लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़रफ़शान नदी

सूची ज़रफ़शान नदी

ताजिकिस्तान के अइनी ज़िले में ज़रफ़शान नदी का एक नज़ारा ज़रफ़शान नदी के मार्ग का नक़्शा ज़रफ़शान नदी (ताजिकी: Дарёи Зарафшон, दरिया-ए-ज़रफ़शान; अंग्रेज़ी: Zeravshan River, ज़ेरवशान रिवर) मध्य एशिया की एक नदी है। यह ताजिकिस्तान में पामीर पर्वतमाला में शुरू होती है और ३०० किमी पश्चिम की और ताजिकिस्तान के अन्दर ही बहती है। ताजिकिस्तान के पंजाकॅन्त (Панҷакент) शहर से गुज़रती हुई फिर यह उज़बेकिस्तान में दाख़िल होती है और उत्तर-पश्चिम की तरफ़ बहती है। फिर यह समरक़न्द की प्रसिद्ध नगरी के पास से निकलती है, जो पूरी तरह इस नदी द्वारा बनाए गए नख़लिस्तान (ओएसिस) पर निर्भर है (बिना इस नदी के यह एक मरूभूमी होता)। समरक़न्द से आगे चलकर उज़बेकिस्तान के नवोइ (Навоий) और बुख़ारा के शहरों से गुज़रकर क़ाराकुल शहर पहुँचती है और फिर आगे के रेगिस्तान की रेतों में ओझल हो जाती है। किसी ज़माने में यह और भी आगे चलकर अपने पानी को आमू दरिया में मिला देती थी, लेकिन वर्तमान में उस तक पहुँचने से पहले ही रेगिस्तान इसे सोख लेता है। इस बदलाव का मुख्य कारण यह है कि ज़रफ़शान का बहुत सा पानी अब सिंचाई के लिए खींच लिया जाता है जिस से इसके आगे के हिस्से में पानी का बहाव बहुत ही कम हो चुका है। .

7 संबंधों: तुर्किस्तान शृंखला, पंजाकॅन्त, समरक़न्द, समरक़न्द प्रान्त, सुग़्द प्रान्त, ज़रफ़शान शृंखला, आमू-पार

तुर्किस्तान शृंखला

तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

पंजाकॅन्त

पंजाकॅन्त का बाज़ार पंजाकॅन्त ज़िला ताजिकिस्तान के पश्चिमोत्तर में स्थित है पंजाकॅन्त का बाहर मिलने वाले प्राचीन खँडहर पंजाकॅन्त (ताजिकी: Панҷакент, फ़ारसी:, रूसी: Пенджикент, अंग्रेज़ी: Panjakent) उत्तर-पश्चिमी ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रांत में ज़रफ़शान नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। सन् २००० की जनगणना में यहाँ की आबादी ३३,००० थी। यह प्राचीनकाल में सोग़दा का एक प्रसिद्ध शहर हुआ करता था और उस पुरानी नगरी के खँडहर आधुनिक पंजाकॅन्त शहर के बाहरी इलाक़ों में देखे जा सकते हैं। .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और पंजाकॅन्त · और देखें »

समरक़न्द

समरक़न्द शहर का 'रेगिस्तान' नामक पुरातन स्थल समरक़न्द (Samarqand, Самарқанд, سمرقند) उज़बेकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। मध्य एशिया में स्थित यह नगर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इस नगर का महत्व रेशम मार्ग पर पश्चिम और चीन के मध्य स्थित होने के कारण बहुत अधिक है। भारत के इतिहास में भी इस नगर का महत्व है क्योंकि बाबर इसी स्थान के शासक बनने की चेष्टा करता रहा था। बाद में जब वह विफल हो गया तो भागकर काबुल आया था जिसके बाद वो दिल्ली पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गया था। 'बीबी ख़ानिम की मस्जिद' इस शहर की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। २००१ में यूनेस्को ने इस २७५० साल पुरान शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया। इसका उस सूची में नाम है: 'समरकन्द - संस्कृति का चौराहा'। .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और समरक़न्द · और देखें »

समरक़न्द प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में समरक़न्द प्रान्त (लाल रंग में) समरक़न्द प्रान्त (उज़बेक: Самарқанд вилояти, समरक़न्द विलोयती; अंग्रेज़ी: Samarqand Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में ज़रफ़शान नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १६,४०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २३,२२,००० थी। इस सूबे के क़रीब ७५% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। समरक़न्द प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक समरक़न्द शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और समरक़न्द प्रान्त · और देखें »

सुग़्द प्रान्त

सुग़्द प्रान्त (ख़ाक़ी रंग में) ताजिकिस्तान के उत्तर में स्थित है ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय सुग़्द (ताजिकी: Суғд) या विलोयत-इ-सुग़्द ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह मध्य एशिया के प्राचीन सोग़दा क्षेत्र में स्थित है जिस से इस प्रान्त का नाम भी पड़ा है। सुग़्द प्रान्त ताजिकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २५,४०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी १८.७ लाख अनुमानित कि गई थी। ताजिकिस्तान के ३०% लोग इस प्रान्त में रहते हैं। सुग़्द प्रान्त की राजधानी ख़ुजन्द शहर है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और सुग़्द प्रान्त · और देखें »

ज़रफ़शान शृंखला

अन्ज़ोब दर्रे के पास ज़रफ़शान पर्वत ज़रफ़शान पर्वत शृंखला (रूसी: Зеравшанский хребет, ज़ेरवशान्स्की ख़्रेबेत​; अंग्रेज़ी: Zarafshan Range) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान की एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह ३७० किमी लम्बी शृंखला ज़रफ़शान नदी से दक्षिण में विस्तृत हैं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त के दक्षिण हिस्से से गुज़रती है। ज़रफ़शान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,४८९ मीटर ऊँचा चिमतर्गा पर्वत (Чимтарга, Chimtarga) है। सुग़्द प्रान्त के पंजाकॅन्त शहर से आगे यह शृंखला उज़्बेकिस्तान में दाख़िल हो जाती है जहाँ इसके पहाड़ों की ऊँचाई १,५०० से २,००० मीटर तक कम होती जाती है। उज़्बेकिस्तान में ज़रफ़शान पर्वत समरक़न्द प्रान्त और सुरख़ानदरिया प्रान्त के बीच की प्रांतीय सरहद माने जाते हैं। यहाँ से आगे जाकर यह पहाड़ धीरे-धीरे समरक़न्द से दक्षिण-पश्चिम के रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाते हैं। .

नई!!: ज़रफ़शान नदी और ज़रफ़शान शृंखला · और देखें »

आमू-पार

मध्य एशिया के इस नक़्शे में ट्रांसऑक्सेनिया (आमू-पार) क्षेत्र नामांकित है आमू-पार या ट्रांसऑक्सेनिया (अंग्रेजी: Transoxania) या फ़रा-रूद (फारसी) मध्य एशिया का वह इलाक़ा है जो आमू दरिया और सिर दरिया के बीच में स्थित है। इसके फ़ारसी नाम 'फ़रा-रूद' का मतलब है 'रूद' (नदी, यानी आमू नदी) से 'फ़रा' (पार)। इस इलाक़े में ख़ानाबदोश क़बीले रहा करते थे, जिनका भारत के इतिहास पर भी गहरा प्रभाव है। यह क्षेत्र उत्तरी रेशम मार्ग पर स्थित होने से हजारों सालों से संस्कृति और व्यापार की धारा में रहा है। यहाँ ईरान के सासानी साम्राज्य की एक सात्रापी थी और बाद में मंगोलों और तुर्की-मंगोलों का क्षेत्र रहा है। इसके मुख्य नगर ज़रफ़शान नदी के किनारे पर बसे बुख़ारा और समरक़न्द शहर हैं। आधुनिक राजनैतिक सीमाओं के हिसाब से आमू-पार क्षेत्र में उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किरगिज़स्तान और काज़ाख़स्तान​ के कुछ इलाक़े आते हैं।, Svatopluk Soucek, Cambridge University Press, 2000, ISBN 978-0-521-65704-4,...

नई!!: ज़रफ़शान नदी और आमू-पार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »