लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चक्रवर्तीं अशोक सम्राट

सूची चक्रवर्तीं अशोक सम्राट

चक्रवर्तीं अशोक सम्राट एक भारतीय ऐतिहासिक नाटक है। इसके निर्माता अभिमन्यु सिंह है तथा इस कार्यक्रम को अशोक बंकर ने लिखा है। यह कार्यक्रम अशोक के जीवन पर आधारित है। इस कार्यक्रम में अशोक अपनी माँ को अधिकार दिलाने हेतु, हिंसक बनता है। .

7 संबंधों: मनोज जोशी, सिद्धार्थ निगम, सुमेध मुदगलकर, सुज़ैन बर्नर्ट, अभिमन्यु सिंह, अशोक, अंकिता शर्मा

मनोज जोशी

मनोज जोशी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इन्होने अपना करियर मराठी थिएटर से आरम्भ किया था,साथ ही साथ इन्होने अपना योग्यदान गुजराती एवं हिन्दी थिएटर् में भी दिया। सन १९९८ से अब तक इन्होने ६० से अधिक फ़िल्मो में अभिनय किया है, जिनमें अधिकतर हास्य अभिनय है। इन्होने चाणक्य, एक महल हो सपनो का,राउ (मराथी),सग दिल,कभी सौतन कभी सहेली जैसे टी वी नाटक में भी अभिनय किया है। सिनेमा जगत में इन्होने अपनी शुरुआत फ़िल्म सरफ़रोश से की। जिसमें इन्होंने SI बाजू की भूमिका निभायी। हंगामा, हलचल, धूम, भागम भाग, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, भूल भूलैया और बिल्लू बार्बर जैसी कई फ़िल्मों में इन्होने अपना अभिनय दिया है। .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और मनोज जोशी · और देखें »

सिद्धार्थ निगम

सिद्धार्थ निगम एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन बाल कलाकार है। उन्होंने टीवी विज्ञापन बोर्नवीटा के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की। उन्होने 2013 में अपनी पहली फिल्म धूम 3 काम किया। बाद में वह उन्होने अपने टीवी कैरियर शुरू महाकुम्भ के टीवी 'से की। वह ऐतिहासिक नाटक शो चक्रवर्तीं अशोक सम्राट के रूप में युवा अशोक सम्राट अभिनय निभा रहे हैं। .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और सिद्धार्थ निगम · और देखें »

सुमेध मुदगलकर

सुमेध मुदगलकर एक भारतीय टीवी अभिनेता है। सुमेध मुदगलकर चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में सुशिम का अभिनय कर रहे हैं इनके अलावा डांस इंडिया डांस में भी जलवा दिखा चूके है। .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और सुमेध मुदगलकर · और देखें »

सुज़ैन बर्नर्ट

सुज़ैन बर्नर्ट एक जर्मन-जन्मे अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से विभिन्न भाषाओं में भारतीय फिल्मों में काम करता है। उसने रामधनु - द इंद्रधनुष, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड (2007 फ़िल्म) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। लिमिटेड और 7 आरसीआर और एक हवारों में मेरी बहना है जैसे टेलीविजन धारावाहिक हैं। वह फ्रेंच, इतालवी, अंग्रेजी, जर्मन, स्पैनिश, हिंदी, मराठी और बंगाली बोलती है। उन्होंने कलर्स (टीवी चैनल) के ऐतिहासिक धारावाहिक चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में प्रथम विदेशी खलनायिका के रूप में अभिनय किया और इसके लिए नामांकन और प्रशंसा की। वह स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी दिखाई दी। आखिरी बार 2017 में ज़ी टीवी में विशेष कामो में बिन कुछ का था। केवल अभिनेत्री जिसने सोनिया गांधी को टेलीविजन 7 आरसीआर पर सोनिया गांधी के रूप में चित्रित किया था। पहली विदेशी सेलिब्रिटी जो लावानी सेलिब्रिटी डांस शो में सेमी फाइनल तक भाग लेती है * ढोलकीची तलवार रियलिटी शो आरडीपी / लॉजिकल थिंकर्स खुद के रूप में .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और सुज़ैन बर्नर्ट · और देखें »

अभिमन्यु सिंह

अभिमन्यु सिंह (अंग्रेजी: Abhimanyu Singh) का जन्म पटना बिहार में हुआ। ये एक भारतीय फिल्म अभिनेता तथा निर्माता है। इन्होंने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत अक्स (2001) नामक फ़िल्म से की। इन्होंने कई फ़िल्मों में मुख्य किरदार भी निभाया है। अभिमन्यु सिंह ने भारत के कई ऐतिहासिक कथाओं पर कार्यक्रम बनाये हैं जैसे - झांसी की रानी लक्ष्मी बाई,वीर शिवाजी,चक्रवर्तीं अशोक सम्राट इत्यादि। .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और अभिमन्यु सिंह · और देखें »

अशोक

चक्रवर्ती सम्राट अशोक (ईसा पूर्व ३०४ से ईसा पूर्व २३२) विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था। उनका राजकाल ईसा पूर्व २६९ से २३२ प्राचीन भारत में था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिन्दुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान, ईरान तक पहुँच गया था। सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यान्मार के अधिकांश भूभाग पर था, यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शिर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सम्राट अशोक ही भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट है। सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ कहाँ जाता है, जिसका अर्थ है - ‘सम्राटों का सम्राट’, और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। सम्राट अशोक ने संपूर्ण एशिया में तथा अन्य आज के सभी महाद्विपों में भी बौद्ध धर्म धर्म का प्रचार किया। सम्राट अशोक के संदर्भ के स्तंभ एवं शिलालेख आज भी भारत के कई स्थानों पर दिखाई देते है। इसलिए सम्राट अशोक की ऐतिहासिक जानकारी एन्य किसी भी सम्राट या राजा से बहूत व्यापक रूप में मिल जाती है। सम्राट अशोक प्रेम, सहिष्णूता, सत्य, अहिंसा एवं शाकाहारी जीवनप्रणाली के सच्चे समर्थक थे, इसलिए उनका नाम इतिहास में महान परोपकारी सम्राट के रूप में ही दर्ज हो चुका है। जीवन के उत्तरार्ध में सम्राट अशोक भगवान बुद्ध की मानवतावादी शिक्षाओं से प्रभावित होकर बौद्ध हो गये और उन्ही की स्मृति में उन्होने कई स्तम्भ खड़े कर दिये जो आज भी नेपाल में उनके जन्मस्थल - लुम्बिनी - में मायादेवी मन्दिर के पास, सारनाथ, बोधगया, कुशीनगर एवं आदी श्रीलंका, थाईलैंड, चीन इन देशों में आज भी अशोक स्तम्भ के रूप में देखे जा सकते है। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार भारत के अलावा श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान में भी करवाया। सम्राट अशोक अपने पूरे जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे। सम्राट अशोक के ही समय में २३ विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई जिसमें तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, कंधार आदि विश्वविद्यालय प्रमुख थे। इन्हीं विश्वविद्यालयों में विदेश से कई छात्र शिक्षा पाने भारत आया करते थे। ये विश्वविद्यालय उस समय के उत्कृट विश्वविद्यालय थे। शिलालेख सुरु करने वाला पहला शासक अशोक ही था, .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और अशोक · और देखें »

अंकिता शर्मा

अंकिता शर्मा (जन्म 7 फ़रवरी 1987) एक भारतीय फिल्म तथा धारावाहिक अभिनेत्री है। ये सोनी टीवी के धारावाहिक बात हमारी पक्की है तथा रंगरसिया में कार्य कर चूकी है। इनके अलावा इन्होंने चक्रवर्तीं अशोक सम्राट तथा अमृत मंथन में कार्य कर चूकी है। .

नई!!: चक्रवर्तीं अशोक सम्राट और अंकिता शर्मा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चक्रवर्ती अशोक सम्राट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »