लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झालरापाटन

सूची झालरापाटन

झालरापाटन राजस्थान का एक प्रमुख नगर एवं राजस्थान की एक प्राचीन रियासत। वर्तमान झालरापाटन नगर एक पर्वत उपत्यका में स्थित है। प्राचीन नगर कुछ दूर चंद्रभागा नदी के किनारे स्थित था। नाम के मूल के संबंध में इतिहासकारों में मतभेद है। कुछ का मत है कि झाला राजपूतों के बसने के कारण इसका नाम झालरापाटन प्रचलित हो गया। इसके विरुद्ध अन्य विद्वानों का विचार है कि निकटस्थित पर्वत से निरंतर जल निकलते रहने के कारण इसका यह नाम पड़ा। टाड के मतानुसार, यहाँ के प्राचीन मंदिरों मे, जिनका निर्माण ६०० ई० में हुआ, अधिक संख्या में घंटे होने के कारण झालरापाटन नाम प्रचलित हुआ। मन्दिरों की सुंदरता की प्रशंसा जनरल कनिंघम आदि अनेक लेखकों ने की है। झाम के हाथों इन मंदिरों का विनाश हुआ। जालिम सिंह नामक एक सरदार ने सन् १७९६ में वर्तमान झामपटन और झालरापाटन छावनी की स्थापना की। नगर और एक सड़क से जुड़े हैं। कालांतर में छावनी में बस्तियाँ बन गई। .

8 संबंधों: झालावाड़, पाटन (बहुविकल्पी), राष्ट्रीय राजमार्ग १२, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३, राजस्थान के पशु मेले, वसुन्धरा राजे सिंधिया

झालावाड़

झालावाड राजस्थान राज्य के दक्षिण-पूर्व में स्थित झालावाड़ जिला का मुख्यालय है। यह झालावाड के हाडौती क्षेत्र का हिस्सा है। झालावाड के अलावा कोटा, बारां एवं बूंदी हाडौती क्षेत्र में आते हैं। राजस्थान के झालावाड़ ने पर्यटन के लिहाज से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजस्थान की कला और संस्कृति को संजोए यह शहर अपने खूबसूरत सरोवरों, किला और मंदिरों के लिए जाना जाता है। झालावाड़ की नदियां और सरोवर इस क्षेत्र की दृश्यावली को भव्यता प्रदान करते हैं। यहां अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। झालावाड़ मालवा के पठार के एक छोर पर बसा जनपद है। इस जनपद के अंदर झालावाड़ और झालरापाटन नामक दो पर्यटन स्थल है। इन दोनों शहरों की स्थापना 18वीं शताब्दी के अन्त में झाला राजपूतों द्वारा की गई थी। इसलिए इन्हें 'जुड़वा शहर' भी कहा जाता है। इन दोनों शहरों के बीच 7 किमी की दूरी है। यह दोनों शहर झाला वंश के राजाओं की समृद्ध रियासत का हिस्सा था। .

नई!!: झालरापाटन और झालावाड़ · और देखें »

पाटन (बहुविकल्पी)

पाटन या पाटण से निम्नलिखित का बोध होता है-.

नई!!: झालरापाटन और पाटन (बहुविकल्पी) · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग १२

राष्ट्रीय राजमार्ग १२ भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह राजस्थान के जयपुर शहर को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से जोड़ता है।;बीच में पडने वाले मुख्य नगर व कस्बे.

नई!!: झालरापाटन और राष्ट्रीय राजमार्ग १२ · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, २००३ भारतीय राज्य राजस्थान में १ दिसम्बर २००३ को हुए थे। परिणाम ४ दिसम्बर २००३ को घोषित हुआ। सतारूढ़ पार्टी कांग्रेस को भाजपा ने हरा दिया। .

नई!!: झालरापाटन और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३ · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, २००८ भारतीय राज्य राजस्थान में ४ दिसम्बर २००८ को हुए थे। परिणाम ८ दिसम्बर २००९ को घोषित हुआ। सतारूढ़ पार्टी भाजपा को कांग्रेस ने हरा दिया। .

नई!!: झालरापाटन और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८ · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, 2013 भारतीय राज्य राजस्थान में 1 दिसम्बर 2013 को हुआ विधान सभा चुनाव है जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों का चुनाव हुआ। इसमें कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 45,334 एवं मतदाताओं की कुल संख्या 4,07,14,984 थी। प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार लगभग 74% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चूरू विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जगदीश मेघवाल (आयु 34 वर्ष) की मृत्यु के कारण चुनाव को स्थगित किया गया। अब चूरू विधान सभा क्षेत्र पर मतदान 13 दिसम्बर 2013 को हुआ। भारतीय जनता पार्टी २०० में से १६३ स्थानों पर विजय प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बल्कि कांग्रेस २१ सीटों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। .

नई!!: झालरापाटन और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३ · और देखें »

राजस्थान के पशु मेले

भारतीय राज्य राजस्थान में सभी जिलों और ग्रामीण स्तर पर लगभग 250 से अधिक पशु मेला का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। कला, संस्कृति, पशुपालन और पर्यटन की दृष्टि से यह मेले अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। देश विदेश के हजारों लाखों पर्यटक इसके माध्यम से लोक कला एवं ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होते हैं। राज्य स्तरीय पशु मेलों के आयोजनों में नगरपालिका और ग्राम पंचायतों की ओर से पशुपालकों को पानी, बिजली पशु चिकित्सा व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की ओर से इन मेलों में समय-समय पर प्रदर्शनी और अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। राजस्थान राज्य स्तरीय पशु मेला में अधिकांश मेले लोक देवी देवताओं एवं महान पुरुषों के नाम से जुड़े हुए हैं पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले कुछ इस प्रकार है। .

नई!!: झालरापाटन और राजस्थान के पशु मेले · और देखें »

वसुन्धरा राजे सिंधिया

वसुन्धरा राजे सिंधिया भारत के राज्य राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: झालरापाटन और वसुन्धरा राजे सिंधिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »