लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तनीन्थार्यी मण्डल

सूची तनीन्थार्यी मण्डल

तनीन्थार्यी मण्डल (बर्मी: တနင်္သာရီတိုင်းဒေသကြီး) बर्मा का दक्षिणतम प्रशासनिक मण्डल है। यह पूर्व में थाईलैण्ड और पश्चिम में अंडमान सागर से सीमाएँ रखता है और लम्बे व पतले क्रा भूडमरुमध्य पर स्थित है। .

9 संबंधों: चुमफोन प्रान्त, डवे, तेनासेरिम पहाड़ियाँ, प्रचुअप खीरी खन प्रान्त, बर्मा के प्रशासनिक विभाग, म्यान्मार, रनोंग प्रान्त, रात्चाबुरी प्रान्त, क्रा थलसंधि

चुमफोन प्रान्त

चुमफोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ सटी हुई है। दोनों देश की यहाँ की सीमा पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ एक प्राकृतिक सरहद के रूप में विस्तृत हैं। यह पूर्वी दिशा में थाईलैण्ड की खाड़ी के साथ तटवर्ती है। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और चुमफोन प्रान्त · और देखें »

डवे

डवे (बर्मी: ထားဝယ်မြို့) बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल की राजधानी है। यह डवे नदी के किनारे अंडमान सागर पर स्थित एक बंदरगाह शहर है। डवे क्षेत्र अपने काजू और सुपारी उत्पादन के लिये जाना जाता है, जो बड़ी मात्रा में चीन, भारत और थाईलैण्ड निर्यात होते हैं। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और डवे · और देखें »

तेनासेरिम पहाड़ियाँ

तेनासेरिम पहाड़ियाँ बर्मा, थाईलैण्ड व मलेशिया में उत्तर-दक्षिण दिशा में लगभग १७०० किमी तक चलने वाली एक पर्वतमाला है। हालांकि इनकी ऊँचाई अधिक नहीं है, फिर भी यह अपने मध्य और उत्तरी भाग में बर्मा और थाईलैण्ड के बीच में एक प्राकृतिक सीमा बनाती हैं। इनका नाम बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के नाम के एक परिवर्तित रूप पर पड़ा है। अपने दक्षिणी भाग में यह क्रा थलसंधि में से निकलती हुई सिंगापुर के पास तक पहुँच जाती है। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और तेनासेरिम पहाड़ियाँ · और देखें »

प्रचुअप खीरी खन प्रान्त

प्रचुअप खीरी खन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में क्रा थलसंधि पर स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ सटी हुई है। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और प्रचुअप खीरी खन प्रान्त · और देखें »

बर्मा के प्रशासनिक विभाग

बर्मा, जो म्यान्मार भी कहलाता है, २१ प्रशासनिक इकाईयों में बंटा हुआ है, जो इस प्रकार हैं: .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और बर्मा के प्रशासनिक विभाग · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और म्यान्मार · और देखें »

रनोंग प्रान्त

रनोंग थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि के मध्य भाग में स्थित है। इसकी पूर्वी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ लगती है और दक्षिणपूर्व में यह अण्डमान सागर के साथ तटवर्ती है। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और रनोंग प्रान्त · और देखें »

रात्चाबुरी प्रान्त

रात्चाबुरी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ सटी हुई है। दोनों देश की यहाँ की सीमा पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ एक प्राकृतिक सरहद के रूप में विस्तृत हैं। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और रात्चाबुरी प्रान्त · और देखें »

क्रा थलसंधि

क्रा थलसंधि (थाई:คอคอดกระ, अंग्रेज़ी: Kra Isthmus) दक्षिणपूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप का सबसे कम चौड़ाई वाला भाग है। इसके पूर्व ओर थाईलैण्ड की खाड़ी है जबकि पश्चिमी तरफ़ अंडमान सागर है। इस थलसंधि का पूर्वी भाग थाईलैण्ड में आता है और पश्चिमी भाग बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल का हिस्सा है। अपने सबसे तंग बिन्दु पर क्रा थलसन्धि की चौड़ाई केवल ४४ किमी है। यदि यहाँ खोदने से एक जलमार्ग थाईलैण्ड की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ दे तो पूर्वी एशिया से पश्चिमी एशिया के जल यातायात को नीचे से मलक्का जलसन्धि से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेकिन यह करना कठिन है क्योंकि क्रा थलसंधि पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ नामक एक पहाड़ी शृंखला खड़ी हुई है। .

नई!!: तनीन्थार्यी मण्डल और क्रा थलसंधि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तनीन्थाराई मण्डल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »