लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तनिष्क बागची

सूची तनिष्क बागची

तनिष्क बागची एक भारतीय संगीतकार हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत बनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में २०१५ में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के गीत "बन्नो" से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्मों के लिए संगीत रचना करने से पहले, उन्होंने टीवी धारावाहिकों के लिए भी संगीत निर्माण किया है। .

4 संबंधों: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, बरेली की बर्फी, किस किसको प्यार करूँ, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: तनिष्क बागची और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

बरेली की बर्फी

बरेली की बर्फी २०१७ की एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सैनॉन और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी नितेश तिवारी और श्रेयस जैन ने लिखी है, और यह निकोलस बैरौ के फ्रेंच उपन्यास "द इंग्रेडिएंट्स ऑफ़ लव" पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी बरेली में रहने वाली बिट्टी (सैनॉन) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में लेखक प्रीतम विद्रोही (राव) की एक किताब पढ़ने के बाद बड़ा बदलाव आता है, और फिर विद्रोही से मिलने की कोशिश में उसकी मुलाकात पुस्तक के प्रकाशक चिराग दुबे (खुराना) से होती है, जो उस पुस्तक का वास्तविक लेखक है। बरेली की बर्फी १८ अगस्त २०१७ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई, विशेष रूप से राजकुमार राव के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली; लगभग २० करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फ़िल्म ने ५८.७५ करोड़ रुपये का व्यापार किया। फ़िल्म के संगीत को भी काफी पसन्द किया गया। इस फिल्म को ६३वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में आठ नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से राव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का और सीमा भार्गव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता भी था। .

नई!!: तनिष्क बागची और बरेली की बर्फी · और देखें »

किस किसको प्यार करूँ

किस किसको प्यार करूँ 2015 में एक भारतीय हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है। इसमें इंडियन टीवी स्टैंड अप कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा अपना फ़िल्म डेब्यूए किया। .

नई!!: तनिष्क बागची और किस किसको प्यार करूँ · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: तनिष्क बागची और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »