लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टिवी द्वीप समूह

सूची टिवी द्वीप समूह

लैंडसेट 7 से ली गयी टिवी द्वीपसमूह की तस्वीर। टिवी द्वीप समूह, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रदेश का हिस्सा है। यह डार्विन के उत्तर में 40 किमी की दूरी पर जहां अराफुरा सागर और तिमोर सागर मिलते हैं, पर स्थित हैं। इस द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल 8320 वर्ग किलोमीटर (3212 वर्ग मील) है, जिसमें मेलविले द्वीप और बाथर्स्ट द्वीप दोनों शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में यूरोपीय लोगों के आने से बहुत पहले से ही इस द्वीप समूह के दोनों द्वीपों पर मूल निवासी बसे हुए थे, आज द्वीप समूह की जनसंख्या लगभग 2500 है। .

1 संबंध: तिमोर सागर

तिमोर सागर

तिमोर सागर, एक अपेक्षाकृत उथला समुद्र है जो उत्तर में तिमोर द्वीप, पूर्व में अराफुरा सागर, दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम में हिंद महासागर से घिरा है। यह सागर समुद्री चट्टानों और निर्जन द्वीपों से भरा पड़ा है, साथ ही इसमें हाइड्रोकार्बन के बड़े भंडार भी उपस्थित हैं। इन भंडारों की खोज के बाद बहुत से अंतरराष्ट्रीय विवाद उभर आये जिनकी परिणति तिमोर सागर संधि पर हस्ताक्षर के रूप में हुई। 2009 में तिमोर सागर के एक बड़े हिस्से में तेल फैल गया था। संभव है कि ऑस्ट्रेलिया के पहले निवासी पिछले हिमयुग के दौरान जब समुद्र का जल स्तर कम था तब इंडोनेशिया से तिमोर सागर पार कर ऑस्ट्रेलिया पहुँचे थे। श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर.

नई!!: टिवी द्वीप समूह और तिमोर सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »