लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़रफ़शान

सूची ज़रफ़शान

ज़रफ़शान शहर की एक ईमारत ज़रफ़शान (उज़बेक: Зарафшон, ज़रफ़शोन; अंग्रेज़ी: Zarafshan) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के नवोई प्रान्त का एक शहर है। भौगोलिक निर्देशांकों के हिसाब से यह नगर ४१°३६'२९ उत्तर और ६४°१३'३५ पूर्व में स्थित है। सन् २००७ में इसकी आबादी ६५,००० से थोड़ी ज़्यादा अनुमानित की गई थी। यह शहर किज़िल कुम रेगिस्तान के क्षेत्र में पड़ता है लेकिन इसके लिए पानी का प्रबंध आमू दरिया से आने वाली एक २२० किमी लम्बी पाइप-लाइन से किया जाता है। ज़रफ़शान को 'उज़बेकिस्तानी सोने की राजधानी' कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर नज़दीकी मुरुताऊ सोने की खान से सम्बंधित व्यापारिक कार्यालय हैं। ज़रफ़शान एक नया शहर है जिसकी स्थापना सोना निकालने के उद्योग की वजह से हुई और, उज़बेकिस्तान में स्थित होने के बावजूद, यहाँ रूसी लोगों की आबादी उज़बेक लोगों से अधिक हैं।, V.H. Winston & Son, Inc., 1992,...

1 संबंध: किज़िल कुम रेगिस्तान

किज़िल कुम रेगिस्तान

उज़बेकिस्तान में किज़िल कुम में एक बस्ती से निकलती सड़क अंतरिक्ष से किज़िल कुम - तस्वीर में मध्य में नीचे की तरफ - दाएँ में कैस्पियन सागर है और उस से ज़रा बाएँ में अधिकतर सूखा हुआ अरल सागर, किज़िल कुम दो नदियों की रेखाओं (आमू दरिया और सिर दरिया) के बीच का इलाक़ा है किज़िल कुम में रेत का टीला किज़िल कुम या क़िज़िल क़ुम (उज़बेक: Qizilqum; कज़ाख़: Қызылқұм; अंग्रेज़ी: Kyzyl Kum) मध्य एशिया में स्थित एक रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल २,९८,००० वर्ग किमी (१,१५,००० वर्ग मील) है और यह दुनिया का ११वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह आमू दरिया और सिर दरिया के बीच के दोआब में स्थित है। इसका अधिकाँश हिस्सा कज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान में आता है, हालांकि एक छोटा भाग तुर्कमेनिस्तान में भी पड़ता है। तुर्की भाषाओँ में 'किज़िल कुम' का मतलब 'लाल रेत' है और इस रेगिस्तान की रेतों में मिश्रित पदार्थ बहुत से स्थानों में इसे एक लालिमा देते हैं। इस से दक्षिण-पश्चिम में आमू दरिया के पार काराकुम रेगिस्तान पड़ता है जिसके नाम का अर्थ 'काली रेत' है।, R. Lal, Psychology Press, 2007, ISBN 978-0-415-42235-2,...

नई!!: ज़रफ़शान और किज़िल कुम रेगिस्तान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »