लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

छत

सूची छत

टोक्यो में कुछ घरों की छतें वास्तुकला में छत किसी कमरे, मकान, स्थापत्य या अन्य जगह को ऊपर से ढकने के लिए बनाए गए ढाँचे को कहते हैं। छत के द्वारा किसी इमारत की धूप, वर्षा, बर्फ़, हवा-आंधी और अन्य मौसमी तत्वों से, व जानवरों और कीटों से रक्षा की जा सकती है।, David Johnston, Scott Gibson, Taunton Press, 2008, ISBN 978-1-56158-973-9,...

12 संबंधों: झारखण्ड के आदिवासी त्योहार, ताक, तकथोक मठ, दीवार, फर्श, महाकक्ष, संरचना इंजीनियरी, हिन्दू मंदिर स्थापत्य, ओलती, कमरा, अफ़्रीकान्स भाषा, छत के ट्रस

झारखण्ड के आदिवासी त्योहार

झारखंड में कुल ३२ जनजातिया मिलकर रह्ती है। एक विशाल सांस्कृतिक प्रभाव होने के साथ साथ, झारखंड यहाँ के मनाये जाने वाले त्योहारों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। इसके उत्सव प्रकृति के कारण यह भारत की ज्वलंत आध्यात्मिक कैनवास पर भी कुछ अधिक रंग डालता है। यह राज्य प्राचीन काल के संदर्भ में बहुत मायने रखता है। झारखंड में पूरे मज़ा और उल्लास के साथ सभी त्योहारो को मनाया जाता है। देशभर में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों को भी झारखंड में पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस राज्य में मनाये जाने वाले त्योहारों से झारखंड का भारत में सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत उपस्थिति का पता चलता है। हालाकि झारखंड के मुख्य आकर्षण आदिवासी त्योहारों के उत्सव में होता है। यहाँ की सबसे प्रमुख, उल्लास के साथ मनायी जाने वाली त्योहारो में से एक है सरहुल। .

नई!!: छत और झारखण्ड के आदिवासी त्योहार · और देखें »

ताक

ताक (shelf) या निधानी किसी दीवार या अन्य खड़ी हुई वस्तु के साथ लगे ऐसे समतल को कहते हैं जिसपर चीज़ें रखी जा सके। यह अक्सर ज़मीन से कुछ ऊँचाई पर स्थित होती है और इसके दीवार के साथ लगे भाग के नीचे भार-वहन के लिये कुछ सहारे लगे होते हैं। यह भी सम्भव है कि दीवार से लगे होने की बजाय कोई ताक झूलती हुई छत से तारों के साथ लगी हो या स्वतंत्र रूप से टांगों पर खड़ी हो। .

नई!!: छत और ताक · और देखें »

तकथोक मठ

तकथोक मठ (Takthok Monastery) या थगथोग मठ (Thag Thog) भारत के लद्दाख़ क्षेत्र के लेह ज़िले की लेह तहसील के सक्ती गाँव में स्थित एक तिब्बती बौद्ध मठ है। यह लेह से ४६ किमी पूर्व में है। इसके नाम का अर्थ "पत्थर की छत" है क्योंकि इसकी दीवारें और छत दोनों पत्थर के बने हैं। यह लद्दाख़ का इकलौता न्यिंगमा सम्प्रदाय का मठ है। यहाँ ५५ लामा रहते हैं। .

नई!!: छत और तकथोक मठ · और देखें »

दीवार

मेक्सिको नगर में एक रंग-बिरंगी बाहरी दीवार वास्तुकला में दीवार एक ऊँचा ढांचा होता है जो किसी क्षेत्र को घेरता है यह उसकी रक्षा करता है। अक्सर एक दीवार से किसी भवन या कमरे के अन्दर और बाहर वाली क्षेत्रों को अलग किया जाता है और उसके सहारे किसी बंद क्षेत्र पर छत भी डाली जाती है।, John Ruskin, Smith, Elder and Co., 1873,...

नई!!: छत और दीवार · और देखें »

फर्श

अलंकृत फर्श फर्श भवन का वह अंग है जो चलने-फिरने के काम आता है। कच्ची मिट्टी के फर्श से लेकर आधुनिक तकनीक से बने बहु-स्तरीय फर्श तक अनेकों प्रकार के फर्श होते हैं। अच्छे फर्श से भवन की शोभा ही नहीं बढ़ती वरन् उसे आसानी से साफ सुथरा रखा जा सकता है। फर्श पत्थर, लकड़ी, बाँस, धातु या कंक्रीट आदि की हो सकती है। प्रायः फर्श के दो भाग होते हैं- नीचे का भाग, जो लोड सहन करने के ध्येय से बनाया जाता है, तथा ऊपरी फर्श जो चलने के लिये अच्छा हो और सुन्दर दिखे। आधुनिक भवनों में फर्श के नीचे ही बिजली के तार, पानी के पाइप आदि बिछाये गये होते हैं। .

नई!!: छत और फर्श · और देखें »

महाकक्ष

महाकक्ष या हॉल (hall) दीवारों और छत द्वारा बन्द किये गये एक बड़े आकार के कमरे को कहते हैं। गलियारा (कॉरिडोर, corridor) एक विशेष प्रकार का तंग व लम्बा महाकक्ष होता है जो दो या उस से अधिक कमरों के बीच में आने-जाने के रास्ते के रूप में निर्मित होता है। .

नई!!: छत और महाकक्ष · और देखें »

संरचना इंजीनियरी

विश्व की सबसे बड़ी इमारत - '''बुर्ज दुबई''' संरचना इंजीनियरी, इंजीनियरी की वह शाखा है जो लोड (बल) सहन करने या बल का प्रतिरोध करने के के लिये बनायी जाने वाली संरचनाओं (structures) के विश्लेषण एवं डिजाइन से सम्बन्ध रखती है। इसे प्रायः सिविल इंजीनियरी के अन्दर एक विशेषज्ञता का क्षेत्र समझा जाता है। संरचना इंजीनियर का काम प्रायः भवनों तथा विशाल गैर-भवन संरचनाओं की डिजाइन करना होता है किन्तु वे मशीनरी, चिकित्सा उपकरण, वाहनों आदि के डिजाइन से भी जुड़े हो सकते हैं। संरचना इंजीनियरी का सिद्धान्त भौतिक नियमों तथा विभिन्न पदार्थों/ज्यामितियों के गुणधर्म से सम्बन्धित अनुभवजन्य ज्ञान पर आधारित है। अनेकों छोटे छोटे संरचनात्मक अवयवों के योग से जटिल संरचनाएँ निर्मित की जातीं हैं। संरचना इंजीनियर को लोहे और इस्पात का ही नहीं, बल्कि लकड़ी, ईंट, पत्थर, चूना और सीमेंट का भी आधुनिकतम ज्ञान तथा यांत्रिक एवं विद्युत् इंजीनियरी के कामों में भी दक्ष होना चाहिए, क्योंकि इन्हें अपने ढाँचे यांत्रिकी तथा भौतिकी के सिद्धांतों के अनुसार निरापद ढंग से बनाने पड़ते हैं। भूमि, जल और वायु की प्रकृति का भी पूर्ण ज्ञान सिविल इंजीनियर के समान ही होना चाहिए। .

नई!!: छत और संरचना इंजीनियरी · और देखें »

हिन्दू मंदिर स्थापत्य

अंकोरवाट मंदिर (कम्बोडिया) भारतीय स्थापत्य में हिन्दू मन्दिर का विशेष स्थान है। हिन्दू मंदिर में अन्दर एक गर्भगृह होता है जिसमें मुख्य देवता की मूर्ति स्थापित होती है। गर्भगृह के ऊपर टॉवर-नुमा रचना होती है जिसे शिखर (या, विमान) कहते हैं। मन्दिर के गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा के लिये स्थान होता है। इसके अलावा मंदिर में सभा के लिये कक्ष हो सकता है। .

नई!!: छत और हिन्दू मंदिर स्थापत्य · और देखें »

ओलती

thumb चीनी ओलती ओलती या ओरी किसी छत के किनारे को कहते है। आम तौर पर एक भवन को मौसम की मार से बचाव प्रदान करने के लिए यह भवन के पार्श्व से बाहर की ओर निकली रहती है। ओलती एक ढलवां छत के निचले भाग को भी कहते हैं जो दीवार से परे निकला रहता है। निष्क्रिय सौर इमारत डिजाइन में खिड़की के द्वारा आने वाले प्रकाश और गर्मी की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए बढ़ाया जा सकता है। .

नई!!: छत और ओलती · और देखें »

कमरा

जापान के एक युवा हॉस्टल​ में एक कमरा कमरा, कक्ष या ख़ाना किसी घर या अन्य निर्मित ढाँचे के अन्दर के ऐसे भाग को कहते हैं जो अलग विभाजित कर दिया गया हो। यह विभाजन दीवारों, पर्दों या दरवाजों से किया गया हो सकता है। आमतौर पर कमरों के ऊपर छत भी डली हुई होती है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है। ऐतिहासिक रूप से कमरे मिनोआई सभ्यता के २२०० ईसापूर्व में बने निर्माणों में देखे जा चुके हैं।, Travel to Santorini: Santorini Island Guide, Marinet Ltd., Accessed 23 नवम्बर 2009 .

नई!!: छत और कमरा · और देखें »

अफ़्रीकान्स भाषा

अफ़्रीकांस भाषा स्मारक अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है। .

नई!!: छत और अफ़्रीकान्स भाषा · और देखें »

छत के ट्रस

छत की ट्रस छत की कैंचियाँ या 'छत की ट्र्स' (roof truss) छत को आलम्ब (सहारा/सपोर्ट) देने के उद्देश्य से लगाया जाने वाली संरचना है। ये लकड़ी, लोहा, इस्पात आदि के बने होते हैं। लकड़ी से निर्मित छत की ट्र्स का विकास मध्ययुग में हुआ। .

नई!!: छत और छत के ट्रस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »