लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जीएमआर समूह

सूची जीएमआर समूह

जीएमआर समूह का प्रतीक चिह्न जीएमआर समूह (GMR Group) भारत में अधोसंरचना विकास की प्रमुख कम्पनी है। इसका मुख्यालय बंगलुरू में है। इसकी संस्थापना सन् १९७८ में हुई थी। यह समूह हवाई अड्डों का निर्माण, ऊर्जा, सड़क, कृषि एवं उड्ड्यन क्षेत्र में सक्रिय है। यह समूह कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सामुदायिक विकास में योगदान देता है और अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने में भी अग्रणी है। .

4 संबंधों: दिल्ली डेयरडेविल्स, राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, अंबाला चंडीगढ़ द्रुतमार्ग

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स (अक्सर डीडी के रूप में भी जानी जाती है) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला ग्राउंड और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। .

नई!!: जीएमआर समूह और दिल्ली डेयरडेविल्स · और देखें »

राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (హైదరాబాద్ అంతర్జాతీయ విమానాశ్రయము., حیدرآباد انٹرنیشنل ائرپورٹ) जिसका पूरा नाम है राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है शम्साबाद, हैदराबाद में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। ये शहर से दूर स्थित है। इसका ICAO कोड है HYD और IATA कोड है VOHS। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित नहीं है। इसका रनवे अनपेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक नहीं है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 3000 फी.

नई!!: जीएमआर समूह और राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भारत की राजधानी एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह नई दिल्ली नगर केन्द्र से लगभग १६ कि॰मी॰(10 मील) दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर बना यह भारत का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। |वेबदुनिया। । नई दिल्ली। रविवार, 13 मार्च 2011(10:53IST। अभिगमन तिथि: २४ नवम्बर २०१२ हवाई अड्डे के नवीनतम टर्मिनल-३ के चालू हो जाने के बाद से ४ करोड़ ६० लाख यात्री क्षमता तथा वर्ष २०३० तक की अनुमानित यात्री क्षमता १० करोड़ के साथ यह भारत के साथ-साथ पूरे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा और सबसे महत्त्वपूर्ण व्यापार संबंधी विमानन केन्द्र बन गया है। भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के साथ इसके आंकड़े मिलाकर देखें तो ये दोनों दक्षिण एशिया के आधे से अधिक विमान यातायात को वहन करते हैं। इस विमानक्षेत्र के संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डयल) इसे विश्व का अगला अन्तर्राष्ट्रीय ट्रांज़िट हब बनाने के प्रयास कर रहा है। लगभग ५,२२० एकड़ (२,११० हेक्टेयर) की भू-संपदा में विस्तृत, दिल्ली विमानक्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिये प्राथमिक नागर विमानन हब (केन्द्र) है। सर्वप्रथम इसका संचालन भारतीय वायु सेना के पास था, जिसके बाद उसने इसका प्रबंधन दायित्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया। मई २००६ से हवाई अड्डे का प्रबंधन दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के पास आया। डायल जीएमआर समूह के नेतृत्व में एक संयुक्त उद्यम (ज्वाइन्ट वेन्चर) है। डायल ही विमानक्षेत्र के आगे हो रहे विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिये भी उत्तरदायी है। इस निजीकरण का भरपूर विरोध भाविप्रा कर्मचारियों ने किया, किन्तु अन्ततः ३ मई २००६ को यह प्रबंधन स्थानांतरण संपन्न हो गया। वर्ष २००१-१२ में विमानक्षेत्र से ३५८.८ लाख यात्रियों की आवाजाही संपन्न हुई और यहां के विस्तार कार्यक्रम योजना के अनुसार इसकी क्षमता वर्ष २०३० तक १० करोड़ यात्री तक हो जायेगी। यहां के नये टर्मिनल भवन के २०१० के राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व निर्माण के बाद ही इसकी वार्षिक ३४० लाख यात्रियों की क्षमता है। यहां का टर्मिनल-३ विश्व का ८वां सबसे बड़ा यात्री टर्मिनल है। सितंबर २००८ में यहां ४.४३ कि.मी लंबी नयी उड़ानपट्टी (रनवे-३) का उद्घाटन हुआ था। इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र को २०१० में एयरपोर्ट काउन्सिल इन्टरनेशनल द्वारा १५०-२५० लाख यात्री श्रेणी में विश्व का चौथा सर्वोत्तम विमानक्षेत्र, एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक प्रगति वाला विमानक्षेत्र होने का सम्मान मिला था। वर्ष २०११ में विमानक्षेत्र को इसी परिषद द्वारा पुनः २.५-४ करोड़ यात्री क्षमता श्रेणी में विश्व का दूसरा सर्वोत्तम विमानक्षेत्र होने का गौरव मिला था। यह स्थान कोरिया के इंचेयन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बाद था। इसके अलावा वर्ष २०११ में ही यह विमानक्षेत्र विश्व का ३४वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र बना जिसकी यात्री आवागमन संख्या ३,४७,२९,४६७ रही एवं पिछले वर्ष के मुकाबले यातायात में इसने १७.८% की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की। .

नई!!: जीएमआर समूह और इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

अंबाला चंडीगढ़ द्रुतमार्ग

अंबाला चंडीगढ़ द्रुतमार्ग 35 किमी लम्बा, ४ लेन का द्रुतमार्ग है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग २१ व राष्ट्रीय राजमार्ग २२ के एक अत्यधिक यातायात वाले हिस्से अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन (एनएच-22 पर km 5.735 से km 39.960 तथा एनएच-21 पर 0 km से 0.871 km) पर बनाया गया है। इसे बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांस्फर अर्थात् बनाओ-चलाओ-वापस कर दो) नमूने पर बनाया गया। इसे की लागत से ३० माह में बनाया गया। इसे जी एम आर समूह ने विशव बैंक की सहायता से बनाया था तथा दिसंबर २००९ से यह काम कर रहा है। .

नई!!: जीएमआर समूह और अंबाला चंडीगढ़ द्रुतमार्ग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जी एम आर समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »