लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चौधरी

सूची चौधरी

एक भारतीय उपनाम। यह हिन्दुओं और मुसलमानों दोनों में प्रयुक्त होता है। श्रेणी:भारतीय उपनाम.

5 संबंधों: चौधरी ब्रह्म प्रकाश, भारतीय उपनामों की सूची, अफरइया, अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ), उपनाम

चौधरी ब्रह्म प्रकाश

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव (1918–1993) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे। वे लोकसभा के सदस्य भी रहे। १९४० में महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन में उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन में 'भूमिगत नेताओं' में वे भी थे। स्वतंत्रता संग्राम के समय वे कई बार जेल गये। चौधरी भ्रह्म प्रकाश पश्चिमोत्तर दिल्ली के शकूरपुर से थे। 'शेर–ए-दिल्ली' एवं 'मुगले आज़म' के नाम से मशहूर चौधरी ब्रह्म प्रकश 1952 से 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वह केवल 33 साल की उम्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और उस समय के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। उन्हें भारत के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त है।बाद में वे सांसद बने तथा केन्द्रीय खाद्य, कृषि, सिंचाई और सहकारिता मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये। 1977 में उन्होंने पिछड़ी, अनुसूचित जातियों व अल्पसंख्यकों का एक राष्ट्रीय संघ बनाया। राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके सम्मान में 11 अगस्त 2001 स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। .

नई!!: चौधरी और चौधरी ब्रह्म प्रकाश · और देखें »

भारतीय उपनामों की सूची

भारतीय संस्कृति में उपनामों का बहुत महत्व है। ये किसी भी व्यक्ति के निवास स्थान, जाति या कार्य का परिचय देते हैं। प्रमुख भारतीय तथा दक्षिण एशियाई उपनामों की यह सूची वर्णानुक्रम में संयोजित है - .

नई!!: चौधरी और भारतीय उपनामों की सूची · और देखें »

अफरइया

अफरइया (अफरिया) (अन्य उच्चारण- अफ़्फरिया, फरिया या फरइया) यदुवंशी अहीर जाति का एक कुल (गोत्र) है। राजपूताना गजेटियर के अनुसार रेवाड़ी के अफरिया अहीर जाति के यदु वंश से हैं। रेवाड़ी राज्य पर अफरिया कुल ने ही शासन किया है। रेवाड़ी के राजा राव नंदराम इसी गोत्र के थे। .

नई!!: चौधरी और अफरइया · और देखें »

अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ)

चौधरी अजीत सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारतीय राजनीति में प्रमुख राष्ट्रीय नेता हैं। वो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र हैं। २०११ से वो केन्द्र की यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं। वो राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष भी हैं। .

नई!!: चौधरी और अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) · और देखें »

उपनाम

नाम के साथ प्रयोग हुआ दूसरा शब्द जो नाम कि जाति या किसी विशेषता को व्यक्त करता है उपनाम (Surname / सरनेम) कहलाता है। जैसे महात्मा गाँधी, सचिन तेंदुलकर, भगत सिंह आदि में दूसरा शब्द गाँधी, तेंदुलकर, सिंह उपनाम हैं। .

नई!!: चौधरी और उपनाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »