लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तिनसुकिया

सूची तिनसुकिया

तिनसुकिया भारत के असम प्रदेश का एक छोटा सा शहर, तिनसुकिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा नगर निगम बोर्ड है। यह असम राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यह असम कि राजधानी गुवाहाटी से 486 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 84 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के व्यापारिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इस नगर में असमिया और अन्य भाषाई विशेषकर हिंदीभाषी, बंगाली, नेपाली और सिख लोग रहते हैं। कई नए मॉल और भवनों के निर्माण के साथ शहर एक आधुनिक शहर का रूप लेता जा रहा है। तिनसुकिया एक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है जहाँ कृषि उत्पादों जैसे चाय, संतरे, अदरक और धान के भारी पैदावार के साथ साथ अनेक उद्यम भी प्रतिष्ठित हैं। तिनसुकिया में असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और यह जिले को देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ता है। .

14 संबंधों: चबुआ, एविएशन रिसर्च सेंटर, डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, तिनसुकिया जिला, दुलियाजान, न्यू तिनसुकिया जंक्शन रेलवे स्टेशन, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, भारत के शहरों की सूची, राष्ट्रीय राजमार्ग ३७, जिन्गपो लोग, विवेकानन्द केन्द्र, अनूप चेतिया, असम के जिले, २ दिसंबर असम रेल धमाका

चबुआ

चबुआ अथवा चबुवा, भारत के असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाला एक नगर और नगर समिति है.

नई!!: तिनसुकिया और चबुआ · और देखें »

एविएशन रिसर्च सेंटर

एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC अथवा एआरसी) भारत की कैबिनेट सचिवालय (विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए) के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का एक भाग है। एआरसी के प्रथम मुखिया आर॰एन॰ काव थे। काव रॉ के संस्थापक प्रमुख भी थे। वर्ष दर वर्ष एआरसी ने अपना विकास जारी रखते हुये विभिन्न उड़ान भरी। .

नई!!: तिनसुकिया और एविएशन रिसर्च सेंटर · और देखें »

डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान भारत में असम राज्य के पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट में स्थित जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है। मुख्यतः नमीदार मिश्रित अर्ध-सदाबहार वन, नमीदार मिश्रित पतझड़ीय वन तथा घास के मैदानों का यह क्षेत्र असम के तिनसुकिया ज़िले में स्थित है। डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान विश्व के १९ जैव विविध हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में से एक है। ब्रह्मपुत्र के गोद में स्थित डिब्रू-सैखोवा दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों और जैविक विषमताओं को समेटे हुए हैं। यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और विविध वन्य-जीवन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। विश्व के अनेक देशों से पर्यटक और विज्ञानी यहाँ घुमने और अध्ययन के लिए आते हैं। जंगली घोड़ा और वुड डक इस पार्क के मुख्य आकर्षण है। बारहमासी बड़ी नदियाँ और अत्यधिक वर्षा यहाँ के वनस्पति को सदाबहार और चमकीला बनाये रखता है और वन्य जीवन भी लाभान्वित होता है। .

नई!!: तिनसुकिया और डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

तिनसुकिया जिला

तिनसुखकिया जिला भारतीय राज्य असम के २७ जिलों में से एक है। जिले का मुख्यालय तिनसुकिया में स्थित है। तिनसुकिया का क्षेत्रफल है जो लगभग दक्षिण जॉर्जिया के बराबर है। .

नई!!: तिनसुकिया और तिनसुकिया जिला · और देखें »

दुलियाजान

दुलियाजान (असमिया:দুলীয়াজান) भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम के सुदूर पूर्व में बसा एक औद्योगिक नगरी है.

नई!!: तिनसुकिया और दुलियाजान · और देखें »

न्यू तिनसुकिया जंक्शन रेलवे स्टेशन

न्यू तिनसुकिया जंक्शन रेलवे स्टेशन तिनसुकिया शहर का रेलवे स्टेशन है। श्रेणी:असम के रेलवे स्टेशन.

नई!!: तिनसुकिया और न्यू तिनसुकिया जंक्शन रेलवे स्टेशन · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: तिनसुकिया और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: तिनसुकिया और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ भारत में एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो असम और अरुणाचल प्रदेश में है। यह किसी रीढ़ की हड्डी की तरह असम के पश्चिमी छोर को पूर्व के अंतिम छोर से जोडती है। यह असम के अनेक शहरों से होकर गुजरती है। .

नई!!: तिनसुकिया और राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ · और देखें »

जिन्गपो लोग

जिन्गपो (बर्मी: ကချင်လူမျိုး) या सिन्गफो या कचिन बर्मा के उत्तर में कचिन राज्य और भारत व चीन के पड़ोसी क्षेत्रों में रहने वाला एक समुदाय है। भारत में वे अरुणाचल प्रदेश और असम के तिनसुकिया ज़िले में रहते हैं और चीन में युन्नान प्रान्त में बसते हैं। .

नई!!: तिनसुकिया और जिन्गपो लोग · और देखें »

विवेकानन्द केन्द्र

विवेकानन्द केंद्र, स्वामी विवेकानन्द के सिद्धान्तों को प्रसारित करने के उद्देश्य से स्थापित एक हिन्दू आध्यात्मिक संस्था है। महान विचारक स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर संगठन की स्थापना की गयी। सन १९७२ में एकनाथ जी रानाडे ने इसकी स्थापना की। केन्द्र मानता है कि ईश्वर प्रत्येक मनुष्य में है और उसे जगाकर देश निर्माण में उपयोग किया जा सकता है। .

नई!!: तिनसुकिया और विवेकानन्द केन्द्र · और देखें »

अनूप चेतिया

अनूप चेतिया भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए, असम में सक्रीय चरमपंथी संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रमुख नेता हैं। .

नई!!: तिनसुकिया और अनूप चेतिया · और देखें »

असम के जिले

असम के जिले भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में २७ जिले (मानचित्र में २३ प्रदर्शित) हैं। .

नई!!: तिनसुकिया और असम के जिले · और देखें »

२ दिसंबर असम रेल धमाका

असम में 2 दिसम्बर, २००८, मंगलवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर गुवाहाटी से तिनसुकिया जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके में तीन लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। दीफू स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुए इस हादसे के बाद स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। स्टेशन पर ट्रेन खाली कराकर उसकी तलाशी ली जा रही है। धमाका सुबह 8.10 बजे हुआ है। दिफू एक संवेदनशील इलाका है। दीफू एसपी ने बताया कि यह धमाका आतंकियों ने टाइमर लगाकर किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 3 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। आशंका जताई जा रहीं है कि यह धमाका के एल एन एफ आतंकियों ने किया है। दिफू रेलवे स्टेशन के आगे दकमोका नामक जगह पर दो जिंदा बम मिले। ये बम रेलवे ट्रेक पर ही रखा था। .

नई!!: तिनसुकिया और २ दिसंबर असम रेल धमाका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »