लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रिगोरी शेलिख़ॉव

सूची ग्रिगोरी शेलिख़ॉव

ग्रिगोरी शेलिख़ॉव (Григорий Иванович Шелехов, १७४७-१७९५) एक रूसी समुद्री अन्वेषक और साइबेरियाई व्यापारी था। उसने इरकुत्स्क में रूसी बस्ती में स्थित अपने जानवरों के चमड़े (फ़र) के व्यापार में नाम कमाया। साथ ही आज के रूस के पूर्वी तट पर खोजी समुद्री यात्राएँ भी कीं। कोडियाक द्वीपों पर वो १७८४ में पहुँचा। साइबेरिया में व्यापार, उत्तरी अमेरिका तथा पूर्वी रूस की यात्राओं के लिए उसने इवान गोलिकॉव के साथ एक कंपनी बनाई जो बाद में रूसी अमेरिकी कंपनी में तब्दील हुई। अमेरिका में रूसी साम्राज्य को स्थापित करने वाला निकोलई रेज़ानोव इसका सहयोगी और दामाद था। श्रेणी: रूसी अन्वेषक.

1 संबंध: निकोलई रेज़ानोव

निकोलई रेज़ानोव

निकोलई पेत्रोविच (१७६२-१८०७) एक रूसी अन्वेषक, व्यापारी और जहाज़ कप्तान था। इसके प्रयासों से सन् १८१२-४२ तक रूसी साम्राज्य ने उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के पश्चिमी तट पर अपने उपनिवेश बनाए। अलास्का को बाद में संरा.अमेरिका ने रूस से ख़रीद लिया। वो रूस के पहले विश्व परिक्रमा करने वाले जहाज का कप्तान था (१८०३)। वो प्रसिद्ध साइबेरियाई व्यापारी ग्रिगोरी शेलिख़ॉव का १७९४ में सहयोगी बना और बाद में उसका दामाद। इसके बाद रूस के नए राजा पॉल ने उसे रूसी अमेरिकी कंपनी का पहला कमांडर बनाया गया। वो आज के कैलिफ़ोर्निया तक रूसी साम्राज्य को ले गया, लेकिन १८४० आते आते अमेरिकी ज़मीन पर रूस का प्रभुत्व और उत्साह दोनों ख़त्म हो गए। .

नई!!: ग्रिगोरी शेलिख़ॉव और निकोलई रेज़ानोव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »