लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेक्कन हेराल्ड

सूची डेक्कन हेराल्ड

डेक्कन हेराल्ड भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

12 संबंधों: एन एच 10, डेनियल विटोरी, तरला दलाल, तिरूपुर, दार्जिलिंग, पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची, राहुल द्रविड़, राजस्थान के वन्य-जीव अभयारण्य, सचिन तेंदुलकर, इरा त्रिवेदी, कर्नाटक, उर्वशी रौतेला

एन एच 10

एन एच 10 सन् 2015 की एक भारतीय क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन नवदीप सिंह द्वारा किया गया है। इसमें मुख्य पत्रों में अनुष्का शर्मा और नील भूपलम है और इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने प्रोडक्शन में अपना डेब्यू किया है।इस फ़िल्म को साझा रूप से फैंटम फिल्म्स और एरोस इंटरनेशनल द्वारा उत्पादित किया गया है। यह फ़िल्म एक जोड़े की रोड ट्रिप के बारे में बताती है जोकि खतरनाक गुंडों के साथ मिल जाने से अस्त व्यस्त हो जाती है। इस फ़िल्म का शीर्षक भारत के नेशनल हाईवे 10 (राष्ट्रीय राजमार्ग 10) को दर्शाता है। एन एच 10 13 मार्च 2015 को रिलीज़ हुई। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और एन एच 10 · और देखें »

डेनियल विटोरी

डेनियल लुका विटोरी, (जन्म २७ जनवरी १९७९) एक न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सभी स्वरूपों में लंबे समय तक क्रिकेट खेला था और सभी प्रारूपों में पूर्व कप्तान थे। ये न्यूजीलैंड के २०० वीं कैप वाले टेस्ट खिलाड़ी रहे है। ये २००७ और २०११ के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान थे। विटोरी टेस्ट के इतिहास में आठवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने ३०० विकेट लिए हो और साथ में ३,००० रन भी बनाए हो। वह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने १९९६-९७ में १८ साल की आयु में बने थे। विटोरी एक गेंदबाजी ऑलराउंडर रहे है जिन्होंने धीमी गति से बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की थी। इसके बाद २०१५ क्रिकेट विश्व कप के बाद विटोरी ने सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। डेनियल विटोरी ने भारत में खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में २००८ के आईपीएल में अपने कैरियर की शुरुआत की और आखिरी बार इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए २०१२ इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे इसके बाद ये इसी टीम के कोच बन गये और अभी भी मुख्य कोच है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और डेनियल विटोरी · और देखें »

तरला दलाल

तरला दलाल (जन्म: 1936–6 नवम्बर 2013) भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। इन्होंने खाना पकाने के कई कार्यक्रमों जैसे तरला दलाल शो व कुक इट अप विद् तरला दलाल की मेज़बान की थी। हालांकि यह कई प्रकार के व्यंजनों और स्वस्थ खाना पकाने की विधियों के बारे में लिखती थीं, परन्तु भारतीय व्यंजनों, विशेष रूप से गुजराती व्यंजनों में इनकी विशेषज्ञता थी। वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 6 नवम्बर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया था। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और तरला दलाल · और देखें »

तिरूपुर

तिरूपुर वस्त्रों का एक है जो नोय्याल नदी के किनारे स्थित है। यह तिरुपूर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह दक्षिण भारत के प्राचीन कोंगु नाडू क्षेत्र के एक हिस्से का निर्माण करता है जहां की प्रजा ने सबसे पहले क्षेत्रीय राज्य की स्थापना की थी। तिरुपूर, वस्त्रों का एक केन्द्र है और अकुशल अस्थायी श्रमिकों के लिए भारी मात्रा में रोजगार के मौक़े पैदा करता है। यह भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। तिरुपूर ने होज़री, बुने वस्त्र, आरामदायक कपड़ों और खेल वस्त्रों के प्रमुख स्रोत के रूप में वैश्विक पहचान प्राप्त की है। तीन दशकों के दौरान तिरुपूर, देश में बुने हुए वस्त्रों की राजधानी के रूप में उभरा है। पांच लाख से भी अधिक लोगों को रोज़गार देने वाले तिरुपूर ने, पिछले साल 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और तिरूपुर · और देखें »

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक नगर है। यह नगर दार्जिलिंग जिले का मुख्यालय है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला में लघु हिमालय में अवस्थित है। यहां की औसत ऊँचाई २,१३४ मीटर (६,९८२ फुट) है। दार्जिलिंग शब्द की उत्त्पत्ति दो तिब्बती शब्दों, दोर्जे (बज्र) और लिंग (स्थान) से हुई है। इस का अर्थ "बज्रका स्थान है।" भारत में ब्रिटिश राज के दौरान दार्जिलिंग की समशीतोष्ण जलवायु के कारण से इस जगह को पर्वतीय स्थल बनाया गया था। ब्रिटिश निवासी यहां गर्मी के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आते थे। दार्जिलिंग अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की दार्जिलिंग चाय के लिए प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग की दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थल है। यहां की चाय की खेती १८०० की मध्य से शुरु हुई थी। यहां की चाय उत्पादकों ने काली चाय और फ़र्मेन्टिंग प्रविधि का एक सम्मिश्रण तैयार किया है जो कि विश्व में सर्वोत्कृष्ट है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जो कि दार्जिलिंग नगर को समथर स्थल से जोड़ता है, को १९९९ में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह वाष्प से संचालित यन्त्र भारत में बहुत ही कम देखने को मिलता है। दार्जिलिंग में ब्रिटिश शैली के निजी विद्यालय भी है, जो भारत और नेपाल से बहुत से विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं। सन १९८० की गोरखालैंड राज्य की मांग इस शहर और इस के नजदीक का कालिम्पोंग के शहर से शुरु हुई थी। अभी राज्य की यह मांग एक स्वायत्त पर्वतीय परिषद के गठन के परिणामस्वरूप कुछ कम हुई है। हाल की दिनों में यहां का वातावरण ज्यादा पर्यटकों और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण से कुछ बिगड़ रहा है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और दार्जिलिंग · और देखें »

पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची

यह भारतीय पाठक सर्वेक्षण (आई॰आर॰एस॰) पर आधारित पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की एक सूची है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और पाठक संख्या के अनुसार भारत में समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और राहुल द्रविड़ · और देखें »

राजस्थान के वन्य-जीव अभयारण्य

देश का सबसे अधिक दुर्लभ पक्षी गोडावण है जो राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले में अधिक संख्या में मिलता है राजस्थान में तीन राष्ट्रीय उद्यान, २५ वन्य जीव अभ्यारण्य एवं ३३ आखेट निषेद क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं। भारतीय वन्यजीव कानून १९७२ देश के सभी राज्यों में लागू है। राज्य में वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास को जानने के लिए भू-संरचना के अनुसार प्रदेश को चार मुख्य भागों में बांटा जा सकता है- १ मरुस्थलीय क्षेत्र, २ पर्वतीय क्षेत्र, ३ पूर्वी तथा मैदानी क्षेत्र और ४ दक्षिणी क्षेत्र। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जो कि भरतपुर में स्थित है यह एक राष्ट्रीय उद्यान है अर्थात एक अंतर्राष्ट्रीय पार्क जिसे पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। धार्मिक स्थलों के साथ जुड़े ओरण सदैव ही पशुओं के शरणस्थल रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा स्थापित पशु-पक्षियों का स्थल राष्ट्रीय उद्यान व राज्य सरकार द्वारा स्थापित स्थल अभ्यारण्य कहलाता है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और राजस्थान के वन्य-जीव अभयारण्य · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

इरा त्रिवेदी

ईरा त्रिवेदी एक भारतीय जन्म का लेखक, स्तंभकार और योग आचार्य है। उनके कार्यों में 'भारत में प्यार: 21 वीं सदी में विवाह और कामुकता' ', आप क्या बचाएंगे द वर्ल्ड? (पेंगुइन बुक्स), द ग्रेट इंडियन प्यार को लिया गया 'क्या आप दुनिया को बचाने के लिए क्या करना होगा?' स्टोरी (पेंगुइन बुक्स) और वॉल स्ट्रीट पर नो लव (पेंगुइन बुक्स)। पेंगुइन इंडिया ' पेंगुइन मैं 'वॉल स्ट्रीट पर कोई प्यार नहीं है' भारत ', 7 फरवरी 2011। वह उपन्यास और गैर कल्पना दोनों लिखते हैं। भारत में महिलाओं और लिंग के मुद्दों पर उनकी गैर कथा और पत्रकारिता का फ़ोकस। ओम द योग कुत्ता के चरित्र को पेश करने वाले बच्चों के लिए उनकी पुस्तक मेरी किताब की योग, एक किताब, 21 जून 2016 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाहर आ गई। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और इरा त्रिवेदी · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और कर्नाटक · और देखें »

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौटेला (अंग्रेजी:Urvashi Rautela) (जन्म २५ फ़रवरी १९९४) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है। इन्होंने अपने बॉलीवुड फ़िल्म कैरियर की शुरुआत अनिल शर्मा की एक्सन - रोमांच फ़िल्म सिंह साब द ग्रेट से की थी। इन्होंने २०१२ में आई एम सी - मिस इंडिया में विजेता बनी थी। http://m.timesofindia.com/life-style/food/food-reviews/Ahmedabad-celebrates-the-best-of-food/articleshow/46419915.cmshttp://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/urvashi-rautela-talks-about-shooting-for-sanam-re-in-the-hills ये २०१६ की सनम रे फ़िल्म में नज़र आएंगी। .

नई!!: डेक्कन हेराल्ड और उर्वशी रौतेला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डेक्क्न हेराल्ड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »