लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

सूची जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट (Gibraltar Heritage Trust) एक लाभ निरपेक्ष धर्मार्थ संस्था है जिसको संविधि द्वारा 1 मई 1989 में स्थापित किया गया था। संस्था का उद्देश्य औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा संरक्षित करना है। .

5 संबंधों: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान, प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा, मेन गार्ड, रोज़िया वॉटर टैंक्स, जिब्राल्टर सिटी हॉल

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान (Trafalgar Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। पहले इसका नाम साउथपोर्ट डिच कब्रिस्तान (Southport Ditch Cemetery) था। यह शहर की रक्षक दीवार के एकदम दक्षिण में भूमि के छोटे से टुकड़े पर बना हुआ है, जहाँ स्पेनी शासन के दौरान रक्षात्मक खाई थी। हालांकि इस कब्रिस्तान का नाम 21 अक्टूबर 1805 के दिन हुए ट्रफ़ैलगर के युद्ध पर रखा गया था परन्तु यहाँ युद्ध के केवल दो पीड़ितो को ही दफनाया गया है। बाकि की कब्रे मुख्यतः अन्य समुंद्री युद्धों में मारे गए सैनिकों और 1804 से 1814 के बीच जिब्राल्टर में महामारी का रूप ले चुके पीतज्वर में मरने वाले नागरिकों की हैं। इसके आलावा कई समाधि पत्थर सेंट जेगोस कब्रिस्तान और अलामिडा गार्डन्स से ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान में स्थान्तरित किए गए थे। कब्रिस्तान को अब किसी शव को दफनाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता है तथा इसे कई वर्षों तक परित्यक्त रखा गया था परन्तु 1980 के दशक में इसकी बहाली की गई। वर्ष 1992 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध से सम्बंधित एक विशेष स्मारक को कब्रिस्तान में लगाया गया। कब्रिस्तान ट्रफ़ैलगर दिवस के दिन आयोजित होने वाले वार्षिक संस्मारक समारोह आ आयोजन स्थल है। यह दिवस ट्रफ़ैलगर युद्ध की सालगिरह के सबसे नजदीक के रविवार को मनाया जाता है। ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचिबद्ध है। .

नई!!: जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट और ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान · और देखें »

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा (Prince Edward's Gate) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में प्रिंस एडवर्ड्स सड़क की प्रविष्टि पर स्थित नगर फाटक है। यह चार्ल्स पंचम दीवार का हिस्सा है जो 16वी शताब्दी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का भाग है तथा शहर की पुरानी दक्षिणी सीमा पर मौजूद है। यह दरवाज़ा अन्य 16वी शताब्दी की किलेबंदी का हिस्सा फ़्लैट बैस्टियन की पश्चिमी दीवार के बगल में है। दरवाज़े का नाम राजकुमार एडवर्ड के नाम पर रखा गया था, जो आगे चल कर कैंट के ड्यूक बने थे। दरवाज़े को सबसे पहले वर्ष 1790 में खोला गया था जब राजकुमार सातवी फुट रेजिमेंट के कमांडर के तौर पर जिब्राल्टर के दौरे पर आए थे। हालांकि निवर्तमान समय में दरवाज़ा का जिब्राल्टर की सुरक्षा में सिमित ही योगदान है परन्तु अभी भी यह वाहनों और पैदल यात्रियो को चार्ल्स पंचम दीवार के दूसरी तरफ़ जाने के माध्यम का कार्य करता है। प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में एक सूचीबद्ध इमारत है। .

नई!!: जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट और प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा · और देखें »

मेन गार्ड

मेन गार्ड (Main Guard) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक ऐतिहासिक 18वी सदी की चौकी है। जबकि इसके निर्माण की सही तारीख अज्ञात है, यह जॉन मैकिन्टौश स्क्वायर में सबसे पुरानी इमारत है। फ्रेंच कलाकार आनरी रनेओ जबकि मेन गार्ड में एक आगंतुक के रूप में रहते हुए तीन चित्रों का निर्माण किया था। कई वर्षों तक चौकी पर प्रदर्शित होने के पश्चात वे अब जिब्राल्टर संग्रहालय में रखी जाती हैं। इमारत का उपयोग सदियों के साथ बदला है। मेन गार्ड का सबसे पहले एक चौकी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बीसवी सदी में यह एक अग्नि शमन केंद्र, स्नान घर और सरकारी कार्यालय के रूप में प्रयोग में लाया गया। वर्ष 2001 के बाद से इसमें जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट का कार्यालय स्थित है और 2011 में इसे पुनर्स्थापित किया गया था। .

नई!!: जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट और मेन गार्ड · और देखें »

रोज़िया वॉटर टैंक्स

रोज़िया वॉटर टैंक्स (Rosia Water Tanks) (हिन्दी: रोज़िया पानी की टंकियाँ) उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में रोज़िया खाड़ी के समीप निर्मित हुई पानी एकत्रित करने की विशाल टंकियाँ थीं। इनका निर्माण एडमिरल जॉन जर्विस, सेंट विन्सेन्ट के पहले अर्ल, की सिफारिश के आधार पर हुआ था। उनकी सलाह थी की विक्चुअलिंग यार्ड संरचना रोज़िया खाड़ी के पास स्थानांतरित कर दिया जाए। यह संरचना शाही नौसेना के जहाजों को एक ही स्थल पर पानी व खाने की आपूर्ति करने का काम करता थी। वर्ष 2004 तक रोज़िया वॉटर टैंक्स पर यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय का अधिकार रहा। 2004 में मंत्रालय ने टंकियों का अधिकार जिब्राल्टर की सरकार को हस्तांतरित कर दिया। स्थानीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा न्यायालय में दर्ज किए गए केस के बावजूद भी जिब्राल्टर सरकार ने 2006 में इन एतिहासिक टंकियों को ध्वस्त करवा दिया जिससे खाली हुए स्थान पर किफायती घरों का निर्माण किया जा सके। जब परियोजना को पूरा करने के लिए ऑईएम इंटरनेशनल निर्माण कंपनी का वित्त पोषण अपर्याप्त साबित हुआ तब सरकार ने स्थल को पुनः जब्त कर लिया। .

नई!!: जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट और रोज़िया वॉटर टैंक्स · और देखें »

जिब्राल्टर सिटी हॉल

जिब्राल्टर सिटी हॉल (Gibraltar City Hall), या जिब्राल्टर नगर ग्रह, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का पुराना नगर ग्रह (सिटी हॉल) है। शहर के केंद्र में स्थित सिटी हॉल जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर के पश्चिमी सिरे पर है। इसका निर्माण पुर्तगाली यहूदी मूल के समृद्ध व्यापारी एरन कार्डोज़ो ने वर्ष 1819 में करवाया था जब वह अपने परिवार के साथ जिब्राल्टर में आके बस गया था। कुछ वर्षों तक इस इमारत में क्लब हाउस होटल था। 1874 एक स्पेनी मूल के व्यापारी और बैंकर पाब्लो एंटोनियो लॅरियोस की सम्पत्ति बनने के पश्चात इस इमारत की पुनः बहाली हुई तथा 1922 में लॅरियोस के पुत्र ने यह इमारत जिब्राल्टर औपनिवेशिक अधिकारियों को डाक घर बनाने के लिए बेच दी। परन्तु अंततः यह नगर परिषद की गद्दी बन गई। यह अब जिब्राल्टर के महापौर का आधिकारिक निवास स्थान है। .

नई!!: जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट और जिब्राल्टर सिटी हॉल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »