लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ड्रयु बैरीमोर

सूची ड्रयु बैरीमोर

ड्रयु ब्लीथ बैरीमोर (जन्म 22 फ़रवरी 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री, फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म निर्देशिका हैं। वे अमेरिकी कलाकार बैरीमोर परिवार की सबसे छोटी सदस्या और जॉन बैरीमोर की पोती हैं। सबसे पहले वे एक विज्ञापन में नज़र आईं, जब उनकी उम्र केवल ग्यारह महीने थी। बैरीमोर ने 1980 में आल्टर्ड स्टेट्स से फ़िल्मों की शुरूआत की। बाद में, उन्होंने ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेर्रेस्ट्रियल में अपनी ज़बरदस्त भूमिका निभाई। वे जल्द ही हॉलीवुड की सर्वाधिक जाने-माने बाल कलाकारों में से एक बन गईं, जहां मुख्य रूप से उन्होंने हास्य भूमिकाओं में ख़ुद को स्थापित किया। एक अशांत बचपन के बाद, जो ड्रग और शराब के दुरुपयोग और दो बार पुनर्वास के अनुभव से गुज़रा, बैरीमोर ने अपनी 1990 की आत्मकथा लिटल गर्ल लॉस्ट लिखी। उन्होंने कई फ़िल्मों के ज़रिए बाल कलाकार से वयस्क अभिनेत्री के रूप में सफलतापूर्वक परिवर्तन किया, जिनमें शामिल हैं पाईज़न आइवी बैड गर्ल्स बॉय्स ऑन द साइड, और एवरीवन सेज़ आई लव यू। इसके बाद, उन्होंने द वेडिंग सिंगर और लकी यू जैसी रोमांटिक हास्य फ़िल्मों से खुद को स्थापित किया। 1990 में, उन्होंने अपनी साझेदार नैन्सी जुवोनेन के साथ मिल कर फ्लॉवर फ़िल्म्स नामक निर्माण कंपनी की स्थापना की, जिनकी पहली फ़िल्म बैरीमोर अभिनीत 1999 की नेवर बीन किस्ड थी। फ़्लावर फ़िल्म्स ने बैरीमोर अभिनीत चार्लीज़ एन्जिल्स, 50 फ़र्स्ट डेट्स, और म्यूज़िक एंड लिरिक्स, साथ ही साथ पंथ फ़िल्म डॉनी डार्को का निर्माण किया। बैरीमोर की हाल की परियोजनाओं में शामिल हैं ही ईज़ नॉट देट इन्टू यू, बेवर्ली हिल्स चिहुआहुआ, और एवरीबडी इज़ फ़ाइन.

2 संबंधों: मोना घोष शेट्टी, जोजो (गायिका)

मोना घोष शेट्टी

मोना घोष शेट्टी (মনা ঘোষ শিল্পা) एक भारतीय आवाज डबिंग कलाकार, गायक और निर्देशक हैं। वह पूर्व आवाज डबिंग कलाकार लीला रॉय घोष की बेटी हैं जो अपने क्षेत्र में बहुत अनुभवी थीं। वह अंधेरी, मुंबई में स्थित साउंड एण्ड विजन इंडिया की अध्यक्ष हैं। इसके पहले लीला रॉय घोष इसकी संस्थापक और अध्यच्छ थीं जिनका २०१२ में निधन हो गया। तब से पहले वह संस्थापक थीं और मोना के साथ मिलकर अध्यक्ष के रूप में स्टूडियो चलाती थीं। वो हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू में बात कर सकती हैं। .

नई!!: ड्रयु बैरीमोर और मोना घोष शेट्टी · और देखें »

जोजो (गायिका)

जोजो नोएल ब्लैकडेन लेवे स्क (जन्म, 20 दिसम्बर 1990), जो अपने व्यसाय में जोजो के नाम से प्रसिद्द हैं, एक अमेरिकी पॉप/आर&बी गायक, गीतकार, नर्तक और अभिनेत्री हैं। टेलिविज़न कार्यक्रम, अमेरीकाज़ मोस्ट टैलेंटेड किड्ज, प्रतियोगता में भाग लेने के बाद, रिकार्ड निर्माता विन्सेंट हर्बर्ट का ध्यान उनकी ओर गया और उन्होंने उनसे ब्लैकग्राउंड रिकॉर्ड्स के लिए स्वर-परीक्षण देने को पूछा.

नई!!: ड्रयु बैरीमोर और जोजो (गायिका) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »