लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी

सूची छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी

छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी का प्रतीक चिन्ह। भारत सरकार ने सन् 1968 में उच्च शिक्षा के माध्यम परिवर्तन पर बल दिया था। इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकों के लेखन, प्रकाशन के साथ-साथ उनका विपणन भी किया जाना था। इसी संदर्भ में हिंदी प्रदेशों में ग्रंथ अकादमियों का गठन किया गया। सन् 1970 में एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी की स्थापना की गई थी। सन् 2000 में मध्यप्रदेश का एक हिस्सा अलग होकर छत्तीसगढ़ के रूप में सामने आया। नए बने राज्य छत्तीसगढ़ में जनवरी 2006 में विधिवत् रूप से छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी की स्थापना की गई, जिसका पंजीयन 06 जून 2006 को हुआ। सन् 2000 में तीन नए बने राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरांचल में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां हिंदी ग्रंथ अकादमी की स्थापना की गई। अकादमी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद पदेन है। अध्यक्ष माननीय उच्च शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष माननीय स्कूली शिक्षा मंत्री होते हैं। अकादमी का संपूर्ण कार्य संचालक के अधीन होता है। विधिवत् रूप से अस्तित्व में आने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी का प्रथम संचालक वरिष्ठ पत्रकार, लेखक श्री रमेश नैयर को बनाया गया। .

1 संबंध: मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी

मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी

मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी भोपाल में जुलाई 1969 से हिन्दी ग्रंथ अकादमी स्थापित है। संस्था का दायित्व केन्द्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर की 25 विषयों की पाठयपुस्तकों के साहित्य को हिन्दी में प्रकाशित कर उपलब्ध कराना है। अकादमी द्वारा अब तक विभिन्न विषयों की सैकड़ों पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी का अपना स्वयं का प्रशासनिक भवन है। मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिये 'न लाभ न हानि' के सिद्धांत पर पुस्तकें सुलभ करायी जाती हैं। अकादमी विभिन्न ३५ विषयों में १००० से अधिक ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। इनमें सभी संकायो की पुस्तकें शामिल हैं। दुर्लभ पाठ्य सामग्री के अनुवाद भी प्रकाशित किये जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अकादमी के अनेक आलेख एवं ग्रन्थों को प्रकाशित किया जाता है। .

नई!!: छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी और मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »