लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीन के प्रशासनिक प्रभाग

सूची चीन के प्रशासनिक प्रभाग

चीन के कुल ३३ प्रशासनिक विभाग हैं और इसके अतिरिक्त यह ताइवान (चीनी गणराज्य) को अपना एक प्रान्त मानता है, पर इसपर उसका नियन्त्रण नहीं है। ताइवान को छोड़ दिया जाय तो चीन के कुल २२ प्रान्त, ५ स्वायत्त क्षेत्र, ४ नगरपालिका तथा २ विशेष प्रशासनिक प्रदेश हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है -.

6 संबंधों: चीनी बौद्ध धर्म, ताशक़ुरग़ान​, लियाओनिंग, शन्शी, शान्शी, 1 E12 वर्ग मीटर

चीनी बौद्ध धर्म

चीनी बौद्ध धर्म (हान चीनी बौद्ध धर्म) बौद्ध धर्म की चीनी शाखा है। बौद्ध धर्म की परम्पराओं ने तक़रीबन दो हज़ार वर्षों तक चीनी संस्कृति एवं सभ्यता पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा, यह बौद्ध परम्पराएँ चीनी कला, राजनीति, साहित्य, दर्शन तथा चिकित्सा में देखी जा सकती हैं। दुनिया की 65% से अधिक बौद्ध आबादी चीन में रहती हैं। भारतीय बौद्ध धर्मग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद ने पूर्वी एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म को बहुत बढ़ावा दिया, इतना कि बौद्ध धर्म कोरिया, जापान, रयुक्यु द्वीपसमूह और वियतनाम तक पहुँच पाया था। चीनी बौद्ध धर्म में बहुत सारी ताओवादी और विभिन्न सांस्कृतिक चीनी परम्पराएँ मिश्रित हैं। .

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और चीनी बौद्ध धर्म · और देखें »

ताशक़ुरग़ान​

ताशक़ुरग़ान​ (सरिकोली:, तॉशक़ुरग़ॉन​; उइग़ुर:, ताशक़ूरग़ान बाज़िरी; चीनी: 塔什库尔干镇, ताशिकु'एरगन; अंग्रेज़ी: Tashkurgan) मध्य एशिया में चीन द्वारा नियंत्रित शिनजियांग प्रान्त के ताशक़ुरग़ान​ ताजिक स्वशासित ज़िले की राजधानी है। पाकिस्तान से पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र से आने वाले काराकोरम राजमार्ग पर यह पहला महत्वपूर्ण चीनी पड़ाव है। इस राजमार्ग पर सरहद पर स्थित ख़ुंजराब दर्रे की चीनी तरफ़ ताशक़ुरग़ान​ है और पाकिस्तानी तरफ़ सोस्त है।, Andrew Burke, pp.

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और ताशक़ुरग़ान​ · और देखें »

लियाओनिंग

जनवादी गणतंत्र चीन में लियाओनिंग प्रांत की स्थिति (लाल रंग में) (सरल चीनी: 辽宁, पारम्परिक चीनी: 遼寧, मान्छु: ᠯᡳᠶᠣᠣ ᠨᡳᠩ, अंग्रेज़ी: Liaoning) उत्तरपूर्वी जनवादी गणतंत्र चीन में स्थित एक प्रांत है। इसका नाम प्रांत से होकर बहने वाली लियाओ नदी के नाम को 'निंग' शब्द (अर्थ: 'शान्ति') के साथ जोड़कर बनाया गया है। इस प्रांत की स्थापना सन् १९०७ में 'फ़ेन्गतियान' (奉天) नाम से की गई थी लेकिन १९२९ में नाम बदलकर 'लियाओनिंग' कर दिया गया। लियाओनिंग की राजधानी शेनयांग शहर है। .

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और लियाओनिंग · और देखें »

शन्शी

चीन के नक़्शे में शन्शी प्रान्त (लाल रंग) (चीनी: 山西; पिनयिन लिप्यन्तरण: Shānxī; वेड-जाइल्ज़ लिप्यन्तरण: Shan-hsi; अंग्रेज़ी: Shansi) उत्तर चीन में स्थित एक प्रांत हैं। शन्शी का अर्थ चीनी भाषा में 'पश्चिम पर्वत' है। शन्शी की राजधानी ताइयुआन शहर है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 शन्शी प्रान्त का क्षेत्रफल १,५६,८०० वर्ग किमी है, यानी भारत के ओडिशा राज्य के लगभग बराबर। सन् २०१० की जनगणना में शन्शी की प्रांतीय आबादी ३,५७,१२,१११ थी। .

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और शन्शी · और देखें »

शान्शी

चीन के नक़्शे में शान्शी प्रान्त (लाल रंग) (चीनी: 陕西; अंग्रेज़ी: Shaanxi) जनवादी गणराज्य चीन के केन्द्रीय भाग में स्थित एक प्रांत हैं। यह पीली नदी (ह्वांग हो) के मध्य भाग में आने वाले लोएस पठार और चिनलिंग पहाड़ों पर विस्तृत है। शान्शी की राजधानी शिआन शहर है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 शान्शी प्रान्त का क्षेत्रफल २,०५,८०० वर्ग किमी है। सन् २०१० की जनगणना में शान्शी की प्रांतीय आबादी ३,७३,२७,३७८ थी। .

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और शान्शी · और देखें »

1 E12 वर्ग मीटर

मिस्र लगभग १०,००,००० वर्ग कि.मी.2. विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १०,००,००० वर्ग कि॰मी॰ से १,००,००,००० वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: चीन के प्रशासनिक प्रभाग और 1 E12 वर्ग मीटर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चीन के प्रशासनिक विभाग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »