लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिकनी चमेली

सूची चिकनी चमेली

चिकनी चमेली २०१२ की फ़िल्म अग्निपथ का एक हिन्दी आइटम गीत है जिसका निर्माण अजय-अतुल की जोड़ी ने किया है। इस गीत को १५ दिसम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया था जिसमे कटरीना कैफ पर मुख्यतः यह चित्रित किया गया है और ऋतिक रोशन व संजय दत्त अन्य कलाकार है। गीत हो फ़िल्म के साथ २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया था। इस गीत का छायांकन गणेश आचार्य ने किया है और श्रेया घोशाल ने अपनी आवाज़ दी है। गीत को फ़िल्म की सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। .

4 संबंधों: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, कैटरीना कैफ़, कैटरीना कैफ़ की फ़िल्में, अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: चिकनी चमेली और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: चिकनी चमेली और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

कैटरीना कैफ़ की फ़िल्में

कैटरीना कैफ़ फिल्म ''फैंटम'' के कार्यक्रम में कैटरीना कैफ़ ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं। 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की। २००६ में कैटरीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ ''हमको दीवाना कर गये'' में बनाई गई जो आगे जाकर काफ़ी सफल रही। २००७ कैटरीना के लिए काफ़ी अच्छा रहा, इस साल उनकी चार फ़िल्म आई जो सब बड़ी हिट हुई। कैटरीना द्वारा ''न्यू यॉर्क'' में निभाया गए किरदार ने उन्हें अभिनय स्तर पर पहचान दिलाई। राजकुमार सन्तोषी की अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी उनकी अगली फ़िल्म थी जिसमें उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनाई गई थी। २०११ में वो ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देयोल और कल्की केकलां के साथ ज़ोया अख्तर की ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा में दिखी। 2012 में उन्हें कबीर खान की जासूसी रोमांच फ़िल्म एक था टाइगर में देखा गया जो साल की सबसे बड़ी हिट रही। उसी वर्ष, कैटरीना ने यश चोपड़ा की रोमांस फिल्म जब तक है जान में अभिनय किया। 2013 में, कैटरीना विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांच फिल्म धूम 3 में आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ एक सर्कस कलाकार की भूमिका में नज़र आईं। .

नई!!: चिकनी चमेली और कैटरीना कैफ़ की फ़िल्में · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: चिकनी चमेली और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »