनोरंजन के लैंडमार्क काफी नजदीक हैं। इस होटल में 230 कमरे हैं। होटल के ये कमरे 154 डीलक्स, 51 क्लब, 4 स्टूडियोज, 12 एग्जीक्यूटिव सुइट्स एवं 1 प्रेसिडेन्टिअल् सुइट में बिभाजित हैं। इन होटल की बेहतरीन तरीके से सजावट की गयी हैं। जो आपके मन को एक ही नजर में मोह लेंगी। इनकी साज सज्जा भी काफी आकर्षक हैं। इन होटल के हर कमरों में पर्यावरण के अनुकूल नहाने के उत्पादों (बाथ प्रोडक्ट) का प्रयोग किया गया हैं। यहाँ से शहर का बहुत ही विहंगम दृश्य दीखता हैं जो इस होटल की एक अन्य विशेषता हैं। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »