लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जनसंख्या नियंत्रण

सूची जनसंख्या नियंत्रण

कृत्रिम तरीकों का उपयोग करके जनसंख्या वृद्धि की दर को बदलने को जनसंख्या नियन्त्रण कहते हैं। कुछ वर्ष पहले तक जनसंख्या वृद्धि की दर को बढ़ाने का लक्ष्य होता था किन्तु अब जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करना लक्ष्य है। १९५० से १९८० के बीच की अवधि में पूरे विश्व की जनसंख्या में वृद्धि तथा गरीबी, पर्यावरण बिगड़ने, तथा राजनैतिक स्थायित्व आदि पर इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करने के प्रयत्न आरम्भ किये गये। .

4 संबंधों: नीति, बानू जहाँगीर कोयाजी, जनसंख्या वृद्धि, जैवनैतिकता

नीति

उचित समय और उचित स्थान पर उचित कार्य करने की कला को नीति (Policy) कहते हैं। नीति, सोचसमझकर बनाये गये सिद्धान्तों की प्रणाली है जो उचित निर्णय लेने और सम्यक परिणाम पाने में मदद करती है। नीति में अभिप्राय का स्पष्ट उल्लेख होता है। नीति को एक प्रक्रिया (procedure) या नयाचार (नय+आचार / protocol) की तरह लागू किया जाता है। .

नई!!: जनसंख्या नियंत्रण और नीति · और देखें »

बानू जहाँगीर कोयाजी

बानू जहाँगीर कोयाजी (22 अगस्त 1918 – 15 जुलाई 2004) भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक थीं। इन्होंने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे की निर्देशिका थीं। उन्होंने समुदाय के स्वास्थकर्मियों के माध्यम से महाराष्ट्र के देही इलाक़ों के लिये कई कार्यक्रम प्रारंभ किये थे। वह अपनी कार्यकुशलता की वजह से केन्द्र सरकार की स्वास्थ सलाकार बन गईं थीं और विश्वस्तर पर अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध थीं। कोयाजी को कई पुरस्कार प्राप्त हुए थे जिनमें १९८९ में पद्मभूषण और सार्वजनिक सेवा के लिये १९९३ में रेमन मैगसेसे पुरस्कार मुख्य रूप से शामिल हैं। .

नई!!: जनसंख्या नियंत्रण और बानू जहाँगीर कोयाजी · और देखें »

जनसंख्या वृद्धि

जनसंख्या वृद्धि किसी भी क्षेत्र में लोगों की संख्या बढ़ने को कहा जाता है। पूरे दुनिया में मनुष्य की जनसंख्या हर साल लगभग 8.3 करोड़ या 1.1% की दर से बढ़ती जा रही है। वर्ष 1800 को पूरे विश्व की जनसंख्या लगभग एक अरब थी, जो 2017 तक बढ़ कर 7.6 अरब हो गई है। आगे भी इसकी संख्या में बढ़ाव की ही उम्मीद है और ये अंदाजा लगाया गया है कि 2030 के मध्य तक ये आबादी 8.6 अरब हो जाएगी और 2050 तक 9.8 अरब तक हो जाएगी। 2100 तक इसकी आबादी 11.2 अरब तक हो सकती है। .

नई!!: जनसंख्या नियंत्रण और जनसंख्या वृद्धि · और देखें »

जैवनैतिकता

जैवनैतिकता जीवविज्ञान एवं दवाईयों में हुई प्रगति के कारण पैदा हुए नैतिक विवादों का दार्शनिक अध्ययन है। जैवनैतिकता उन नैतिक प्रश्नों से जुड़ा हुआ है जो जीव विज्ञान, जैवप्रोद्यौगिकी, औषधि, राजनीति, कानून तथा दर्शन के संबंधों के मध्य उठते हैं। .

नई!!: जनसंख्या नियंत्रण और जैवनैतिकता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जनसंख्या नीति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »