लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

घाट

सूची घाट

वाराणसी का एक घाट घाट का सामान्य अर्थ नदी तक उतरती सीढियों से निर्मित स्थल है। हिन्दी तथा संस्कृत में घाट जैसे स्थानों के लिए एक और शब्द का प्रयोग होता है - दीघा। भारतीय प्रायद्वीप के दक्क्न के पठार के दोनो किनारों पर बने पर्वतों को भी घाट का नाम दिया जाता है - पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट। नदी, तालाब, झील या समुद्र के किनारे बने सुविधाजनक ढलान वहां रह रहे लोगों की आम जिंदगी का हिस्सा होता है। काफी बार ऐसे स्थलों का धार्मिक (हिन्दू) महत्व होता है। घाट शब्द का मूल "घट्" है, जिसका तात्पर्य प्रधानरूपेण घटने से होता है। नदी किनारे बने घाटों में इस शब्द का उपयोग सीढियों के अवतरण को इंगित करता है, जबकि भारतीयप्रायद्वीप के तटों पर यह शब्द पहाडियों के अवतरण को बतलाता है। घाट शब्द का उपयोग एक मुहावरे ‍ "मौत के घाट उतारना" (अर्थात् हत्या करना) में भी होता है, किन्तु यहाँ पर इसका उपयोग हिन्दुओं द्वारा शवदहन प्रायः किसी घाट पर किये जाने के कारण है।.

9 संबंधों: चित्रकूट, नासिक, फतेहपुर जिला, फ़्रैंकफ़र्ट, बैरासकुण्ड, भारतीय स्थापत्यकला, मदकरी नायक, कोटागिरी, अस्सी घाट

चित्रकूट

चित्रकूट धाम मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में एक है। उत्तर प्रदेश में 38.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला शांत और सुन्दर चित्रकूट प्रकृति और ईश्वर की अनुपम देन है। चारों ओर से विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं और वनों से घिरे चित्रकूट को अनेक आश्चर्यो की पहाड़ी कहा जाता है। मंदाकिनी नदी के किनार बने अनेक घाट और मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। माना जाता है कि भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के चौदह वर्षो में ग्यारह वर्ष चित्रकूट में ही बिताए थे। इसी स्थान पर ऋषि अत्रि और सती अनसुइया ने ध्यान लगाया था। ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने चित्रकूट में ही सती अनसुइया के घर जन्म लिया था। .

नई!!: घाट और चित्रकूट · और देखें »

नासिक

नासिक अथवा नाशिक भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। नसिक महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में, मुम्बई से १५० किमी और पुणे से २०५ किमी की दुरी में स्थित है। यह शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। नासिक पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 565 मीटर है। गोदावरी नदी के तट पर बहुत से सुंदर घाट स्थित है। इस शहर का सबसे प्रमुख भाग पंचवटी है। इसके अलावा यहां बहुत से मंदिर भी है। नासिक में त्योहारों के समय में बहुत अधिक संख्या में भीड़ दिखलाई पड़ती है। .

नई!!: घाट और नासिक · और देखें »

फतेहपुर जिला

फतेहपुर जिला उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है जो कि पवित्र गंगा एवं यमुना नदी के बीच बसा हुआ है। फतेहपुर जिले में स्थित कई स्थानों का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है जिनमें भिटौरा, असोथर अश्वस्थामा की नगरी) और असनि के घाट प्रमुख हैं। भिटौरा, भृगु ऋषि की तपोस्थली के रूप में मानी जाती है। फतेहपुर जिला इलाहाबाद मंडल का एक हिस्सा है और इसका मुख्यालय फतेहपुर शहर है। .

नई!!: घाट और फतेहपुर जिला · और देखें »

फ़्रैंकफ़र्ट

फ्रैंकफर्ट ऐम माइन,, जर्मन राज्य हेस का सबसे बड़ा शहर और जर्मनी का पांचवाँ सबसे बड़ा शहर है। इसे प्रायः केवल फ्रैंकफर्ट के नाम से जाना जाता है। इसकी जनसंख्या 2009 में 667,330 थी। 2010 में शहरी क्षेत्र में 2,296,000 आबादी का अनुमान लगाया गया था। यह शहर फ्रैंकफर्ट-राइन-मैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के हृदयस्थल में है, जिसकी आबाद 5,600,000 है, और जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रॅपॉलिटन क्षेत्र है। यह शहर मेन नदी के तट पर पुराने घाट पर अवस्थित है। जर्मन भाषा में मेन नदी को "फर्ट" कहते है। फ्रैंकफर्ट प्राचीन फ्रैंकोनिया का हिस्सा है, जो कि प्राचीन फ्रैंकों का निवास स्थल था। इसलिए फ्रैंको के घाट के रूप में इनकी विरासत के कारण शहर का नाम पड़ा.

नई!!: घाट और फ़्रैंकफ़र्ट · और देखें »

बैरासकुण्ड

बैरासकुण्ड (Bairaskund) उत्तराखण्ड के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक चमोली जनपद में स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मन्दिर के साथ एक छोटा-सा गांव भी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह रावण की तपस्थली है, इस गांव में अनेक छोटे-बड़े कुण्ड हैं। इसे सिद्धपीठ बैरासकुण्ड के नाम से जाना जाता है। इसका उल्लेख पुराणों में भी पाया जाता है सुंदर एवं मनोरम दृश्यों से भरपूर इस धर्मिक स्थान के दर्शन वर्ष-भर किये जाते हैं। इस धार्मिक स्थान के दर्शन के लिये कर्णप्रयाग से नन्दप्रयाग होते हुए नन्दप्रयाग से नन्दप्रयाग एवं घाट के बीच में स्थित काण्डई पुल नामक स्थान से वाहन की सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहती है। यहां पर प्रत्येक दिन प्रातः चार बजे से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा की जाती है जो लगभग दिन के १२ बजे तक वहां के मुख्या पुजारी एवं संन्यासी नेपाली महाराज द्वारा प्रतिदिन सम्पन्न की जाती है। इस स्थान के विषय में अनेक पौराणिक एवं दन्त कथाएँ प्रचलित हैं। इस क्षेत्र के लोगों की भगवान शिव में अत्यंत श्रद्धा एवं विश्वाश है। अनेक लोग यहाँ पर अपने लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगते हैं एवं समय-समय पूजा का आयोजन करवाते हैं। मन्दिर समिति की देख-रेख में यहां पर महा शिवरात्रि के दौरान भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जगह-जगह से अनेक श्रद्धालू भगवान शिव के दर्शन किया करते हैं।.

नई!!: घाट और बैरासकुण्ड · और देखें »

भारतीय स्थापत्यकला

सांची का स्तूप अजन्ता गुफा २६ का चैत्य भारत के स्थापत्य की जड़ें यहाँ के इतिहास, दर्शन एवं संस्कृति में निहित हैं। भारत की वास्तुकला यहाँ की परम्परागत एवं बाहरी प्रभावों का मिश्रण है। भारतीय वास्तु की विशेषता यहाँ की दीवारों के उत्कृष्ट और प्रचुर अलंकरण में है। भित्तिचित्रों और मूर्तियों की योजना, जिसमें अलंकरण के अतिरिक्त अपने विषय के गंभीर भाव भी व्यक्त होते हैं, भवन को बाहर से कभी कभी पूर्णतया लपेट लेती है। इनमें वास्तु का जीवन से संबंध क्या, वास्तव में आध्यात्मिक जीवन ही अंकित है। न्यूनाधिक उभार में उत्कीर्ण अपने अलौकिक कृत्यों में लगे हुए देश भर के देवी देवता, तथा युगों पुराना पौराणिक गाथाएँ, मूर्तिकला को प्रतीक बनाकर दर्शकों के सम्मुख अत्यंत रोचक कथाओं और मनोहर चित्रों की एक पुस्तक सी खोल देती हैं। 'वास्तु' शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के 'वस्' धातु से हुई है जिसका अर्थ 'बसना' होता है। चूंकि बसने के लिये भवन की आवश्यकता होती है अतः 'वास्तु' का अर्थ 'रहने हेतु भवन' है। 'वस्' धातु से ही वास, आवास, निवास, बसति, बस्ती आदि शब्द बने हैं। .

नई!!: घाट और भारतीय स्थापत्यकला · और देखें »

मदकरी नायक

मदकरी नायक मदकरी नायक भारत के चित्रदुर्ग के अन्तिम शासक थे। हैदर अली द्वारा मैसूर पर किये गए एक हमले में नायक को चित्रदुर्ग से हाथ धोना पड़ा और अली के पुत्र टीपू सुल्तान द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी। मदकरी नायक के शासनकाल के दौरान हैदर अली की सेनाओं द्वारा चित्रदुर्ग शहर की घेराबंदी कर कर दी गयी थी। हैदर अली ने एक महिला को चट्टानों के बीच छेद (किन्दी) से चित्रदुर्ग में प्रवेश करते देखा और अपने सैनिकों को भी उसी मार्ग से अंदर भेज दिया। उस छेद के निकट के मचान का पहरेदार दोपहर के भोजन के लिए घर गया हुआ था। घर पर पानी न होने के कारण उसकी पत्नी ओबव्वा बाहर निकली। मार्ग में उसने हैदर अली के सैनिकों को छेद के रास्ते किले में प्रवेश करते देखा.

नई!!: घाट और मदकरी नायक · और देखें »

कोटागिरी

कोटागिरी भारतीय राज्य तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक पंचायत शहर है। कोटागिरी समुद्र स्तर से लगभग 1793 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह नीलगिरी में स्थित तीन लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन हरे-भरे चाय बागानों से घिरा है और ट्रैकिंग के कई विकल्प प्रदान करता है। यह पुराना हिल स्टेशन असंख्य छोटी-छोटी पहाड़ियों और घाटियों के चारो ओर विकसित है। डोडा बेल्ट रेंज 22 किमी दूर है। कैथरीन फॉल्स, एल्क फॉल्स, रंगास्वामी पिलर इस स्थान के निकट प्रमुख आकर्षण हैं और आप इन स्थानों के लिए पैदल यात्रा कर सकते हैं। कोडानाड व्यू प्वाइंट सौम्य ढलवां पहाड़ियों और नीली पहाड़ियों का एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। जंगल से होकर पैदल यात्रा का एक अन्य मार्ग भी है जो आपको एक छोटी जलधारा तक ले जाता है। पैदल यात्रा के तीन लोकप्रिय मार्ग हैं कोटागिरी - कोडानाड; कोटागिरी - सैंट कैथरीन फॉल्स और कोटागिरी - लांगवुड शोला.

नई!!: घाट और कोटागिरी · और देखें »

अस्सी घाट

अस्सी घाट, असीघाट अथवा केवल अस्सी, प्राचीन नगरी काशी का एक घाट है। यह गंगा के बायें तट पर उत्तर से दक्षिण फैली घाटों की शृंखला में सबसे दक्षिण की ओर अंतिम घाट है | इसके पास कई मंदिर ओर अखाड़े हैं | असीघाट के दक्षिण में जगन्नाथ मंदिर है जहाँ प्रतिवर्ष मेला लगता है | इसका नामकरण अस्सी नामक प्राचीन नदी (अब अस्सी नाला) के गंगा के साथ संगम के स्थल होने के कारण हुआ है। पौराणिक कथा है की युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद दुर्गा माता ने दुर्गाकुंड के तट पर विश्राम किया था ओर यहीं अपनी असि (तलवार) छोड़ दी थी जिस के गिरने से असी नदी उत्पन्न हुई | असी और गंगा का संगम विशेष रूप से पवित्र माना जाता है | काशी के पांच तीर्थों में से यह एक है | इसके पास ही नानकपंथियों का एक अखाड़ा है ओर समीप ही शिवजी का एक मंदिर है | असी संगम घाट का जिर्णोध्धार कर आधुनिक सजावट एवं पर्यटन के अनुरूप बना दिया गया है। यहाँ पर्यटक सायं काल गंगा आरती का आनंद लेते है। नवीन रास्ता नगवा से होकर सीधे लंका को जोड़ती है। सायं काल यहाँ से सम्पूर्ण काशी के घाटों का अवलोकन किया जा सकता है। विदेशी पर्यटक यहाँ विषेश रूप से इस स्थान को काफी पसन्द करते है,कारण यहाँ का वातावरण काशी के सांसकृत विरासत के साथ सस्ते होटल विद्यमान हैं।वर्तमान में मेरे सहपाठी प्रमोद जी मिश्र का "सुबह ए बनारस" कार्यक्रम से असी घाट में अद्वितिय सुन्दर वातावरण का निर्माण हुआ है। सायं संध्या के माध्यम से ऐक मनमोहक वातावरण का निर्माण होता है,साथ आप गंगा आरती का भी आनंद ले सकते हैं । श्रेणी:काशी .

नई!!: घाट और अस्सी घाट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »