लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

सूची झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

झारखण्ड पूर्वी भारत का एक राज्य है जिसकी स्थापना 15 नवम्बर 2000 को हुई और इसके प्रथमा मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। .

8 संबंधों: झारखण्ड, झारखण्ड विधानसभा, झारखण्ड के राज्यपालों की सूची, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, मुख्य मंत्री, राजभवन (झारखण्ड), रघुवर दास, हेमंत सोरेन

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और झारखण्ड · और देखें »

झारखण्ड विधानसभा

झारखंड विधानसभा झारखंड राज्य की एकल विधायिका है। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और झारखण्ड विधानसभा · और देखें »

झारखण्ड के राज्यपालों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और झारखण्ड के राज्यपालों की सूची · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

मुख्य मंत्री

मुख्य मंत्री भारत के प्रांतों का राजनैतिक प्रमुख होता है। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और मुख्य मंत्री · और देखें »

राजभवन (झारखण्ड)

राजभवन रांची भारत के झारखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी राँची में स्थित है। द्रौपदी मुर्मू यहाँ की वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और राजभवन (झारखण्ड) · और देखें »

रघुवर दास

रघुवर दास एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री है। वे झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक है। २०१४ के चुनावों में उन्होंने 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। इनका जन्म 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। 1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और रघुवर दास · और देखें »

हेमंत सोरेन

हेमन्त सोरेन (जन्म: 10 अगस्त 1975) भारतीय राज्य झारखण्ड के ५वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रीमण्डल में उप मुख्यमंत्री थे। उनकी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा है। २०१४ के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमलाल मुरमू को 24087 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। .

नई!!: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची और हेमंत सोरेन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

झारखण्ड के मुख्यमंत्री, झारखंड के मुख्य मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »