लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जादूगर (1989 फ़िल्म)

सूची जादूगर (1989 फ़िल्म)

जादूगर 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

9 संबंधों: प्राण (अभिनेता), प्रकाश मेहरा, सत्येन्द्र कपूर, सी एस दुबे, जादूगर, आदित्य पंचोली, अमरीश पुरी, अमिताभ बच्चन की फिल्में, अमृता सिंह

प्राण (अभिनेता)

प्राण (जन्म: 12 फ़रवरी 1920; मृत्यु: 12 जुलाई 2013) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता थे जो मुख्यतः अपनी खलनायक की भूमिका के लिये जाने जाते हैं। कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा बंगाली फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स जीतने वाले इस भारतीय अभिनेता ने हिन्दी सिनेमा में 1940 से 1990 के दशक तक दमदार खलनायक और नायक का अभिनय किया। उन्होंने प्रारम्भ में 1940 से 1947 तक नायक के रूप में फ़िल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा खलनायक की भूमिका में अभिनय 1942 से 1991 तक जारी रखा। उन्होंने 1948 से 2007 तक सहायक अभिनेता की तर्ज पर भी काम किया। अपने उर्वर अभिनय काल के दौरान उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने खानदान (1942), पिलपिली साहेब (1954) और हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नम्बर २०३ (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फ़िल्मों में माना जाता है। प्राण ने अपने कैरियर के दौरान विभिन्न पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किये। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और 1997 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्हें सन् 2000 में स्टारडस्ट द्वारा 'मिलेनियम के खलनायक' द्वारा पुरस्कृत किया गया। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिये 2013 में दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया। 2010 में सीएनएन की सर्वश्रेष्ठ 25 सर्वकालिक एशियाई अभिनेताओं में चुना गया। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और प्राण (अभिनेता) · और देखें »

प्रकाश मेहरा

प्रकाश मेहरा (जन्म: 13 जुलाई, 1939 मत्यु: 17 मई2009) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक हैं। प्रकाश मेहरा का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था। मेहरा ने 50 के दशक में अपने फ़िल्मी जीवन की शुरूआत एक प्रोडक्शन कंट्रोलर की हैसियत से की थी। 1968 में उन्होंने शशि कपूर की फ़िल्म हसीना मान जाएगी का निर्देशन किया जिसमें शशि कपूर ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इसके बाद 1971 में उन्होंने में मेला का निर्देशन किया जिसमें फिरोज खान और संजय खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 1973 में उन्होंने जंजीर का निर्माण और निर्देशन किया। यह फ़िल्म जबरदस्त हिट रही और इस फ़िल्म ने अमिताभ के डवांडोल कैरियर को पटरी पर ला दिया.

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और प्रकाश मेहरा · और देखें »

सत्येन्द्र कपूर

सत्येन्द्र कपूर (या सत्येन कप्पू;  १९३१ – २७ अक्टूबर २००७) हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और सत्येन्द्र कपूर · और देखें »

सी एस दुबे

सी एस दुबे नाम से विख्यात "चंद्र शेखर दुबे" हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और सी एस दुबे · और देखें »

जादूगर

यह लेख जादूगर (जादू का काम) जादू वाले मनुष्य के विषय में है। यदि आप जादूगर फ़िल्म के बारे में जानना चाहते हैं तो जादूगर (1989 फ़िल्म) पर जाएँ। ---- जादूगर का तत्पर्य उस व्यक्ति से होता है जिसे जादू (परालौकिक या परावैज्ञानिक शक्ति) का ज्ञान हो और उसका उपयोग कर सकता हो। ऐसा ज्ञान रखने और उपयोग करने वाली औरत को जादूगरनी या भानुमति कहते हैं। दुष्ट जादूगरनियों को डायन या चुड़ैल भी कहा जाता है। ज़्यादातर लोग जादूगरों और जादूगरनियों को मिथक और काल्पनिक मानते हैं। आधुनिक युग में छोटे-मोटे जादू-जैसे खेल दिखाने वाले को भी जादूगर कहते हैं। जे. के. रोलिंग रचित काल्पनिक उपन्यास शृंखला हैरी पॉटर का मुख्य किरदार हैरी पॉटरशायद 21 वीं सदी का सबसे मशहूर जादूगर है। श्रेणी:जादू श्रेणी:मिथक.

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और जादूगर · और देखें »

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली (जन्म: 4 जनवरी, 1965) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और आदित्य पंचोली · और देखें »

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी (जन्म:२२ जून १९३२ -मृत्यु:१२ जनवरी २००५) चरित्र अभिनेता मदन पुरी के छोटे भाई अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मों की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अभिनेता के रूप निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पुरी ने बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धी पायी। उन्होंने १९८४ मे बनी स्टीवेन स्पीलबर्ग की फ़िल्म "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम" (अंग्रेज़ी- Indiana Jones and the Temple of Doom) में मोलाराम की भूमिका निभाई जो काफ़ी चर्चित रही। इस भूमिका का ऐसा असर हुआ कि उन्होंने हमेशा अपना सिर मुँडा कर रहने का फ़ैसला किया। इस कारण खलनायक की भूमिका भी उन्हें काफ़ी मिली। व्यवसायिक फिल्मों में प्रमुखता से काम करने के बावज़ूद समांतर या अलग हट कर बनने वाली फ़िल्मों के प्रति उनका प्रेम बना रहा और वे इस तरह की फ़िल्मों से भी जुड़े रहे। फिर आया खलनायक की भूमिकाओं से हटकर चरित्र अभिनेता की भूमिकाओं वाले अमरीश पुरी का दौर। और इस दौर में भी उन्होंने अपनी अभिनय कला का जादू कम नहीं होने दिया .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और अमरीश पुरी · और देखें »

अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन ने १०० से भी ज़्यादा हिंदी फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और अमिताभ बच्चन की फिल्में · और देखें »

अमृता सिंह

अमृता सिंह (जन्म: 9 फरवरी, 1958) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: जादूगर (1989 फ़िल्म) और अमृता सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »