लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती हैं। .

10 संबंधों: फारूक अब्दुल्ला, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, महबूबा मुफ़्ती, मुफ़्ती मोहम्मद सईद, मेहरचंद महाजन, शेख़ अब्दुल्ला, ग़ुलाम नबी आज़ाद, ग़ुलाम मोहम्मद शाह, ग़ुलाम मोहम्मद सदीक, 2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़

फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्‍दुल्‍ला (1937-) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे। सबसे पहले १९८२-१९८४ तक, दूसरी बार १९८६-१९९० तक और तीसरी बार १९९६-२००२ तक। वह सबसे पहले मुख्य मन्त्री अपने पिता की मृत्यु पर बने। वह कश्मीर की एक प्रमुख परिवार के वंशज हैं। वह शेख अब्दुल्ला के पुत्र और उमर अब्दुल्ला के पिता हैं। उनका संघर्ष राजीव गान्धी से रहा। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और फारूक अब्दुल्ला · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती (जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं।महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और महबूबा मुफ़्ती · और देखें »

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और मुफ़्ती मोहम्मद सईद · और देखें »

मेहरचंद महाजन

मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और मेहरचंद महाजन · और देखें »

शेख़ अब्दुल्ला

शेख अब्‍दुल्‍ला (१९०५-१९८२) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री दो विभिन्न अवसरों पर रहे। उनके बेटे फारूक और पोते उमर भी मुख्य मन्त्री रहे हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और शेख़ अब्दुल्ला · और देखें »

ग़ुलाम नबी आज़ाद

ग़ुलाम नबी आज़ाद (जन्म: 7 मार्च 1949) वर्तमान भारत सरकार में राज्य सभा के विपक्ष के नेता है। वे वाशिम, महाराष्ट्र से सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में मंत्री बनाया गया था। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम नबी आज़ाद · और देखें »

ग़ुलाम मोहम्मद शाह

ग़ुलाम मोहम्मद शाह पूर्व जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम मोहम्मद शाह · और देखें »

ग़ुलाम मोहम्मद सदीक

ग़ुलाम मोहम्मद सदीक पूर्व जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं | .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम मोहम्मद सदीक · और देखें »

2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़

सितम्बर 2014 में, मूसलाधार मानसूनी वर्षा के कारण भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर ने अर्ध शताब्दी की सबसे भयानक बाढ़ आई। यह केवल जम्मू और कश्मीर तक ही सीमित नहीं थी अपितु पाकिस्तान नियंत्रण वाले आज़ाद कश्मीर, गिलगित-बल्तिस्तान व पंजाब प्रान्तों में भी इसका व्यापक असर दिखा। 8 सितम्बर 2014 तक, भारत में लगभग 200 लोगों तथा पाकिस्तान में 190 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। भारत के गृह मंत्रालय के अनुसार 450 गाँव जल समाधि ले चुके हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और 2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »