लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चित्रगुप्त

सूची चित्रगुप्त

चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता हैं। मिथकों और पुराणों के अनुसार धर्मराज चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर के न्याय करने वाले बताए गये हैं। मान्यताओं के अनुसार कायस्थों को चित्रगुप्त का वंशज बताया जाता है। .

19 संबंधों: चित्रा नक्षत्र, चित्राक्ष, चित्रगुप्त चालीसा, चित्रगुप्त मन्दिर, चित्रगुप्त मन्दिर,खजुराहो, चित्रगुप्त जयंती, एरावती/शोभावति, नरक, नवग्रह, नवग्रह चरित्र, बिहार के व्यक्तियों की सूची, भटनागर, यम द्वितीया, यम हैं हम, यमराज, सूर्यदक्षिणा/नंदनी, हिन्दू देवी देवताओं की सूची, खजुराहो, कायस्थ

चित्रा नक्षत्र

चित्रा नक्षत्र आकाशीय मंडल में चौदहवाँ नक्षत्र है। चित्रा नक्षत्र के देवता भगवान चित्रगुप्त जी है। इस नक्षत्र के प्रथम दो चरण कन्या राशि में आते हैं। पे पो नाम से इस नक्षत्र की पहचान होती है। नक्षत्र स्वामी मंगल राशि स्वामी बुध इन दो ग्रहों का जातक पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसके बाद लग्नानुसार उसका भी फल मिलता है। मंगल साहस, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, उग्र स्वभाव का प्रतीक है। इसके साथ अन्य ग्रहों की युति दृष्टि भी अपना अपना प्रभाव दिखाती है। कभी-कभी मंगल की अशुभ स्थिति या शनि से दृष्टि हो तो अनिष्ट कारण भी बनती है। मंगल-गुरु के साथ हो व राशि स्वामी बुध देखे तो कुशल व्यापारी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस या सेना में उच्च पद मिलता है। ऐसे जातक उत्तम वक्ता के साथ अच्छे वकील भी बन सकते हैं। सी.ए. का भी कारक बन जाता है। मंगल-शुक्र की युति उस जातक को सुंदर तो बनाएगी, लेकिन सेक्सी भी बना देती है। मंगल सूर्य साथ हो तो ऐसे जातक अत्यंत तेजस्वी स्वभाव के साहसी, पराक्रमी, उच्च प्रशासन सेवाओं में जाकर सफलता हासिल करते हैं। राजनीति में सफल होते हैं। मंगल-चंद्र साथ हो तो थोड़ा शांत प्रवृत्ति का भी बना देता है। मंगल राहु साथ हो तो ऐसा जातक व्यसनी भी होता है। उच्च के राहु के साथ हो तो राजनीति में सफल होते हैं। मंगल शनि के साथ हो तो अनिष्टकारी होता है। जिस भाव में हो तो जिस भाव में संबंध हो या दृष्टि हो तो उस भाव के प्रभाव को नष्ट कर देता है। इसका अकसर प्रभाव 40 वर्ष के बाद दिखाई देता है। .

नई!!: चित्रगुप्त और चित्रा नक्षत्र · और देखें »

चित्राक्ष

ये यमराज, हिन्दू धर्म अनुसार मृत्यु के देवत के अभिलेखक, श्री चित्रगुप्त जी महाराज के द्वितीय पुत्र हैं। इन्हें चित्र, आदि नाम से भी पुकरा जाता है। .

नई!!: चित्रगुप्त और चित्राक्ष · और देखें »

चित्रगुप्त चालीसा

।भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का चालीसा इस प्रकार है:;दोहा: चै0-:;दोहा: श्रेणी:कायस्थ.

नई!!: चित्रगुप्त और चित्रगुप्त चालीसा · और देखें »

चित्रगुप्त मन्दिर

चित्रगुप्त मन्दिर, हिन्दू देवता चित्रगुप्त, जो प्रत्येक प्राणी के पाप ओर पुन्य का लेखा रखते है, उनका मंदिर है। यह तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर में बसा हैं। प्रमुख मन्दिर का निर्माण चोल राजवंश ने ९-वी शताब्दी में किया था और आगे कई लोंगोने इसका विस्तार किया। श्रेणी:तमिलनाडु के हिन्दू मन्दिर.

नई!!: चित्रगुप्त और चित्रगुप्त मन्दिर · और देखें »

चित्रगुप्त मन्दिर,खजुराहो

चित्रगुप्त मंदिर मध्य भारत के राज्य मध्य प्रदेश के खजुराहो क्षेत्र में बना निरंधार प्रासाद शैली का एक मन्दिर है। इस मंदिर का निर्माण ९७५ ईसवी सन में हुआ था और यहां मिथुन नर्तक, देवांगनाएँ, शार्दूल काफी मात्रा में अंकित किये गए हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सामाजिक दृश्य को उत्कृष्टता से अंकित किया गया है। .

नई!!: चित्रगुप्त और चित्रगुप्त मन्दिर,खजुराहो · और देखें »

चित्रगुप्त जयंती

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। यम द्वितीया के दिन ही यह त्यौहार भी मनाया जाता है। यह खासकर कायस्थ वर्ग में अधिक प्रचलित है। उनके ईष्ट देवता ही चित्रगुप्त जी हैं। .

नई!!: चित्रगुप्त और चित्रगुप्त जयंती · और देखें »

एरावती/शोभावति

नागमाता कद्रि का पुत्र एरावत नागवन्श का महाप्रतापी राजा हुआ, उसकी पत्नी का नाम शोभा था, दोनो भगवान शन्कर के परम भक्त थे, लेकिन दोनों की एक भी सन्तान नही थी, एक दिन भगवान शन्कर नें उन्हे दर्शन दिए और कहा कि तुम्हे एक पुत्री रत्न की प्राप्ती होगी जो आठ महाप्रतापी पुत्रों को जन्म देगी। शने: शने: समय बीतता गया फिर वह दिन भी आ गया जब उनके यहां एक पुत्री नें जन्म लिया, जिसका नाम एरावती/शोभावति पड़ा। समय आने पर इनका विवाह चित्रगुप्तजी से हुआ, जिससे इनके आठ पुत्रों नें जन्म लिया जो चारु, चितचारु, मतिभान, सुचारु, चारुण, हिमवान, चित्र और अतिन्द्रिय कहलाए। श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:हिन्दू कथाएं.

नई!!: चित्रगुप्त और एरावती/शोभावति · और देखें »

नरक

सामान्यतः ठंडे देशों में नरक की कल्पना हिमाच्छादित लोक और गर्म देशों में अग्नितप्त लोक के रूप में मिलती है। इसकी स्थिति, संख्या, प्रकार और दंडयातना के संबंध में विविध कल्पनाएँ हैं। हिंदू नरक दक्षिण और पाताल के निम्नतल भाग में कल्पित है, जहाँ चित्रगुप्त की पुष्टि पर यमदेवता पापी को उसके अपराध के अनुसार 28 नरकों में से किन्हीं की यातना देने का निर्णय अपने दूतों को देते हैं। अथर्ववेद से भागवत पुराण तक आते आते नरकों की संख्या 50 करोड़ हो गई जिनमें 21, 28 या 40 मुख्य हैं। मुस्लिम नरक ('नरक (दोजख)' और 'जहन्नुम') विशाल अग्निपुंज के समान है और सातवें तबके में तहत-उल-शरी में स्थित है जहाँ मालिक नामक देवदूत के अनुशासन में 19 स्वीरों (जबानिया) या दूतों द्वारा ईश्वरी कृपा से वंचित गुनहगारों को धकेल दिया जाता है। पारसी नरक (गाथा के अनुसार 'द्रूजो देमन', 'पहलवी' द्रूजोत्मन) उत्तर दिशा में स्थित अंधकार तथा दुर्गंधपूर्ण, आर्तनाद से मुखरित और असह्य शीतल है। ईसाई नरक तिमिराच्छन्न बृहत्‌ गर्त, यंत्रणाभोग का कारागार, चिर प्रज्वलित अग्निलोक और अग्निसरोवर के रूप में वर्णित है। इस प्रकार मुख्यतः दो ढंग के नरकों का उल्लेख मिलता है - शीतकर और दाहकर। बौद्धधर्म में इन दोनों प्रकार के नरकों की अलग अलग संख्याएँ क्रमश: आठ और सात हैं। विद्वानों का मत है कि आग्नेय नर की कल्पना ईसाई मूल की है किंतु इसे पूरी तरह सही नहीं कहा जा सकता। नरक के स्वरूपों और परलोक में पापियों के प्रति दंड की धारणा का क्रमिक विकास हुआ है। भारतीय नरक कल्पना का इतिहास ऋग्वैदिक अथवा उससे भी प्राचीन हो सकता है। इसका क्रमिक विकास अथर्ववेद (1/11, 4/5/5, 5/3/11, 5/19, 8/2/24, 11/6/11, 18/3/3), वाजसनेय संहिता (30/5), शतपथ ब्राह्मण (6/2/3/27) और परवर्ती पुराण साहित्य (पद्म. अ. 34, पाताल खं. अ. 47; वि.पु. 2/6/7- 32; मार्क.पु. 19/3/39 ब्रह्म वै., प्रकृति खं., अ. 27- 28, भा.पु. 5/26/5) में हुआ है। इस क्रम में कठोपनिषद् तथा दर्शनशास्त्र में नरक और मृतात्मा के स्वरूप की दार्शनिक व्यख्याएँ भी हुई हैं। इसी प्रकार बाइबिल में आए अनके पदों के अंग्रेजी रूपांतर 'हेल' के अर्थ में ईसाई नरक की विभिन्न व्याख्याएँ प्राप्त होती हैं। यह पहले मुख्यत: ओल्ड टेस्टामेंट के 'शिऊन' शब्द का अंग्रेजी रूपांतर था जो प्राचीन यहूदी दृष्टिकोण के अनुसार मृतात्माओं का आवास है। फिर वही शब्द 'हेडेस' (Hedes) के लिए प्रयुक्त होने लगा। लेकिन इसका प्रयोग 'जेहेन्ना' के लिए सर्वाधिक होता है जिसका नामकरण हेनोम की घाटी के एक स्थान के नाम पर हुआ और बाद में 'भावीदंड' के लिए प्रसिद्ध हुआ। 'हेल' के संबंध में परंपरित मान्यता के विरुद्ध ईसाई धर्मसुधारकों के विचार कुछ दूसरे थे। मार्टिन लूथर का विचार था कि पापात्माएँ मृत्यु की स्थिति में अपनी नास्तिक और मलिन वृत्ति के कारण 'अंतिम दिन' के पूर्व तक पीड़ित होती हैं। नरक को व ईश्वर के उपदेशों और आस्तिकता से शून्य दूषित अंत: करण की संज्ञा देते हैं। इस प्रकार ईसाई नरक और नरकदंड की मान्यताओं का विकास स्वयंसिद्ध है। इसके अतिरिक्त नरकभोग की अवधि, परिमाण, यंत्रणा की प्रकृति आदि को लेकर भी पाश्चात्य तथा प्राच्य धर्मों में मतभेद है। श्रेणी:धार्मिक शब्दावली.

नई!!: चित्रगुप्त और नरक · और देखें »

नवग्रह

ग्रह (संस्कृत के ग्रह से - पकड़ना, कब्जे में करना) माता भूमिदेवी (पृथ्वी) के प्राणियों पर एक 'ब्रह्मांडीय प्रभावकारी' है। हिन्दू ज्योतिष में नवग्रह (संस्कृत: नवग्रह, नौ ग्रह या नौ प्रभावकारी) इन प्रमुख प्रभावकारियों में से हैं। राशि चक्र में स्थिर सितारों की पृष्ठभूमि के संबंध में सभी नवग्रह की सापेक्ष गतिविधि होती है। इसमें ग्रह भी शामिल हैं: मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, और शनि, सूर्य, चंद्रमा, और साथ ही साथ आकाश में अवस्थितियां, राहू (उत्तर या आरोही चंद्र आसंधि) और केतु (दक्षिण या अवरोही चंद्र आसंधि).

नई!!: चित्रगुप्त और नवग्रह · और देखें »

नवग्रह चरित्र

प्रत्येक ग्रह का सम्बन्ध विभिन्न चीज़ों के साथ है, जैसे रंग, धातु, आदि.

नई!!: चित्रगुप्त और नवग्रह चरित्र · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: चित्रगुप्त और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

भटनागर

महाराज चित्रगुप्त के परिवार में भटनागरों का स्थान भटनागर उत्तर भारत में प्रयुक्त होने वाला एक जातिनाम है, जो कि हिन्दुओं की कायस्थ जाति में आते है। इनका प्रादुर्भाव यमराज, मृत्यु के देवता, के पप पुण्य के अभिलेखक, श्री चित्रगुप्त जी की प्रथम पत्नी दक्षिणा नंदिनी के द्वितीय पुत्र विभानु के वंश से हुआ है। विभानु को चित्राक्ष नाम से भी जाना जाता है। महाराज चित्रगुप्त ने इन्हें भट्ट देश में मालवा क्षेत्र में भट नदी के पास भेजा था। इन्होंने वहां चित्तौर और चित्रकूट बसाये। ये वहीं बस गये और इनका वंश भटनागर कहलाया। .

नई!!: चित्रगुप्त और भटनागर · और देखें »

यम द्वितीया

भ्रातृ द्वितीया (भाई दूज) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज दीपावली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है, जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। .

नई!!: चित्रगुप्त और यम द्वितीया · और देखें »

यम हैं हम

यम हैं हम एक हास्य धारावाहिक है जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। कार्यक्रम में एक पौराणिक किरदार यमराज की पृथ्वी पर जादुई और हास्यप्रद सफर को दिखाया गया है। .

नई!!: चित्रगुप्त और यम हैं हम · और देखें »

यमराज

यमराज हिन्दू धर्म के अनुसार मृत्यु के देवता हैं। इनका उल्लेख वेद में भी आता है। इनकी जुड़वां बहन यमुना (यमी) है। यमराज, महिषवाहन (भैंसे पर सवार) दण्डधर हैं। वे जीवों के शुभाशुभ कर्मों के निर्णायक हैं। वे परम भागवत, बारह भागवताचार्यों में हैं। यमराज दक्षिण दिशा के दिक् पाल कहे जाते हैं और आजकल मृत्यु के देवता माने जाते हैं। दक्षिण दिशा के इन लोकपाल की संयमनीपुरी समस्त प्राणियों के लिये, जो अशुभकर्मा हैं, बड़ी भयप्रद है। यम, धर्मराज, मृत्यु, अन्तक, वैवस्वत, काल, सर्वभूतक्षय, औदुभ्बर, दघ्न, नील, परमेष्ठी, वृकोदर, चित्र और चित्रगुप्त - इन चौदह नामों से यमराज की आराधना होती है। इन्हीं नामों से इनका तर्पण किया जाता है। विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा से भगवान सूर्य के पुत्र यमराज, श्राद्धदेव मनु और यमुना उत्पन्न हुईं। .

नई!!: चित्रगुप्त और यमराज · और देखें »

सूर्यदक्षिणा/नंदनी

कस्यप ऋषि के पोते श्राद्धदेव नन्दन वन में अपनें आश्रम में भगवान की पूजा अर्चना ध्यान व तपस्या किया करते थे। एक दिन सुर्य देव उनके पास आए और उनसे प्रार्थना की, कि वे उनके लिए एक महायज्ञ करें। महायज्ञ की समाप्ति पस्चात सूर्य देव नें उन्हें दक्षिणा स्वरूप एक कन्या दी और कहा आप इसे अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार करें। भविश्य में यह आपका नाम बढ़ाएगी और इस पर आप गर्व करेंगें। इस कन्या को अपनी पुत्री रूप में स्वीकार कर श्राद्धदेव अपनें आश्रम नन्दन वन में आए तब वहां रहनें वाले अन्य ऋषि मुनियों नें पूंछा यह कन्या कौन है तो श्राद्धदेव नें कहा यह सूर्य दक्षिणा है। नन्दन वन में उस कन्या के आ जानें से वहां खुशी की एक लहर सी दौड़ गई और लोग उसे प्यार से नन्दनी कहनें लगे। इस प्रकार उस कन्या के दो नाम प्रचलन में आ गए, कोई उसे प्यार से सुदक्षिणा (सूर्यदक्षिणा) कहता तो कोई नन्दनी। श्राद्धदेव ब्राम्हण थे, इसलिए उनकी यह कन्या, ब्राम्हण कन्या कहलाई। धीरे धीरे जब यह कन्या बड़ी होनें लगी तो श्राद्धदेव को उसकी शादी की चिन्ता सतानें लगी, तब श्राद्धदेव अपनी चिन्ता लेकर ब्रम्हाजी के समीप पहुंचे और नन्दनी के लिए उचित वर की चाहत प्रकट की, तब ब्रम्हाजी नें नन्दनी के विवाह हेतु चित्रगुप्तजी को चुना और नन्दनी का विवाह चित्रगुप्तजी से करवा दिया। इससे इनके चार पुत्र उत्पन्न हुए जो भानु, विभानु, विश्वभानु और वीर्यभानु कहलाए।.

नई!!: चित्रगुप्त और सूर्यदक्षिणा/नंदनी · और देखें »

हिन्दू देवी देवताओं की सूची

यह हिन्दू देवी देवताओं की सूची है। हिन्दू लेखों के अनुसार, धर्म में तैंतीस कोटि (कोटि के अर्थ-प्रकार और करोड़) देवी-देवता बताये गये हैं। इनमें स्थानीय व क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल हैं)। वे सभी तो यहां सम्मिलित नहीं किये जा सकते हैं। फिर भी इस सूची में तीन सौ से अधिक संख्या सम्मिलित है। .

नई!!: चित्रगुप्त और हिन्दू देवी देवताओं की सूची · और देखें »

खजुराहो

खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्वविख्यात है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना जाता था। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। भारत के अलावा दुनिया भर के आगन्तुक और पर्यटक प्रेम के इस अप्रतिम सौंदर्य के प्रतीक को देखने के लिए निरंतर आते रहते है। हिन्दू कला और संस्कृति को शिल्पियों ने इस शहर के पत्थरों पर मध्यकाल में उत्कीर्ण किया था। संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती के उभारा गया है। .

नई!!: चित्रगुप्त और खजुराहो · और देखें »

कायस्थ

कायस्थ भारत में रहने वाले सवर्ण हिन्दू समुदाय की एक जाति है। गुप्तकाल के दौरान कायस्थ नाम की एक उपजाति का उद्भव हुआ। पुराणों के अनुसार कायस्थ प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता है कि कायस्थ धर्मराज श्री चित्रगुप्त जी की संतान हैं तथा देवता कुल में जन्म लेने के कारण इन्हें ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनों धर्मों को धारण करने का अधिकार प्राप्त है। वर्तमान में कायस्थ मुख्य रूप से बिसारिया, श्रीवास्तव, सक्सेना,निगम, माथुर, भटनागर, लाभ, लाल, कुलश्रेष्ठ, अस्थाना, कर्ण, वर्मा, खरे, राय, सुरजध्वज, विश्वास, सरकार, बोस, दत्त, चक्रवर्ती, श्रेष्ठ, प्रभु, ठाकरे, आडवाणी, नाग, गुप्त, रक्षित, बक्शी, मुंशी, दत्ता, देशमुख, पटनायक, नायडू, सोम, पाल, राव, रेड्डी, दास, मेहता आदि उपनामों से जाने जाते हैं। वर्तमान में कायस्थों ने राजनीति और कला के साथ विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विद्यमान हैं। वेदों के अनुसार कायस्थ का उद्गम ब्रह्मा ही हैं। उन्हें ब्रह्मा जी ने अपनी काया की सम्पूर्ण अस्थियों से बनाया था, तभी इनका नाम काया+अस्थि .

नई!!: चित्रगुप्त और कायस्थ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चित्रगुप्त देवता, चित्रगुप्तजी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »