लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोबा झील

सूची तोबा झील

अंतरिक्ष से ली गई तोबा झील और उसमे स्थित समोसिर नामक द्वीप की फ़ोटो तोबा झील इण्डोनेशिया के द्वीप सुमात्रा के उत्तर-मध्य में स्थित एक झील और एक महाज्वालामुखी है। यह झील १०० कि॰मी॰ लम्बी और ३० कि॰मी॰ चौड़ी है और इसकी अधिकतम गहराई ५०० मीटर है। तोबा झील इण्डोनेशिया की सबसे बड़ी झील है और विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखीय झील भी है। ज्वालामुखीय झीलें वह झीलें होती हैं जो किसी जीवित या मृत ज्वालामुखी के मुंह में पानी भर जाने से बन जाती हैं। यह माना जाता है कि आज से क़रीब ६९,००० से लेकर ७७,००० साल पहले इस ज्वालामुखी में विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखीय विस्फोट हुआ। यह अनुमान लगाया जाता है के इस विस्फोट के कारण विश्व में उस समय मौजूद अधिकतर मनुष्य मारे गए थे और मनुष्यजाति हमेशा के लिए नष्ट होने के बहुत क़रीब आ पहुंची थी। हिंद उपमहाद्वीप के पूरे क्षेत्र को इस विस्फोट से अत्यंत हानि हुई जिसमे इस क्षेत्र के सारे जंगल नष्ट हो गये। इस पूरे इलाक़े पर राख की मोटी परत फैल गयी जो आज भी सारे भारत और पाकिस्तान में ज़मीन के नीचे पायी जाती है। तोबा झील के किनारे बताक लोग रहते हैं जो मलय लोगों से नृजातीय रूप से अलग हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिये मेदान सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है और सियांतर सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन। .

5 संबंधों: बतक लोग, समोसिर, ज्वालामुखी, ज्वालामुखीय झील, उत्तर सुमात्रा

बतक लोग

बताक लोग इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा प्रांत में रहने वाले कई जातियों को सामुहिक रूप से कहा जाता है। इसका निवास कोई २५०० सालों से यहाँ माना जाता है। तेरहवीं सदी के अंत में मार्को पोलो ने जिन नरभक्षी जातियों का वर्णन पूर्वी एशिया के द्वीपों पर किया था उनको आज बतक समझा जाता है। आज संभवतः कोई भी बतक जाति नरभक्षी नहीं है, लेकिन उनकी परंपरा में वे मानते हैं कि पहले वे मनुष्यों को भी खाते थे। बतक लोग अपने को बतक नहीं कहते थे, लेकिन यूरोपयनों ने उनका ये सम्मिलित नाम रखा। पहले मलाया से आए हुए लोग किसी भी ग़ैर मुस्लिम को बतक कहते थे, लेकिन इनमें कई जातियाँ हैं - कारो, तोबा, सिमालुङु, पाक पाक, मंदैलिङ और अङकोला। इन पाँचों को मार्गा कहते हैं - ये इस समुदाय में एक सांस्कृतिक महत्व की चीजें हैं। .

नई!!: तोबा झील और बतक लोग · और देखें »

समोसिर

समोसिर उत्तरी सुमात्रा में स्थित बृहत तोबा झील के अंदर स्थित द्वीप है। यह झील के लगभग बीच में बना बड़ा द्वीप है जो आकार में सिंगापुर के इतना बड़ा है (७०० वर्ग किमी)। इसके चारो ओर झील का पानी कोई ४०० मीटर गहरा है। यहाँ बताक जनजाति रहती है। द्वीप पर पर्यटन का विकास हुआ है और तट पर कई कॉटेज हैं, वैसे द्वीप का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है। श्रेणी: सुमात्रा द्वीप Category:इंडोनेशिया का भूगोल.

नई!!: तोबा झील और समोसिर · और देखें »

ज्वालामुखी

तवुर्वुर का एक सक्रिय ज्वालामुखी फटते हुए, राबाउल, पापुआ न्यू गिनिया ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है। ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है। भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है। .

नई!!: तोबा झील और ज्वालामुखी · और देखें »

ज्वालामुखीय झील

क्रेटर लेक अमेरिका में स्थित एक ज्वालामुखीय झील है। यह उसका अंतरिक्ष से देखा गया एक दृश्य है। ज्वालामुखीय झील ऐसी झील को कहा जाता है जो किसी ज्वालामुखी के मुख में पानी भर जाने से बन जाती हो। ज्वालामुखीय झीलें जीवित या मृत ज्वालामुखी दोनों में बन सकती हैं। आम तौर से इनमे पानी वर्षा या हिमपात से भर जाता है। यदि किसी जीवित ज्वालामुखी में झील बनी हो और वह ज्वालामुखी फटना शुरू हो जाये, तो ऐसी झीलें तेज़ी से उबल कर ख़ाली हो जातीं हैं। इण्डोनेशिया में स्थित तोबा झील विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखीय झील है। .

नई!!: तोबा झील और ज्वालामुखीय झील · और देखें »

उत्तर सुमात्रा

उत्तर सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है। प्रान्त के लगभग ४०% लोग बतक समुदाय से हैं। .

नई!!: तोबा झील और उत्तर सुमात्रा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तोबा, तोबा ज्वालामुखी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »