लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

सूची टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) एक भारतीयबहुराष्ट्रीय कम्पनी सॉफ्टवेर सर्विसेस एवं कंसल्टिंग कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिज़नस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में से है। साल २००७ में, इसे एशिया की सबसे बड़ी सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी आँका गया। भारतीय आई टी कंपनियों की तुलना में टीसीएस के पास सबसे अधिक कर्मचारी हैं। टीसीएस के ४४ देशों में २,५४,००० कर्मचारी हैं। ३१ मार्च २०१२ को ख़त्म होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने १०.१७ अरब अमेरिकी डॉलर का समेकित राजस्व हासिल किया। टीसीएस भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी है। टीसीएस एशिया की सबसे बड़ी कंपनी समूह में से एक टाटा समूह का एक हिस्सा है। टाटा समूह ऊर्जा, दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, निर्माण, रसायन, इंजीनियरिंग एवं कई तरह के उत्पाद बनाता है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी का मुनाफा 33.19% बढ़कर 7,000.64 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की आमदनी करीब 8% बढ़कर 30,028.92 करोड़ रुपये हो गयी। अप्रैल 2018 में, टीसीएस बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपनी एम-कैप 6,79,332.81 करोड़ रुपये (102.6 अरब डॉलर) के बाद 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण करने वाली पहली भारतीय आईटी कंपनी बन गई, और दूसरी भारतीय कंपनी (रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2007 में इसे हासिल करने के बाद)। .

9 संबंधों: प्रबंधन परामर्श (मैनेजमेंट कंसल्टिंग), बीएसई सेंसेक्स, भारतीय इतिहास की समयरेखा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची, स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास, हेच -1बी वीज़ा, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जेनेलिया डिसूज़ा, आईगेट (IGATE)

प्रबंधन परामर्श (मैनेजमेंट कंसल्टिंग)

प्रबंधन परामर्श प्राथमिक रूप से मौजूदा व्यावसायिक समस्याओं के विश्लेषण के माध्यम से संगठनो को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और सुधार के लिए योजनाओं के विकास में मदद करने की प्रथा और उद्योग दोनों को संकेत करता है। संगठन कई कारणों से प्रबंधन सलाहकारों की सेवाओं को हासिल करते हैं जिसमें बाहरी (और शायद निष्पक्ष) सलाह हासिल करना और सलाहकारों की विशिष्ट विशेषज्ञता का उपयोग करना भी शामिल है। कई संगठनों के साथ सम्बन्ध होने और जोखिम होने की वजह से, परामर्श कंपनियों को कथित तौर पर उद्योग की "बेहतरीन प्रथाओं" से सचेत रहना पड़ता है हालांकि एक संगठन से दूसरे संगठन में ऐसी प्रथाओं के स्थानांतरण की योग्यता विचाराधीन परिस्थितियों के आधार पर समस्याग्रस्त हो सकती है.

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और प्रबंधन परामर्श (मैनेजमेंट कंसल्टिंग) · और देखें »

बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स या मुंबई शेयर बाजार संवेदी सूचकांक भारत का एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार ने 1986 में सेंसेक्स की रचना की थी। आज उसकी सिर्फ भारत में हीं नहीं बल्कि विदेश में भी प्रमुख इंडेक्स में गणना होती है। सेंसेक्स में 30 कंपनियों को समाहित किया गया है, जिसकी गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। सेंसेक्स को समय गुजरतें `फ्री प्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज' मेथाडोलाजी में बदला गया था। सेंसेक्स का आधार मूल्य १ अप्रैल १९७९ को १०० रु.

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बीएसई सेंसेक्स · और देखें »

भारतीय इतिहास की समयरेखा

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है। .

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारतीय इतिहास की समयरेखा · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटीटी), जो पहले रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली था, भारत के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित एक सार्वजनिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इस संस्थान की स्थापना 1964 में देश की तकनीकी जनशक्ति की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए की गयी थी। आज यह भारत के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता दी जाती है। संस्थान में लगभग 3,400 छात्र विभिन्न पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित हैं। एनआईटीटी को नियमित रूप से देश के शीर्ष 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्थान दिया जाता रहा है। यह संस्थान तिरुचिरापल्ली के बाहरी इलाके में एक परिसर पर स्थित है। अधिकांश छात्र परिसर के आवासीय हॉस्टलों में रहते हैं। यहाँ 35 से अधिक ऐसे छात्र समूह हैं जो विभिन्न गतिविधियों और रुचियों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। संस्थान वार्षिक सांस्कृतिक और तकनीकी समारोहों का भी आयोजन करता है जो देश और विदेश के प्रतिभागियों को आकर्षित करता है। .

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची · और देखें »

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास · और देखें »

हेच -1बी वीज़ा

एच-1बी इमीग्रेशन एण्ड नैशनॅलिटी ऐक्ट (Immigration and Nationality Act) की धारा 101 (ए)(15)(एच) के अंतर्गत संयुक्त राज्य अमरीका में एक गैर-आप्रवासी वीज़ा है। यह अमरीकी नियोक्ताओं को विशेषतापूर्ण व्यवसायों में अस्थायी तौर पर विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। यदि एच-1बी दर्जे वाला कोई विदेशी कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है या उसे उसके प्रायोजक नियोक्ता द्वारा निलंबित कर दिया जाता है, तो कर्मचारी को या तो किसी अन्य गैर-आप्रवासी दर्जे में परिवर्तन के लिये आवेदन करना चाहिये व इसकी अनुमति प्राप्त करनी चाहिये, किसी अन्य नियोक्ता को ढूंढना चाहिये (दर्जे तथा/या वीज़ा के परिवर्तन के समायोजन के आवेदन के आधार पर), अथवा संयुक्त राज्य अमरीका से बाहर चले जाना चाहिये.

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हेच -1बी वीज़ा · और देखें »

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे (en:Suzanne Briere) के पांच संतानो मे से दुसरे थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष १९५७ मे पद्म विभुशण और १९९२ में भारत रत्न से सम्मनित किया गया। .

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा · और देखें »

जेनेलिया डिसूज़ा

जेनेलिया डिसूज़ा (Genelia D'Souza, जन्म ५ अगस्त १९८७), एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (२००३) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए। जेनेलिया ने अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (तेलगु) २००६ में बनी रोमांस फ़िल्म बोमरिलू में अपने अभिनय से प्राप्त किया और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा। २००८ में उन्होंने संतोष सुब्रमनियम जो बोमरिलू की तमिल पुनार्निर्मिति थी और बॉलीवुड फ़िल्म जाने तू या जाने ना में भूमिका अदा की। अभिनय के साथ ही उन्होंने टेलिविज़न शो बिग स्विच की भी मेज़बानी की है व साथ ही साथ वे फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर भी है। .

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेनेलिया डिसूज़ा · और देखें »

आईगेट (IGATE)

आईगेट कॉर्पोरेशन (iGATE Corporation) कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में स्थापित और आधारित एक अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका संचालन मुख्यालय पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में है। यह कंपनी व्यावसायिक डेटा प्रोसेसिंग में माहिर है और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए यह आईटॉप्स (इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी एण्ड ऑपरेशंस सिस्टम्स) नामक एक संरचना का इस्तेमाल करती है। इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में शामिल हैं: आईटी परामर्श; अनुप्रयोग विकास, डेटा भण्डारण, व्यावसायिक ख़ुफ़िया समाधान, ईआरपी/उद्यम समाधान, बीपीओ/व्यावसायिक सेवा प्रावधानीकरण, बुनियादी ढांचे का प्रबंधन, परीक्षण/स्वतंत्र सत्यापन और मान्यकरण एवं संपर्क केन्द्र सेवाएं.

नई!!: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईगेट (IGATE) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाटा कन्सल्टन्सी सर्विसिज़, टाटा कन्सल्टन्सी सर्व्हिसेस, टीसीएस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »