लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

थाईलैंड के महान बुद्ध

सूची थाईलैंड के महान बुद्ध

थाईलैंड के महान बुद्ध या थाईलैंड के विशाल बुद्ध थाईलैंड में सबसे ऊंची एवं दुनिया में नौवी सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा महामींह शाक्यमूनि विसेजचाईचन्र के नाम से भी जानी जाती है। यह बुद्ध प्रतिमा थाईलैंड के आंग थोंग प्रान्त में वाट मंग बौद्ध विहार में स्थित है, यह मूर्ति 92 मीटर (300 फुट) ऊंची और 63 मीटर (210 फुट) चौड़ी है। इस प्रतिमा का निर्माण 1990 में शुरू किया गया था और 2008 में वह पूरा हो गया है। इस प्रतिमा पर सोने के पेंट का आवरण है और यह कंक्रीट से बनी है। .

3 संबंधों: लेशान के विशाल बुद्ध, स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध, हैदराबाद की बुद्ध प्रतिमा

लेशान के विशाल बुद्ध

लेशान के विशाल बुद्ध (सरलीकृत चीनी: 乐山 大佛, पारंपरिक चीनी: 乐山 大佛) तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान बनाई गयी गौतम बुद्ध की ऊँची विशाल प्रतिमा है। इस प्रतिमा को लाल बलुआ पत्थर की चट्टान एमी पर्वत को तराश कर बनाया गया है। यह चीन के दक्षिण में स्थित सिचुआन प्रांत के शहर लेशान में मिनजियांग, दादु और किंग्यी नदी के संगम पर स्थित है। यह दुनिया में सबसे ऊँची पत्थर की प्रतिमा है और इसके निर्माण के समय तो यह दुनिया में बुद्ध की सबसे ऊँची मूर्ति थी। लेशान की विशाल बुद्ध प्रतिमा सन 1996 के बाद से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। सन 2008 में सिचुआन में आये भूकंप से यह क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। .

नई!!: थाईलैंड के महान बुद्ध और लेशान के विशाल बुद्ध · और देखें »

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध (तथा), वैरोचन बुद्ध की एक सबसे विशालकाय बुद्ध प्रतिमा है, जो कि हेनान के जाओकुन कस्बे (लुशान काउन्टी) में, चीन में स्थित है। यह फ़ोदुशान सीनिक एरिया में, नेश्नल फ़्रीवे नम्बर ३११ में स्थित है। यह बुद्ध मूर्ती १२८ मीटर (४२० फुट) ऊँची है जिसमें कि २० मीटर (६६ फुट) ऊँचा कमल-सिंहासन भी शामिल है, तथा यह संसार की सबसे ऊँची प्रतिमा है। यदि इसके २५ मीटर (८२ फुट) ऊँचे आधार/भवन को भी गिन लिया जाये तो इसकी कुल ऊँचाई १५३ मीटर (५५२ फुट) हो जाती है। अक्टूबर २००८ की स्थिति के अनुसार इसके आधार को नई शक्ल दी जा चूँकी है और अब इसकी ऊँचाई २०८ मीटर (६८२ फुट) हो गई है। इस प्रतिमा के नीचे बौद्ध मठ - विहार है। स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध के निर्माण की योजना की घोषणा अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा बामियान के बुद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के तुरंत बाद की गयी थी। चीन ने अफ़ग़ानिस्तान में बौद्ध धरोहर के योजनाबद्ध विनाश की भर्त्सना की थी। .

नई!!: थाईलैंड के महान बुद्ध और स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध · और देखें »

हैदराबाद की बुद्ध प्रतिमा

यह एक बुद्ध प्रतिमा है जो भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य की राजधानी हैदराबाद में स्थित एकाश्म मूर्ति है। गौतम बुद्ध यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची एकाश्म प्रतिमा है। .

नई!!: थाईलैंड के महान बुद्ध और हैदराबाद की बुद्ध प्रतिमा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »