लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेरा सच्चा सौदा

सूची डेरा सच्चा सौदा

डेरा सच्चा सौदा आश्रमों की एक श्रृंखला है। संत मत का अनुसरण करने वाले इस आश्रम का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में बेगू मार्ग पर स्थित हैhttp://sirsa.nic.in/rp.aspx। इसकी स्थापना सन् १९४८ में एक संत शाह मस्ताना जी ने की थी। वर्तमान में इसके प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह का जनम १५ अगस्त १९६७ को माता नसीब कौर और पिता मघर सिंह के यहाँ गुरूसर मोदिया गांव में हुआ था। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई(केन्द्रीय अन्वेैषण ब्यूरो) अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सज़ा सुनाई है| .

5 संबंधों: एमएसजी: द मैसेंजर, रामचंद्र छत्रपति, हनीप्रीत इन्साँ, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ, 2017 हरियाणा दंगे

एमएसजी: द मैसेंजर

एमएसजी: द मैसेंजर (अन्य नाम एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ़ गोड) गुरमीत सिंह राम रहीम और जीतु अरोड़ा निर्देशित एक्शन फ़िल्म है। इसमें सभी करतब सिंह ने स्वयं किये हैं। फ़िल्म में युवाओं से सम्बंधित मुद्दों पर आधारित है, जैसे नशा, शराबीपन आदि। फ़िल्म में सात गीत हैं और उन्हें १३ फ़रवरी २०१५ को हिन्दी अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में जारी किया गया। फ़िल्म को समालोचकों से नकारात्मक समीक्षायें मिली। .

नई!!: डेरा सच्चा सौदा और एमएसजी: द मैसेंजर · और देखें »

रामचंद्र छत्रपति

रामचंद्र छत्रपति हरियाणा के सिरसा शहर से प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय सांध्य समाचारपत्र पूरा सच के प्रकाशक व संपादक थे। ३० मई २००२ में उन्होंने अपने समाचार पत्र में डेरा सच्चा सौदा में बाबा गुरमीत राम रहीम द्वारा साध्वियों के साथ तथाकथित रूप से हो रहे दुराचार की खबर छापी थी। १९ अक्तूबर २००२ में अज्ञात हमलावरों नें उन्हें गोली मार दी। २१ अक्तूबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। अगस्त २०१७ में अदालत द्वारा इसी मामले में डेरा प्रमुख को दोषी पाया गया व उन्हें २० साल कारावास की सज़ा हुई। .

नई!!: डेरा सच्चा सौदा और रामचंद्र छत्रपति · और देखें »

हनीप्रीत इन्साँ

हनीप्रीत इन्साँ (Honeypreet Insan) एक भारतीय अभिनेत्री एवं बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की तथाकथित दत्तक पुत्री हैं। इनका वास्तविक नाम प्रियंका तनेजा है.

नई!!: डेरा सच्चा सौदा और हनीप्रीत इन्साँ · और देखें »

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख थे। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना १९४८ में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी। गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इसके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य किये गए, नए नए प्रयोग किए गए, वहीं वे हमेशा विवादों में भी बने रहे। विवादों की परिणति 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई। इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रूपये जुर्माने की सजा हुई। .

नई!!: डेरा सच्चा सौदा और गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ · और देखें »

2017 हरियाणा दंगे

2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के पंचकुला में हिंसा शुरू हुई और बाद में उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में फैलने लगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजधानी नई दिल्ली शामिल है। इस उपद्रव के कारण कम से कम 31 लोग मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदेश सरकार निष्क्रिय साबित हुई .

नई!!: डेरा सच्चा सौदा और 2017 हरियाणा दंगे · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »