लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तंग घाटी

सूची तंग घाटी

अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित ग्लेन कैन्यन एक तंग घाटी है जिसे कॉलोरैडो नदी ने लाखों साल लगाकर तराशा है मोरक्को की तोद्रा वादी, जो तोद्रा नदी द्वारा काटी गयी तंग घाटी है तंग घाटी पहाड़ों या चट्टानों के बीच में स्थित ऐसी घाटी होती है जिसकी चौड़ाई आम घाटी की तुलना में कम हो और जिसकी दीवारों की ढलान भी साधारण घाटियों के मुक़ाबले में अधिक सीधी लगे (यानि धीमी ढलान की बजाए जल्दी ही गहरी होती जाए)। तंग घाटियाँ अक्सर तब बन जाती हैं जब कोई नदी सदियों तक चलती हुई किसी जगह पर धरती में एक घाटी काट दे। भारत में चम्बल नदी की घाटियाँ ऐसी ही तंग घाटियों की मिसालें हैं। .

26 संबंधों: चुय नदी, तोद्रा वादी, नमचा बरवा, नारीन, बाढ़ बेसाल्ट, मुज़ार्त नदी, यरलुंग त्संगपो नदी, यरलुंग त्संगपो महान घाटी, यूराल नदी, शिपकी ला, सुरख़ानदरिया प्रान्त, स्थलीय ग्रह, हुन्ज़ा नदी, हेलमंद नदी, ज़ंस्कार नदी, खम, ग्रैन्ड कैन्यन, इथाका घाटी (टॅथिस), करामोअन प्रायद्वीप, कारास प्रदेश, किशनगंगा नदी, कंगन (कश्मीर), कुनर प्रान्त, अतलास पर्वत, अलमाती प्रांत, अकोंकागुआ

चुय नदी

तोकमोक शहर के पास चुय नदी का एक नज़ारा चुय नदी (किरगिज़: Чүй, काज़ाख़​: Шу, अंग्रेज़ी: Chuy) उत्तरी किरगिज़स्तान और दक्षिणी काज़ाख़​स्तान में बहने वाली १,०६७ किमी (६६३ मील) लम्बी एक नदी है। यह किरगिज़स्तान की सबसे लम्बी नदियों में से एक है। किरगिज़स्तान के उत्तरतम प्रांत, चुय ओब्लास्त, का नाम इसी नदी पर रखा गया है। किरगिज़स्तान की राजधानी बिश्केक इसी नदी की एक उपनदी के किनारे बसी हुई है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, pp.

नई!!: तंग घाटी और चुय नदी · और देखें »

तोद्रा वादी

मोरक्को की तोद्रा वादी, जो तोद्रा नदी द्वारा काटी गयी तंग घाटी है तोद्रा वादी (अरबी) उत्तरी अफ़्रीका के मोरक्को देश में एटलस पर्वत शृंखला में तोद्रा नदी द्वारा काटी गई एक तंग घाटी है। यह तोद्रा नदी ने इन पहाड़ों में अपने अंतिम 40 किमी में काटी है, जिसके बिलकुल आख़िर के 600 मीटर देखने के क़ाबिल हैं क्योंकि यहाँ पर जगह-जगह पर घाटी की चौड़ाई सिमट कर 10 मीटर तक हो जाती है, जिसके दोनों तरफ 160 मीटर (525 फ़ुट) ऊंची की दीवार जैसी पत्थरीली चट्टानें हैं। युगों के साथ-साथ तोद्रा का बहाव बहुत कम हो गया है और अब अधिकतर उसका प्रवाह नाम-मात्र ही होता है, जो ऊपर पहाड़ों की पिघलती बर्फ़ से आता है। यहाँ के स्थानीय लोग अक्सर अपने गधों और ऊँटों के साथ देखे जा सकते हैं। किसी ज़माने में इस तंग घाटी तक पहुंचना भी मुश्किल होता था, लेकिन अब यहाँ तक एक पक्की सड़क बन गयी है और पर्यटकों के लिए तोद्रा वादी की शुरुआत के पास कुछ रहने के छोटे होटल भी बने हुए हैं। .

नई!!: तंग घाटी और तोद्रा वादी · और देखें »

नमचा बरवा

नमचा बरवा (तिब्बती: གནམས་ལྕགས་འབར་བ།, अंग्रेज़ी: Namcha Barwa) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत है। ७,७८२ मीटर (२५,५३१ फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ हिमालय के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित है और विश्व का २८वाँ सबसे लम्बा पहाड़ है। यह हिमालय की नमचा बरवा हिमाल नामक पर्वतीय उपशृंखला का सदस्य माना जाता है। यरलुंग त्संगपो नदी (जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है) इस पहाड़ तक तो पूर्व की ओर चलती है लेकिन फिर इसके इर्द-गिर्द मुड़कर दक्षिण का रुख़ करती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की तरफ़ निकल जाती है। पर्वत के आसपास इस नदी से बनने वाली तंग घाटी बहुत ही विशाल है और यरलुंग त्संगपो महान घाटी के नाम से प्रसिद्ध है। घाटी के पार ग्याला पेरी पर्वत खड़ा है। .

नई!!: तंग घाटी और नमचा बरवा · और देखें »

नारीन

नारीन बाज़ार नारीन(किरगिज़: Нарын, अंग्रेज़ी: Naryn) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक शहर है और उस राष्ट्र के नारीन प्रांत की राजधानी भी है। यह नारीन नदी के किनारे बसा हुआ है जो प्रसिद्ध सिर दरिया की एक प्रमुख उपनदी है और शहर से गुज़रते हुए एक आकर्षक तंग घाटी बनाती है। इस शहर में दो क्षेत्रीय संग्रहालय, एक आकर्षक मस्जिद, एक 'हाकिमयत' नामक सरकारी कार्यालय और कुछ यात्रियों के ठहरने के होटल हैं लेकिन इनके अलावा यह एक छोटा सा शहर है।, Bradley Mayhew, pp.

नई!!: तंग घाटी और नारीन · और देखें »

बाढ़ बेसाल्ट

बाढ़ बेसाल्ट (flood basalt) ऐसे भयानक ज्वालामुखीय विस्फोट या विस्फोटों की शृंखला का नतीजा होता है जो किसी समुद्री फ़र्श या घरती के विस्तृत क्षेत्र पर बेसाल्ट लावा फैला दे, यानि वहाँ लावा की बाढ़ फैलाकर उसे जमने पर बेसाल्ट की चट्टानों से ढक दे। बहुत ही बड़े बाढ़ बेसाल्ट के प्रदेशों को उद्भेदन (ट्रैप) कहा जाता है, जिसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण भारत का दक्कन उद्भेदन है। पृथ्वी के पिछले २५ करोड़ वर्षों के इतिहास में बाढ़ बेसाल्ट की ग्यारह घटनाएँ रहीं हैं, जिन्होंने विश्व में कई पठार और पर्वतमालाएँ निर्मित की हैं। हमारे ग्रह के इतिहास की पाँच महाविलुप्ति घटनाओं के पीछे भी एसी बाढ़ बेसाल्ट घटनाओं के होने का सन्देह है और सम्भव है कि पृथ्वी पर क्षुद्रग्रह प्रहार से भी बाढ़ बेसाल्ट घटनाएँ बीत सकती हैं। .

नई!!: तंग घाटी और बाढ़ बेसाल्ट · और देखें »

मुज़ार्त नदी

तारिम नदी के जलसम्भर क्षेत्र के इस नक़्शे में मुज़ार्त / मुज़ात नदी का मार्ग भी देखा जा सकता है मुज़ार्त नदी (उईग़ुर:, मुज़ार्त दरियासी; अंग्रेज़ी: Muzart River; चीनी: 木扎尔特河), जिसे कभी-कभी मुज़ात नदी भी कहते हैं, जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के आक़्सू विभाग में बहने वाली एक नदी का नाम है। यह तारिम नदी की एक उपनदी है और उसमें बाई तरफ़ से विलय होती है। २०वीं सदी की शुरुआत के कुछ स्रोतों में इसका नाम शाह यार दरिया भी मिलता है। .

नई!!: तंग घाटी और मुज़ार्त नदी · और देखें »

यरलुंग त्संगपो नदी

यरलुंग त्संगपो तिब्बत के पश्चिमी भाग में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील से दक्षिणपूर्व में स्थित तमलुंग त्सो (झील) से उत्पन्न होने वाली एक नदी है। यह दक्षिण तिब्बत घाटी और यरलुंग त्संगपो महान घाटी बनाती हुई दक्षिण की ओर रुख़ कर के भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाती है जहाँ इसे सियांग नदी के नाम से जाना जाता है। यही नदी आगे चलकर और चौड़ी हो जाती है और भारत की प्रसिद्ध ब्रह्मपुत्र नदी बनती है। तिब्बत में इसके द्वारा बनाई गई यरलुंग त्संगपो महान घाटी विश्व की सबसे गहरी और सबसे बड़ी तंग घाटी कहलाती है। प्राचीन तिब्बत की संस्कृति के कई महत्वपूर्ण केन्द्र इसी नदी के किनारे बसे हुए थे।, Robert Kelly, John Vincent Bellezza, pp.

नई!!: तंग घाटी और यरलुंग त्संगपो नदी · और देखें »

यरलुंग त्संगपो महान घाटी

यरलुंग त्संगपो महान घाटी (Yarlung Tsangpo Grand Canyon), जिसे त्संगपो तंग घाटी (Tsangpo Canyon या Tsangpo Gorge) भी कहते हैं, दक्षिणी तिब्बत में यरलुंग त्संगपो नदी (जो भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाती है) द्वारा बनाई गई एक बहुत ही बड़ी तंग घाटी है। कुछ स्रोतों के अनुसार यह दुनिया की सबसे गहरी तंग घाटी है और, अमेरिका के ग्रैन्ड कैन्यन से ज़रा लम्बी होने से, विश्व की सबसे बड़ी तंग घाटियों में से एक भी है। ब्रह्मपुत्र (उर्फ़ यरलुंग त्संगपो) नदी पश्चिमी तिब्बत में कैलाश पर्वत के पास शुरु होकर १,७०० किमी पूर्व को दौड़ती है और दक्षिणपूर्वी तिब्बत में पेई गाँव के पास पहुँच कर इस गहरी यरलुंग त्संगपो महान घाटी में प्रवेश करती है जो नमचा बरवा पर्वत के इर्द-गिर्द एक खाई की तरह मुड़ी हुई है और जिसके बाद ब्रह्मपुत्र दक्षिण की तरफ़ भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की ओर निकल पड़ती है। कुल मिलाकर यरलुंग त्संगपो महान घाटी १५० किमी लम्बी है। पेई गाँव में घाटी की शुरुआत पर नदी २,९०० मीटर की ऊँचाई पर है जो ऊपरी घाटी के अंत तक १,५०० मीटर तक गिर चुकी होती है। ऊपरी घाटी के अंत में पो त्संगपो नदी यरलुंग त्संगपो से आ मिलती है। इस से आगे निचली घाटी में नदी १,५०० मीटर के स्तर से भारत की सरहद तक पहुँचते हुए ६६० मीटर तक गिर जाती है। .

नई!!: तंग घाटी और यरलुंग त्संगपो महान घाटी · और देखें »

यूराल नदी

विमान से ली गई काज़ाख़स्तान में यूराल नदी की एक तस्वीर कैस्पियन सागर में यूराल नदी की विचित्र ऊँगली-जैसी डेल्टा (नदीमुख) यूराल नदी (अंग्रेज़ी: Ural), उराल नदी (रूसी: Урал) या झ़ायक नदी (रूसी: Жайық) रूस और काज़ाख़स्तान से बहने वाली एक नदी है। यह यूराल पहाड़ों के दक्षिणी भाग में उत्पन्न होती है और १,५११ किमी के लम्बे सफ़र के बाद कैस्पियन सागर में मिल जाती है। वोल्गा नदी और डैन्यूब नदी के बाद यह यूरोप की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। कैस्पियन सागर के लिए यह वोल्गा नदी के बाद दूसरा सबसे मुख्य जलस्रोत है। .

नई!!: तंग घाटी और यूराल नदी · और देखें »

शिपकी ला

शिपकी ला या शिपकी दर्रा हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। यह भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले को तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले से जोड़ता है। सतलुज नदी इस दर्रे के पास ही एक तंग घाटी से गुज़रकर तिब्बत से भारत में दाख़िल होती है।, Ramesh Chandra Bisht, pp.

नई!!: तंग घाटी और शिपकी ला · और देखें »

सुरख़ानदरिया प्रान्त

बोयसुन शहर में सुरख़ानदरिया प्रान्त (उज़बेक: Сурхондарё вилояти, सुरख़ोनदरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: Surxondaryo Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,१०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १९,२५,१०० थी। इस सूबे के क़रीब ८०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। सुरख़ानदरिया प्रान्त की राजधानी तिरमिज़ शहर है जिसमें आमू दरिया पर एक बंदरगाह भी बनी हुई है जो की मध्य एशिया की इकलौती नदी-बंदरगाह है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: तंग घाटी और सुरख़ानदरिया प्रान्त · और देखें »

स्थलीय ग्रह

सीरीस (बौना ग्रह)। स्थलीय ग्रह या चट्टानी ग्रह मुख्य रूप से सिलिकेट शैल अथवा धातुओ से बना हुआ ग्रह होता है। हमारे सौर मण्डल में स्थलीय ग्रह, सूर्य के सबसे निकटतम, आंतरिक ग्रह है। स्थलीय ग्रह अपनी ठोस सतह की वजह से गैस दानवों से काफी अलग होते हैं, जो कि मुख्यतः हाइड्रोजन, हीलियम और विभिन्न प्रावस्थाओ में मौजूद पानी के मिश्रण से बने होते हैं। .

नई!!: तंग घाटी और स्थलीय ग्रह · और देखें »

हुन्ज़ा नदी

हुन्ज़ा नदी या दरया-ए-हुन्ज़ा (Hunza river) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले का अहम दरिया है। बहुत ज़्यादा मिट्टी और चट्टानी ज़र्रों की आमेज़िश की वजह से ये बहुत गदला है। यह नदी किलिक नाले और ख़ुंजराब नाले नामक दो झरनों के संगम से बनती है और इसमें कई हिमानियाँ (ग्लेशियर) जल देती हैं। आगे इसी में नलतर नाला और गिलगित नदी मिलते हैं। अंत में यह सिन्धु नदी में मिल जाता है। ऐतिहासिक रेशम मार्ग इस दरिया के साथ चलता है। हुन्ज़ा नदी काराकोरम पर्वतों में इतनी पैनी दिवारों वाली तंग घाटी काटकर निकलती है कि कुछ समीक्षकों ने कहा है कि 'लगता है कि चट्टानें चाकू से काटी गई हों'।, Soren Arutyunyan, Electa Napoli, 1994,...

नई!!: तंग घाटी और हुन्ज़ा नदी · और देखें »

हेलमंद नदी

हेलमंद नदी के मार्ग का मानचित्र अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में हेलमंद नदी एक तंग घाटी से गुज़रती हुई हेलमंद नदी पर लगा कजकी बाँध हेलमंद नदी (पश्तो: हीरमंद दरिया या हेलमंद दरिया) अफ़्गानिस्तान की सबसे लम्बी नदी है.

नई!!: तंग घाटी और हेलमंद नदी · और देखें »

ज़ंस्कार नदी

ज़ंस्कार नदी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है। .

नई!!: तंग घाटी और ज़ंस्कार नदी · और देखें »

खम

खम (तिब्बती: ཁམས, अंग्रेज़ी: Kham) तिब्बत के तीन पारम्परिक प्रान्तों में से एक है, जिन्हे तिब्बती भाषा में तिब्बत के तीन 'चोलका' कहा जाता है। अन्य दो प्रान्त अम्दो और इउ-त्संग हैं।, Ashild Kolas, Monika P Thowsen, pp.

नई!!: तंग घाटी और खम · और देखें »

ग्रैन्ड कैन्यन

ग्रैंड कैन्यन और निकटवर्ती क्षेत्रों का १९०८ का एक मानचित्र। ग्रैंड कैन्यन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी तंग घाटी है। यह घाटी अधिकांशत: ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से घिरी है जो अमेरिका के सबसे पहले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक था। भू-विशेषज्ञों के अनुसार कोलोरेडो नदी के बहाव से ग्रैंड कैन्यन घाटी कोई साठ लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी। यह घाटी ४४६ किलोमीटर लंबी और छह हजार फीट गहरी है। २७७ कि॰मी॰ लंबी इस घाटी विभिन्न स्थानों पर इसकी चौड़ाई ६.४ से २९ कि॰मी॰ तक है और गहरायी एक मील (१.८३ कि.मी.) तक है। लगभग २० करोड़ वर्ष पूर्व कोलोराडो नदी और उसकी सहायक नदियों ने इस क्षेत्र को परत दर पर्त काटा था और कोलोराडो पठार ऊपर उठता गया था, तब पृथ्वी का भूगर्भीय इतिहास प्रकट हुआ था। ग्रैण्ड कैन्यन पश्चिम में आरंभ हुयी और दूसरी पूर्व में भी साथ ही बनी। लगभग ६० लाख वर्ष पूर्व दोनो एक साथ मिल गयीं यह संगम उस स्थान पर हुआ था, जहां आज नदी पश्चिम को मुड़ती है। यह स्थान कैबब मेहराब कहलाता है। " लेख Grand Canyon Still Grand but Older प्रकाशित: ७ मार्च, २००८, शोधकर्ता: विक्टर पोल्याक, कैरल हिल येमाने एस्मोरोम, विज्ञान, खंड ३१९, पृ.१३७७-१३८० आधुनिक अमेरिकी राज्य के १७७९ में अस्तित्व में आने से पूर्व ग्रैंड कैन्यन घाटी में अमेरिकी इंडियंस रहते थे। इस घाटी की गुफाएं उनका घर थीं और वहां पर उनके कई धार्मिक पवित्र स्थान भी थे। इस स्थान पर पहुंचने वाले पहले यूरोपीय यात्री स्पेन के गार्सिया लोपेज दि गार्सेनाज थे जो यहां १५४० में पहुंचे थे। नए परीक्षणों के बाद भू-विशेषज्ञों का कहना है कि कोलोरेडो बेसिन एक करोड़ सत्तर लाख वर्ष पूर्व बना था। वर्ष २००८ में इस नई खोज को प्रकाशित किया गया था जो घाटी से मिले कैल्साइट की यूरेनियम जांच के बाद प्रकाश में आया था। हालांकि बाद में इस खोज पर बहुत विवाद भी हुआ था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट पिछली शताब्दी के आरंभ में ग्रैंड कैन्यन पार्क को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया था। आज यह कई प्राणियों को संरक्षण देता है। कोलोरेडो नदी में भी पर्यटक कई तरह के जल-क्रीड़ा (वाटर स्पोटर्स)का आनंद भी उठाते हैं। इस विशालकाय घाटी को देखने के लिए पर्यटकों को हवाई जहाज की सुविधा भी मिलती है। एक विशाल प्राकृतिक अजूबे के साथ ही ग्रैंड कैन्यन अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटक केंद्रों में से एक है। Image:GRANDVIEWREVB.jpg|ग्रैंडव्यू पाइंट से ग्रैंड कैन्यन का दृश्य File:Hazy_blue_hour_in_Grand_Canyon.JPG|ब्लू आवर, ग्रैंड कैन्यन .

नई!!: तंग घाटी और ग्रैन्ड कैन्यन · और देखें »

इथाका घाटी (टॅथिस)

कैसिनी अंतरिक्ष यान द्वारा लिया गया इथाका घाटी के दक्षिणी हिस्से का चित्र इथाका घाटी का एक काल्पनिक दृश्य इथाका घाटी हमारे सौर मंडल के छठे ग्रह शनि के उपग्रह टॅथिस पर स्थित एक खगोलवैज्ञानिकों में प्रसिद्ध तंग घाटी है। यह १०० किलोमीटर चौड़ी, ३ से ५ किमी गहरी और २,००० किमी लम्बी है और टॅथिस के पूरे व्यूह के तीन-चौथाई हिस्से तक चलती है। इसकी चौड़ाई जगह-जगह पर बदलती रहती है - कहीं तो यह सिर्फ़ चंद किलोमीटर ही चौड़ी है और कहीं पर १०० किमी तक चौड़ी है। वैज्ञानिक अनुमान लगते हैं के यह तंग घाटी टॅथिस पर पिछले ४ अरब वर्षों से मौजूद है। वह मानते हैं के टॅथिस पर बहुत सा पानी था जिसके ऊपर बर्फ की मोती परत थी। फिर यह अंदरूनी पानी धीरे-धीरे जमने लगा। पानी जब बर्फ़ बनता है तो उसका आकार फैलता है (यही वजह है के बर्फ़ में रखी पानी की बोतले फट जाती हैं)। जैसे-जैसे यह पानी जमा, उसके फैलने से ऊपर का बर्फीला खोल तंग पड़ गया और फट गया। यही दरार अब इथाका घाटी कहलाती है। .

नई!!: तंग घाटी और इथाका घाटी (टॅथिस) · और देखें »

करामोअन प्रायद्वीप

करामोअन प्रायद्वीप (Caramoan Peninsula) फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप पर बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र के कामारिनेस सूर प्रान्त में स्थित एक प्रायद्वीप है। यह एक संरक्षित क्षेत्र है जिसमें उबाड़-खाबड़ भूमि और तंग घाटियाँ हैं और जो अपने विविध पक्षी जीवन के लिए जाना जाता है। इसके कुछ भाग में सन् १९३८ में करामोअन राष्ट्रीय उद्यान (Caramoan National Park) स्थापित करा गया था। .

नई!!: तंग घाटी और करामोअन प्रायद्वीप · और देखें »

कारास प्रदेश

कारास (Karas Region) दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित नामीबिया देश के १३ प्रदेशों में से एक है। इसकी राजधानी कीटमैन्ज़वर्प (Keetmanshoop) है।, pp.

नई!!: तंग घाटी और कारास प्रदेश · और देखें »

किशनगंगा नदी

किशनगंगा नदी कश्मीर क्षेत्र की एक नदी है। इसका नाम पाकिस्तान में बदलकर नीलम नदी कर दिया गया है। .

नई!!: तंग घाटी और किशनगंगा नदी · और देखें »

कंगन (कश्मीर)

कंगन भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में १,८१० मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक शहर है। यह सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की तंग घाटी में ५० किमी तक नदी के दोनो तरफ़ फैला हुआ है और उस नदी की वादी में स्थित सबसे बड़ी बस्ती है।, Garry Weare, pp.

नई!!: तंग घाटी और कंगन (कश्मीर) · और देखें »

कुनर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का कुनर प्रान्त (लाल रंग में) कुनर या कुनड़ (पश्तो:, फ़ारसी:, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,३३९ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४.१ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी असदाबाद शहर है। इस प्रान्त में ज़्यादातर लोग पश्तो बोलने वाले पश्तून हैं। इसकी दक्षिणी और पूर्वी सीमा पाकिस्तान से लगती है। .

नई!!: तंग घाटी और कुनर प्रान्त · और देखें »

अतलास पर्वत

उत्तर अफ़्रीका में अतलास पर्वतों की स्थिति (लाल क्षेत्र) अतलास पर्वत या ऐटलस पर्वत (बर्बर: इदुरार न वतलास; अरबी:, जबाल अल-अतलास; अंग्रेजी: Atlas Mountains) पशिमोत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक २,५०० किमी लम्बी पर्वत शृंखला है। यह मोरक्को, अल्जीरिया और तूनीसीया के देशों से निकलती है और इसका सबसे ऊँचा पहाड़ दक्षिण-पश्चिमी मोरक्को में स्थित ४,१६७ मीटर (१३,६७१ फ़ुट) लम्बा तूबक़ाल (Toubkal) पर्वत है। अतलास पर्वतों की श्रेणियाँ भूमध्य सागर और अंध महासागर के साथ लगे तटीय क्षेत्र को सहारा रेगिस्तान से बांटती हैं। इस पर्वतीय इलाके में रहने वाले लोग मुख्य रूप से बर्बर जाति के हैं।, Susan Searight, Pelican Publishing, 1999, ISBN 978-1-56554-348-5,...

नई!!: तंग घाटी और अतलास पर्वत · और देखें »

अलमाती प्रांत

अलमाती प्रांत (कज़ाख़: Алматы облысы, अंग्रेज़ी: Almaty Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तालदीकोरग़ान नाम का शहर है। अलमाती प्रांत का क्षेत्र क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी अलमाती को घेरे हुए है। .

नई!!: तंग घाटी और अलमाती प्रांत · और देखें »

अकोंकागुआ

आकोंकागुआ या आकोंकाग्वा (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है, हालांकि एशिया के हिमालय इतने ऊँचे हैं कि आकोंकागुआ का स्थान केवल विश्व के ११०वें सबसे ऊँचे पर्वत पर आता है।, Michael Hurley, pp.

नई!!: तंग घाटी और अकोंकागुआ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तंग घाटियाँ, तंग घाटियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »