लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तहरीर चौक

सूची तहरीर चौक

तहरीर चौक (ميدان التحرير,, Liberation Square., मुक्ति/आज़ाद चौक. जो की लिबरेशन स्क़्वाएर (बलिदानी चौराहा) के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित शहर का एक बहुत बड़ा चौराहा है। यह काहिरा में राजनीतिक प्रदर्शनों व क्राँतियों का मुख्य केन्द्र है। यहीं पर २०११ में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ विद्रोह व उनका सत्ता से निर्वासन, और मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ हुआ। यह चौराहा इन क्रान्तियों का प्रमुख केन्द्र व गवाह रहा। .

5 संबंधों: तलात हर्ब मार्ग, मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३, मोगम्मा, काहिरा नगर क्षेत्र, कॉसर एल्नील मार्ग

तलात हर्ब मार्ग

तलात हर्ब मार्ग (طلعت حرب) काहिरा नगर क्षेत्र, मिस्र, में एक एतिहासिक सड़क है जो तहरीर चौक को तलात हर्ब चौराहे से जोडती है। .

नई!!: तहरीर चौक और तलात हर्ब मार्ग · और देखें »

मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३

पिछले दिनों ३० जून से आरम्भ हुये मिस्र के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपस्थ कर दिया है। जनरल अल-सीसी के अनुसार देश के राष्ट्रपति की शक्तियां अब मुख्य न्यायाधीश के पास होंगी। इससे पूर्व सेना ने राष्ट्रपति को जनता की मांगे मानने के लिए २४ घण्टे का समय दिया था। 3 जुलाई 2013 को शाम 5:00 बजे यह समय सीमा समाप्त हो गयी थी। इस तख्तापलट के साथ ही मिस्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गये हैं। इससे पहले मिस्त्र में हुई क्रांति ने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़ने को मजबूर कर दिया था। गौरतलब है कि मूर्सी मिस्र के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पहले राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: तहरीर चौक और मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ · और देखें »

मोगम्मा

मोगम्मा (Arabic: مجمع التحرير, जिसे मुगम्मा भी कहा जाता है) काहिरा मिस्र में स्थित एक सरकारी भवन है। यह तहरीर चौक बनाने के लिये बनाई गयी ढेर सारी परियोजनओं का एक हिस्सा है। यहाँ पहले ब्रितानी सेना के बैरक़ हुआ करते थे। १९४५ में अंग्रेजों के जाने के बाद जब राजा फ़ारूख ने इन बैरकों को नष्ट करने का आदेश दिया तब नया शहर और क्षेत्र बनाने के लिये कई सारी परियोजनाओं के प्रस्ताव मंगाए गये। १९४५ के इन्हीं परियोजनाओं में से एक केन्द्रीकृत, सर्व शक्ति संपन्न प्रशासकीय भवन बनाने का विचार था। इसका निर्माण १९४६ में शुरु हुआ और १९४९ में यह बन कर तैयार हो गया। भवन की स्थापत्य शैली १९४० के आधुनिकता दर्शाती हैं इस प्रकार के सरकारी भवन न्यूयॉर्क, बुफैलो, पेरिस में पाये जाते हैं। यह भवन सोवियत संघ से प्रभावित नहीं है जैसा की अधिकतर लोग समझते हैं। साथ ही यह भवन मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासीर के द्वारा नहीं बनवाई गयी थी। क्यूंकि नासीर भवन के बनने के कई सालों बाद नवंबर १९५४ तक मिस्र के नेता नहीं बने थे। मोगम्मा काहिरा नगर क्षेत्र में तहरीर चौक के दक्षिण में स्थित है जो कि उस समय नया नया बना था। .

नई!!: तहरीर चौक और मोगम्मा · और देखें »

काहिरा नगर क्षेत्र

काहिरा नगर क्षेत्र या डाउनटाउन कायरो (وسط البلد) काहिरा, मिस्र में स्थित है। यह शहर का मुख्य व्यापारिक क्षेत्र व ज़िला है। .

नई!!: तहरीर चौक और काहिरा नगर क्षेत्र · और देखें »

कॉसर एल्नील मार्ग

क़ॉसर एल्नील मार्ग, जिसे क़ॉसर अल-नील भी लिखा जाता है, मिस्र की राजधानी काहिरा के काहिरा नगर क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध मार्ग व पर्यटन स्थल है। क़ॉसर एल्नील मार्ग काहिरा शहर क्षेत्र का एक बहुत बड़ा मार्ग है। यहाँ पर बहुत सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान, व्यवसाय, होटल, रेस्तरां व लगातार चलने वाला रात में मनोरंजन (nightlife) उपलब्ध हैं। यहाँ पर अतीत के नगर नियोजन द्वारा निर्मित स्मारक, भवन और वास्तुकला १९वीं सदी के यूरोप की विख्यात ललित कला बोज़ोर कला व मिस्र की वास्तुकला - इस्लामी वास्तुकला — मूरिश वास्तुकला का पुनर्जागरण जैसी विभिन्न कलाओं की याद दिलाता है। मार्ग और उसके नए भवनों की बनावट एक नए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहरी जनपद बनाने की कवायद का हिस्सा है जिसका उद्देस्य तमाम नई विदेशी उपक्रमों को मिस्र की समृद्ध एतिहासिक इस्लामी धरोहर से जोड़ना है। .

नई!!: तहरीर चौक और कॉसर एल्नील मार्ग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »