लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेनमार्क ओपेन

सूची डेनमार्क ओपेन

डेनमार्क ओपेन, जिसे पहले डैनिश ओपेन के नाम से भी जाना जाता था, एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जिसका आयोजन डैनमार्क्स बैडमिंटन फोर्बंड द्वारा डेनमार्क में होता है। .

5 संबंधों: लिन डान, ली झुइरुई, साइना नेहवाल, वांग झिन (बैडमिंटन), वांग यिहान

लिन डान

लिन डान (जन्म अक्टूबर 14, 1983 लोंग्यान, फुजिआन) चीन से एक पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, पांच बार के विश्व विजेता हैं, और पांच बार के ऑल इंग्लैंड विजेता हैं। कई लोगों द्वारा सर्वकालिक महान एकल बैडमिंटन खिलाडी के रूप में पहचाने गये, 28 वर्ष की ही उम्र में लिन ने बैडमिंटन जगत के सभी ९ मुख्य खिताब जीतकर सुपर ग्रैंड स्लैम जीत लिया था। ओलम्पिक खेल, विश्व प्रतियोगिताएँ, विश्व कप, थॉमस कप, सुदिरमान कप, सुपर सीरीज़ मास्टर्स फ़ाइनल्स, ऑल इंग्लैंड ओपेन, एशियाई खेल, और एशियाई प्रतियोगिताएँ जीतकर ऐसा करने वाले वो पहले और एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं। वह पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाडी भी हैं जिन्होंने ओलम्पिक पुरुष एकल का स्वर्ण पदक लगातार दो बार पहले 2008 और बाद में 2012 में जीता है। २००४ में ऑल इंग्लैंड ओपेन जीतने पर लिन डान को प्रतिद्वंदी पीटर गेड ने "सुपर डान" के नाम से नवाज़ा। इसके बाद से ही यह नाम उनके लिये उनके प्रशंसकों व मीडिया द्वारा उन्हें पुकारने या पहचानने के लिये किया जाता है। Lin has been in a relationship with झी झिंगफैंग, herself a former world champion, since 2003.

नई!!: डेनमार्क ओपेन और लिन डान · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: डेनमार्क ओपेन और ली झुइरुई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: डेनमार्क ओपेन और साइना नेहवाल · और देखें »

वांग झिन (बैडमिंटन)

वांग शिन (जन्म नवम्बर 10, 1985 शेनयांग, लिओनिंग) चीन की एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो कि पूर्व शीर्ष वरीय महिला खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले तक बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन घुटनों में चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा और कांस्य पदक का मैच भारत की साइना नेहवाल ने 21–18, 1–0 (आगे) अंकों से जीत लिया। .

नई!!: डेनमार्क ओपेन और वांग झिन (बैडमिंटन) · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: डेनमार्क ओपेन और वांग यिहान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »